Thursday, May 09, 2024
BREAKING
रूस पहली बार परमाणु बम के साथ करेगा सैन्‍य अभ्‍यास, जानें क्‍या है टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन, दहशत में नाटो आरोप: कर्नाटक में अश्लील वीडियो वाले 25000 से अधिक पेन ड्राइव बांटे गए, पूर्व CM ने जताया साजिश का संदेह Haryana Politics: अल्पमत में होने पर भी नहीं गिरेगी हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार मायावती ने आकाश आनंद को BSP नेशनल कोओर्डिनेटर पद से भी हटाया, उत्तराधिकारी बनाने का फैसला भी वापस दैनिक राशिफल 09 मई, 2024 Israel: हमास द्वारा शांति समझौता स्वीकार करने पर इस्राइल ने दी प्रतिक्रिया, कहा- राफा में अभियान जारी रहेगा अरविंद केजरीवाल के खिलाफ NIA जांच! प्रतिबंधित SFJ से फंडिंग के कथित मामले में LG वीके सक्सेना की सिफारिश सुनीता विलियम्स के तीसरे अंतरिक्ष मिशन की लॉन्चिंग तकनीकी समस्या की वजह से टली Lok Sabha Phase 3 Election Live: 93 सीटों पर मतदान शुरू, PM मोदी ने अहमदाबाद में किया मताधिकार का प्रयोग 18वीं सदी के महान सेनापति, सिख राज्य के संस्थापक महाराजा जस्सा सिंह रामगढि़या का 301वां जन्मदिन श्रद्धापूर्वक मनाया गया

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-10 अक्तूबर, 2021 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर-9779111073)

October 10, 2021 04:56 AM

मेष

आज आपकी परिस्थितियाँ काफी कमजोर रहने वाली हैं। आपका स्वभाव थोड़ा अड़ियल भरा रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्या होगी। पेट के विकार परेशान कर सकते हैं। ईर्ष्यालु लोग आपके विषय में गलत बातें फैलायेंगे। आय में कमी होने से आत्मविश्वास में कुछ कमी रहेगी।

वृष

आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होगी। परिजनों का व्यवहार आपके प्रति बहुत ही अच्छा रहेगा। अपनी सफलता का भरपूर आनन्द उठायेंगे। मित्र आपके हर कार्य में सहायता देंगे। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव उत्पन्न होगा। समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा।

मिथुन

आय के नये स्रोत विकसित होंगे। उधार लिया हुआ धन आपको वापस करना पड़ेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी। राजनीति से जुड़े लोगों की परेशानियाँ दूर होंगी। पढ़ाई में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

कर्क

आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ रहेगा। नये काम की शुरुआत करने का विचार बनायेंगे। सन्तान की सफलता से उत्साहित रहेंगे। अपनी गलतियों को सुधारने के लिये दिन बहुत अच्छा है। मार्केटिंग सम्बन्धी कार्यों से धन लाभ होगा। अटके हुये कार्यों में तेजी आयेगी।

सिंह

मानसिक तनाव का असर आपके काम और पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है। लक्ष्य को पूरा करने के लिये संसाधन जुटाने में कठिनायी होगी। प्रबुद्ध व्यक्तियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। घर के छोटे-छोटे काम को आज प्राथमिकता देंगे। कारोबार में ग्राहकों के रवैये से नाखुश हो सकते हैं।

कन्या

बौद्धिक कार्यों में आप काफी ध्यान देंगे। समाज में आपकी ख्याति में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में स्थितियाँ आपके अनुकूल रहेंगी। जॉब में आप बड़ा बदलाव कर सकते हैं। बहुमूल्य वस्तुओं की ख़रीदारी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा।

तुला

आपको विदेशों से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। करियर को लेकर नयी दिशा प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी से परामर्श लेना लाभकारी होगा। वैचारिक मतभेदों को अपने व्यक्तिगत सम्बन्धों पर हावी न होने दें। जो काम आप काफी दिनों से टाल रहे थे वो आपको आज करना पड़ सकता है।

वृश्चिक

घर की सुख-शान्ति बनी रहेगी। आपकी आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। कला जगत से जुड़े लोगों की उन्नति होगी। मित्रों से वैचारिक मतभेद दूर होंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ेगी। युवा उद्यमियों को सम्मान मिल सकता है।

धनु

आज का दिन सामान्य फलदायी रहेगा। परिजनों के साथ बैठकर गम्भीर मुद्दों पर चर्चा करेंगे। दैनिक कार्यों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। आसपास के लोगों के व्यवहार पर नजर बनाये रखें। कब्ज और गैस की समस्या बढ़ेगी।

मकर

शारीरिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। पुराने रोगों की बाधा समाप्त होगी। पूजा-पाठ और सत्संग में आप भाग लेंगे। खानपान पर आप काफी धन खर्च करेंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होगी। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।

कुंभ

विपरीत लिंग के जातकों के प्रति आकर्षित रहेंगे। विद्यार्थी उच्च शिक्षा को लेकर काफी सावधान रहेंगे। लोगों से आपकी जान-पहचान का दायरा बढ़ेगा। घर में बुजुर्ग आपके विचारों से सहमत रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों में आपको थोड़ी असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा।

मीन

अपने विचारों को लेकर थोड़े स्पष्ट रहें। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी की अहमियत को समझें। मन की चंचलता पर नियन्त्रण रखें। कर्ज और उधार चुकाने के लिये दिन बहुत अच्छा है। लोगों की अपेक्षाओं पर आप खरे उतरेंगे।

Have something to say? Post your comment