Friday, April 26, 2024
BREAKING
अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट दैनिक राशिफल 27अप्रैल, 2024 पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

चंडीगढ़

24 घंटे में 817 संक्रमित मिले, 14 की जान गई:चंडीगढ़ में 2 लाख 22 हजार से ज्यादा लोगों ने ली वैक्सीन डोज लेकिन फिर भी रोज 700 से 800 संक्रमित मरीज रोज आ रहे

May 07, 2021 07:02 AM

सिटी दर्पण न्यूज़, चंडीगढ़, 7 मईः शहर में कोरोना संक्रमण दिनों-दिन अपने पांव पसार रहा है,अब प्रशासन संक्रमण का प्रभाव कम करने के लिए सख्त कदम उठा रहा है, लेकिन इस सब के बावजूद संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शहर में आज तक कोराेना संक्रमण से बचने के लिए 2 लाख 22 हजार 860 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की डोज ले ली है। शहर में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटरों पर अब वैक्सीन डोज लेने वालों की लंबी लाइनें दिख रही है। कई स्थानों पर तो लोगों को वैक्सीन डोज मिल भी नहीं रही है।

शहर में अब सामाजिक संस्थाओं की ओर से लोगों के लिए वैक्सीन डोज लगाने की व्यवस्था की जा रही है। शहर में इतने लोगों को वैक्सीन लगने के बाद भी संक्रमित मरीजों के मिलने में कोई कमी नहीं आ रही है। शहर में इस समय अनुमानित 11 लाख 58 हजार 41 लोगों की जनसंख्या है। शहर के साथ लगते गांवों में भी अब संक्रमण के मामले काफी बढ़ गए है ऐसे में अब स्थिति खराब होती जा रही है।

शहर में पिछले 24 घंटों के दौरान 3712 संदिग्ध मरीजों के टेस्ट किए गए जिसमें से 817 संक्रमित मरीज सामने आए है। शहर में पिछले 10 दिनों के अंदर 600 से 800 के बीच मरीजों की संख्या आ रही है। शहर में इस समय 8 हजार 363 एक्टिव मरीज है। पॉजिटिव मरीजों की संख्या 46 हजार 793 तक पहुंच गई है जिसमें से 37 हजार 898 ठीक हो गए है। शहर में अभी तक 532 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर के श्मशान घाटों में अब एक साथ कई-कई लाशें जलती हुई दिख रही है।

2 लाख से ज्यादा ने ली डोज

शहर में हेल्थ केयर वर्करों में पहली डोज लेने वालों की संख्या 20 हजार 798 है जबकि दूसरी डोज लेने वालों की संख्या 11 हजार 878 है। फ्रंट लाइन वर्करों में पहली डोज लेने वालों की संख्या 19 हजार 182 और दूसरी डोज लेने वालों की संख्या 11 हजार 728 है। 45 साल से 60 साल तक के लोगों में पहली डोज लेने वालों की संख्या 71 हजार 863 और दूसरी डोज लेने वालों की संख्या 6 हजार 452 है। शहर में 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में पहली डोज लेने वालों की संख्या 57 हजार 764 है और दूसरी डोज लेने वालों की संख्या 23 हजार 195 है।

आज एसोसिएशन लगवा रही वैक्सीन

आज शहर की फाॅसवेक और सिटीज़न वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-21 की ओर से सेक्टर-21-सी के प्राचीन शिव मंदिर में 45 साल से ऊपर के लाेगाें के लिए वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया है। फॉसवेक ने 45 साल के ऊपर से लोगों को टीका लगवाने के लिए आगे आने की अपील की है।

शहर में आज यहां टीमें जांच कर रही

शहर में आज स्वास्थ्य विभाग की टीमें सेक्टर-17 बस स्टैंड, सेक्टर-8,हल्लोमाजरा,मनीमाजरा कंटेनमेंट जोन और रेलवे स्टेशन चंडीगढ़,धनास,सेक्टर-43 ज्युडिशियल एकेडमी और एसडीएम सेंट्रल इलाके में संदिग्ध मरीजों की जांच चल रही है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन

अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन

हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट

हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट

Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं

Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं

Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट

Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट

यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे

यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे

वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया

वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया

MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल

MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल

जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत

जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनता के मुददे के बारे में बेबाकी से जवाब दिया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनता के मुददे के बारे में बेबाकी से जवाब दिया

ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार

ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार