Friday, March 29, 2024
BREAKING
यूक्रेन युद्ध के कारण 'खाली' हुआ अमेरिका का तोपखाना, एर्दोगन देंगे हथियार, सबसे बड़ा सप्लायर बना तुर्की यूपी में BJP की स्टार प्रचारक लिस्ट से गायब बृजभूषण का नाम, टिकट कटने वाले किसी सांसद को जगह नहीं! Delhi Excise Policy Case: CM केजरीवाल को राहत नहीं, हाई कोर्ट ने कहा- बिना विस्तार से सुनवाई के आदेश नहीं दे सकते पंजाब में AAP को झटका, जालंधर से सांसद रिंकू कुमार भाजपा में शामिल; विधायक शीतल अंगुराल ने भी थामा कमल सभी जिला निर्वाचन अधिकारी पोलिंग स्टेशनो के निरीक्षण का कार्य कल तक करें पूरा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लाखों की ठगी करने वाले 6 अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर करते थे ठगी हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग को मिला 'ऑटो अपील सॉफ्टवेयर' के "कापीराइट" का अधिकार पहली अप्रैल से गेहूँ की खरीद के सभी प्रबंध मुकम्मल: अनुराग वर्मा डीजीपी पंजाब ने रेलवे के लिए राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की समन्वय बैठक की अध्यक्षता की विजीलेंस ब्यूरो ने जमीन की निशानदेही के लिए 5200 रुपये की रिश्वत लेते हुए पटवारी को किया गिरफ्तार

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-12 अक्तूबर, 2021 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर-9779111073)

October 12, 2021 05:24 AM

मेष

कोई गुमी या छुपी हुई वस्तु आपको आज मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपकी काफी मदद करेंगे। शुभ समाचार मिलने से मनोबल में वृद्धि होगी। अधिकारियों से वाद-विवाद में समय और सम्मान दोनों खराब हो सकता है। कुछ समय से चली आ रही परेशानियों का निवारण होगा।

वृष

जॉब में आपका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहेगा। संकोच के कारण आप अपनी परेशानियों को भी शेयर नहीं कर पा रहे हैं। पारिवारिक वातावरण थोड़ा उदासीन रहेगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर ज्यादा गम्भीर होना फिलहाल आपके लिये उपयुक्त नहीं है। कारोबार में भी अत्यधिक लालच के कारण ग्राहक नाराज हो सकते हैं।

मिथुन

आप अपनी विशेषताओं से लोगों को परिचित कराने में जुटे रहेंगे। कानूनी विवादों को तीव्र बुद्धि और सूझबूझ से आप सुलझा लेंगे। कारोबार की अधूरी पड़ी योजनाओं को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा परिणामों में उत्तम सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कब्ज और गैस की समस्या होने की सम्भावना है।

कर्क

छोटी-मोटी बातों को ज्यादा महत्व न दें। शारीरिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। विरोधी आपका अहित करने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी से अपने विचारों को साझा कर सकते हैं। वाणी में मधुरता की प्रशंसा होगी।

सिंह

दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये आप ख़रीदारी करने के लिये जा सकते हैं। आत्मविश्वास के साथ सभी कार्यों में आगे बढ़ेंगे। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों की आय में वृद्धि होगी। मधुमेह के रोगियों की परेशानी बढ़ सकती है। परिश्रम का आपको सार्थक परिणाम मिलेगा।

कन्या

व्यापार में आप नये प्रयोग कर सकते हैं। परिवार को लेकर परेशानियाँ दूर होंगी। जॉब में आपका प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहने वाला है। सन्तान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। किसी कारणवश आपकी बदनामी हो सकती है। इसीलिये ऐसी स्थितियों को लेकर सावधान रहें।

तुला

आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपका यश बढ़ेगा। किसी मित्र से अनबन आज दूर होगी। कारोबार में विस्तार कर सकते हैं। स्वादिष्ट व्यञ्जनों का आनन्द उठायेंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की सैलरी बढ़ सकती है। आपके सभी काम एक के बाद एक पूरे होते जायेंगे।

वृश्चिक

अपने से बड़ों की बात न टालें। माता-पिता की सलाह से नया काम शुरू करना आपके लिये शुभ होगा। सर्दी और कफ बढ़ने की समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में थोड़ी अस्थिरता हो सकती है। आपको किसी के साथ भी अभद्रता नहीं करनी चाहिये।

धनु

गृहस्थ जीवन में शान्ति रहेगी। लोग आपके विचारों से काफी सहमत रहेंगे। कोई रुकी हुई डील आज फाइनल हो सकती है। घर का वातावरण बहुत ही अच्छा रहेगा। निर्माण सम्बन्धी कार्यों में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।

मकर

व्यवसाय में आपको कुछ भी प्रयोग करने से बचना चाहिये। भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस कर सकते हैं। पेट में वायु विकार हो सकते हैं। जीवनसाथी की कोई बात बुरी लग सकती है। गुस्से पर नियन्त्रण रखें। शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे।

कुंभ

घर में बच्चों की किलकारी गूँजेगी। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। सोशल मीडिया पर आप काफी सक्रिय रहेंगे। पारिवारिक परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। उधार दिया हुआ धन आपको प्राप्त होगा। व्यापार में आपको बड़े अनुबन्ध मिलेंगे।

 मीन

जॉब में आपके ऊपर लक्ष्यों को पूर्ण करने का दबाव रहेगा। सन्तान की शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। करियर को लेकर एकाग्रचित्त रहेंगे। जॉब में अनुकूल स्थान-परिवर्तन हो सकता है। परोपकार के कार्यों में आप धन खर्च करेंगे।

Have something to say? Post your comment