Saturday, April 20, 2024
BREAKING
US: फलस्तीन को संयुक्त राष्ट्र का स्थायी सदस्य बनाने के प्रस्ताव पर अमेरिका ने लगाई रोक बाबा रामदेव को तगड़ा झटका, पतंजलि ट्रस्ट को देना होगा 4.5 करोड़ का टैक्स, सुप्रीम कोर्ट का आदेश पहले फेज में वोटर पास पर 2019 से कम वोटिंग, छिटपुट हिंसा के बीच 102 सीटों पर 60 पर्सेंट मतदान UP Board Result 2024 : आज दोपहर आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, परिणाम जारी होते ही बन जाएगा यह रिकॉर्ड दैनिक राशिफल 21अप्रैल, 2024 अनूठी पहल: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू हरियाणा के मंत्रियों को विभाग बांटे:गृह विभाग CM देखेंगे, दलाल नए वित्तमंत्री, गुप्ता स्वास्थ्य देखेंगे; इस्तीफा दे चुके चौटाला को भी विभाग दिया इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा, सुनामी का अलर्ट:24 घंटे में 5 विस्फोट हुए; 11 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया, एयरपोर्ट बंद Loksabha Chunav 2024: पहले चरण का मतदान आज, कैसे वोट देने जाएं, क्या ले जाएं क्या नहीं...

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-16 अक्तूबर, 2021 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर-9779111073)

October 16, 2021 08:18 AM

मेष

आज दिन की शुरुआत आपके लिये बहुत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी की सलाह आपके काम आयेगी। बच्चों के साथ बहुत अच्छा समय बितायेंगे। आपकी सेहत काफी अच्छी रहने वाली है। व्यापार में आप तकनीक का काफी अच्छा प्रयोग करेंगे।

वृष

हर कार्य आप काफी समझदारी से करेंगे। लोग आपसे इस समय काफी अपेक्षा रख रहे हैं। इसीलिये आप उनकी मदद करेंगे। नयी जॉब ढूँढ रहे हैं तो समय बहुत ही अच्छा है। प्रियजनों की सलाह आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय काफी सहायक सिद्ध होगी। एक साथ कई सारे काम करने से बचें।

मिथुन

राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा में हानि हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों का मन काम में नहीं लगेगा। व्यर्थ बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। सिरदर्द और माइग्रेन के रोगियों को धूप और धूल से बचना चाहिये। बच्चों के ऊपर आप गुस्सा निकाल सकते हैं।

कर्क

आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। परिवार में सामंजस्य की कमी महसूस होगी। लोग पीठ पीछे आपकी आलोचना करेंगे। ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें जो चापलूस प्रकृति के हों। दोस्तों के साथ पार्टी के लिये जा सकते हैं। एलर्जी और कफ के रोग उत्पन्न होंगे।

सिंह

काम का तनाव दूर होगा। व्यवसाय में विस्तार करने के लिये समय बहुत ही शुभ है। प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तम सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। धार्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। उच्च पदस्थ लोगों से आपके सम्पर्क विकसित हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा।

कन्या

अपने व्यवहार को सन्तुलित रखें। अपने काम को लेकर दूसरों से ज्यादा राय न लें। परिवार जनों के साथ आप शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। ऑफिस में बॉस आपके ऊपर भरोसा कम करेंगे। पुराने अनुभव का आज आपको लाभ मिलेगा।

तुला

आर्थिक स्थिति बहुत ही उन्नत रहेगी। इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को बड़ी कम्पनी से जॉब ऑफर हो सकती है। काफी दिनों से चली आ रही परेशानी दूर होगी। आप अपना काम काफी अच्छी तरह से पूरा करेंगे। गूढ़ विद्याओं के प्रति आकर्षित हो सकते हैं।

वृश्चिक

प्रेमी जन को आप प्रपोज कर सकते हैं। धन के लेन-देन में सावधानी रखें। वैवाहिक जीवन काफी तनावयुक्त हो सकता है। आज आपका मन घर में नहीं लगेगा। अड़ियल रवैये के कारण लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। नशे का सेवन करने से बचें।

धनु

आपको कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता मिल सकती है। आपके सद्गुणों की कार्यक्षेत्र और परिवार दोनों ही जगह प्रशंसा होगी। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। विरोधी पराजित होंगे। शुभ समाचार मिलने से बहुत प्रसन्न रहेंगे। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी।

मकर

बच्चों के करियर को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। झूँठ बोलने से आपकी विश्वसनीयता खतरे में पड़ सकती है। घर के काम में आप काफी व्यस्त रहेंगे। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश न करें वरना आर्थिक हानि होने की सम्भावना भी बन रही है। घर में बिजली के उपकरण खराब हो सकते हैं।

कुंभ

आज आप मंहगे सामान खरीद सकते हैं। ऑफिस में काम का बोझ कम होगा। सही सभी काम धीमी गति से पूर्ण होंगे। अपने उद्देश्यों को लेकर सतर्क रहें। समाज में सक्रिय लोगों को सम्मानित किया जा सकता है। लोग आपसे सलाह लेना पसन्द करेंगे।

मीन

आज आपको लम्बी दूरी की यात्रा करने से बचना चाहिये। आत्मसम्मान को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। धर्म-कर्म के प्रति मन में रुचि कम होगी। सेहत को लेकर के लापरवाह हो सकते हैं। पति-पत्नी के बीच झगड़े होने की सम्भावना बन रही है। पुरानी कड़वी यादें अचानक आपके सामने आ सकती हैं।

Have something to say? Post your comment