Friday, April 26, 2024
BREAKING
अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट दैनिक राशिफल 27अप्रैल, 2024 पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-14 अक्तूबर, 2021 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर-9779111073)

October 14, 2021 07:19 AM

मेष

आज का दिन आपके लिये बहुत शुभ रहने वाला है। समय का सार्थक सदुपयोग करेंगे। परिवार के साथ बहुत अच्छा समय बितायेंगे। व्यापार में प्रगति होगी। अधिकांश कार्य समय पर पूर्ण होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में साझेदारी लाभप्रद रहेगी।

वृष

एक से ज्यादा काम हाथ में लेने के कारण थकान हो सकती है। ऑफिस में बॉस आपको समर्थन नहीं देंगे। रिश्तेदार आपके ऊपर व्यंग्य कस सकते हैं। जीवनसाथी इस समय आपकी काफी सहायता कर रहे हैं। अनावश्यक खर्चों से दूरी बनाकर रखें।

मिथुन

राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा में हानि हो सकती है। पुराने विवाद दोबारा उभर सकते हैं। इसीलिये आज उलझे हुये मामलों में अपनी संलग्नता न होने दें। सुबह से ही आपको कुछ अज्ञात भय सता सकता है। ध्यान और योग अवश्य करें। इससे आपकी कार्यक्षमता और एकाग्रता में वृद्धि होगी।

कर्क

कुछ लोग आपके कार्यों में विघ्न डालने का प्रयास करेंगे लेकिन सफल नहीं होंगे। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। नयी तकनीक का प्रयोग काफी लाभकारी सिद्ध होगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में आपसी सामंजस्य में वृद्धि होगी। किसी शुभ कार्य में आप सहभागिता ले सकते हैं।

सिंह

दान-पुण्य और धार्मिक कार्यों में धन खर्च कर सकते हैं। रिश्तेदारों का काफी अच्छा सहयोग देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ अलग तरह के लोगों के साथ डील करना पड़ सकता है। व्यावसायिक विवादों का आपके पक्ष में निपटारा होने की सम्भावना है। धूप और धूल में निकलने से बचें।

कन्या

प्रेम सम्बन्धों को काफी समय देंगे। आय में निरन्तरता बनी रहेगी। काम के दबाव में व्यस्त रहेंगे। आज आप दूसरों की मदद को लेकर तत्पर रहेंगे। सगे-सम्बन्धियों की उपेक्षा न करें। बच्चों के ऊपर किसी कारणवश नाराज हो सकते हैं।

तुला

घर में किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। व्यापार को लेकर बड़े निर्णय ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम को लेकर आपको दबाव झेलना पड़ेगा। आज धन उधार लेने से आपको बचना चाहिये। सरकारी कार्य आवश्यक पेपर्स की कमी के कारण रुक सकते हैं।

वृश्चिक

लोहे के व्यापार से जुड़े लोगों को अचानक धन लाभ हो सकता है। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। फोन से आपको शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभकारी रहेगी। टूर एंड ट्रेवल्स के कारोबार में बड़ा धन लाभ मिलेगा।

धनु

पुराने मित्रों के साथ बहुत अच्छा समय बितायेंगे। दिनचर्या काफी अच्छी रहेगी। मानसिक शान्ति का अनुभव करेंगे। छात्र पढ़ाई पर काफी ध्यान देंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी बड़े काम के लिये लोन फाइनेंस करवा सकते हैं।

मकर

करियर में मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों का स्थान परिवर्तन हो सकता है। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। युवाओं को इंटरव्यू आदि के लिये आवेदन करना चाहिये। व्यापार में नये पार्टनर जुड़ने के योग बन रहे हैं।

कुंभ

कानूनी मामलों को लेकर थोड़ी परेशानियाँ बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में पारदर्शिता बहुत जरुरी रहेगी। पेटदर्द और गैस की समस्या होगी। शत्रुओं से सावधान रहें। नकारात्मक विचार मन में पनपने न दें। बदलते मौसम को लेकर सावधानी अवश्य बरतें।

मीन

व्यवसाय में आपकी रणनीति काम आयेगी। उच्चाधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी। अटके हुये काम आज बन सकते हैं। लम्बी दूरी की यात्रा की योजना बना सकते हैं। कारोबार में आपकी बिक्री बढ़ेगी।

Have something to say? Post your comment