Friday, March 29, 2024
BREAKING
यूक्रेन युद्ध के कारण 'खाली' हुआ अमेरिका का तोपखाना, एर्दोगन देंगे हथियार, सबसे बड़ा सप्लायर बना तुर्की यूपी में BJP की स्टार प्रचारक लिस्ट से गायब बृजभूषण का नाम, टिकट कटने वाले किसी सांसद को जगह नहीं! Delhi Excise Policy Case: CM केजरीवाल को राहत नहीं, हाई कोर्ट ने कहा- बिना विस्तार से सुनवाई के आदेश नहीं दे सकते पंजाब में AAP को झटका, जालंधर से सांसद रिंकू कुमार भाजपा में शामिल; विधायक शीतल अंगुराल ने भी थामा कमल सभी जिला निर्वाचन अधिकारी पोलिंग स्टेशनो के निरीक्षण का कार्य कल तक करें पूरा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लाखों की ठगी करने वाले 6 अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर करते थे ठगी हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग को मिला 'ऑटो अपील सॉफ्टवेयर' के "कापीराइट" का अधिकार पहली अप्रैल से गेहूँ की खरीद के सभी प्रबंध मुकम्मल: अनुराग वर्मा डीजीपी पंजाब ने रेलवे के लिए राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की समन्वय बैठक की अध्यक्षता की विजीलेंस ब्यूरो ने जमीन की निशानदेही के लिए 5200 रुपये की रिश्वत लेते हुए पटवारी को किया गिरफ्तार

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-13 अक्तूबर, 2021 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर-9779111073)

October 13, 2021 05:54 AM

मेष

आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। अपने टार्गेट को लेकर पूरी मेहनत से काम करेंगे। मन में किसी विषय को लेकर चल रही तनातनी दूर होगी। बेरोजगार लोगों को जॉब के इंटरव्यू के कॉल आ सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में इच्छानुसार परिणाम प्राप्त होंगे।

वृष

नये विषयों को जानने की इच्छा जागृत होगी। बच्चों की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखें। आपकी रुचि के अनुसार काम नहीं होंगे। जॉब में परेशानियाँ आ सकती हैं। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। ऐसी बातों पर ध्यान न दें जो आपकी एकाग्रता भंग करती हों।

मिथुन

किसी महत्वपूर्ण काम से यात्रा हो सकती है। परिजन आपके प्रति सहयोगात्मक भाव रखेंगे। कारोबार में अपेक्षित तरक्की होगी। सरकारी कार्य बड़ी आसानी से पूरे हो जायेंगे। अपनी दिनचर्या में कुछ सुधार कर सकते हैं। सम्पत्ति विवाद सुलझने के योग बन रहे हैं।

कर्क

दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। मानसिक रूप से शान्ति का अनुभव करेंगे। पुराने परिचित मित्रों से आपका मिलना हो सकता है। ऑफिस में आपके काम बहुत ही आसानी से बन जायेंगे। लेखन कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे।

सिंह

घर में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती हैं। जॉब में आपको हल्की परेशानियों के बाद सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। छोटे बच्चों के साथ मनोरञ्जन युक्त समय बितायेंगे। राजनीतिक लोगों से मेलमिलाप बढ़ेगा।

कन्या

लोभ के कारण आपके काम प्रभावित हो सकते हैं। रिश्तों को मजबूत करने का प्रयास रहेगा। व्यवहार कुशलता के कारण आपके सभी काम प्रगति में आ जायेंगे। आज समय बर्बाद न करें। दूसरों के भरोसे अपने काम न छोड़ें।

तुला

आक्रामक रवैया अपनाने से बचें। आज आपके लिये कार्यक्षेत्र में बहुत शानदार दिन रहने वाला है। आय के नये स्रोत बनेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में एच्छिक स्थानान्तरण मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।

वृश्चिक

गृहस्थ जीवन की समस्या दूर होंगी। बड़े कार्य को लेकर आप पैसे की व्यवस्था करेंगे। अपनी रुचि के अनुसार काम करें तो ज्यादा अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में सब आपके ही अनुरूप होता रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

धनु

आप ऊर्जावान होकर अपने कार्यों में लगे रहेंगे। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मौसमी बीमारियों को लेकर सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहने वाली है। कारोबार में बड़ा लाभ हो सकता है।

मकर

आज दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। मन अप्रसन्न रहने वाला है। मौसम में आये बदलाव को लेकर थोड़े सावधान रहें। किसी पर जरूरत से ज्यादा विश्वास न करें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर निराशा हो सकती है।

कुंभ

अपने निर्णयों को लेकर थोड़े असमंजस में रहेंगे। लोग आपकी प्रतिभा की प्रशंसा करेंगे। वाहन में आकस्मिक खराबी हो सकती है। युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय में परेशानियाँ उत्पन्न होंगी। आपको अनावश्यक बातों को करने से बचना चाहिये।

मीन

सन्तान को करियर में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। शेयर बाजार से बड़ा धन लाभ हो सकता है। आपके व्यक्तित्त्व में सुधार होगा। पति-पत्नी के बीच सौहाद्रपूर्ण सम्बन्ध होंगे। जीवनसाथी को आज उपहार दे सकते हैं। आपके मन में धार्मिक भावना प्रबल होगी।

 

Have something to say? Post your comment