Saturday, April 20, 2024
BREAKING
US: फलस्तीन को संयुक्त राष्ट्र का स्थायी सदस्य बनाने के प्रस्ताव पर अमेरिका ने लगाई रोक बाबा रामदेव को तगड़ा झटका, पतंजलि ट्रस्ट को देना होगा 4.5 करोड़ का टैक्स, सुप्रीम कोर्ट का आदेश पहले फेज में वोटर पास पर 2019 से कम वोटिंग, छिटपुट हिंसा के बीच 102 सीटों पर 60 पर्सेंट मतदान UP Board Result 2024 : आज दोपहर आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, परिणाम जारी होते ही बन जाएगा यह रिकॉर्ड दैनिक राशिफल 21अप्रैल, 2024 अनूठी पहल: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू हरियाणा के मंत्रियों को विभाग बांटे:गृह विभाग CM देखेंगे, दलाल नए वित्तमंत्री, गुप्ता स्वास्थ्य देखेंगे; इस्तीफा दे चुके चौटाला को भी विभाग दिया इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा, सुनामी का अलर्ट:24 घंटे में 5 विस्फोट हुए; 11 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया, एयरपोर्ट बंद Loksabha Chunav 2024: पहले चरण का मतदान आज, कैसे वोट देने जाएं, क्या ले जाएं क्या नहीं...

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-17 अक्तूबर, 2021 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर-9779111073)

October 17, 2021 03:59 AM

मेष

आज आप घर पर बहुत अच्छा समय बितायेंगे। आपकी प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेगी। समाज के प्रभावशाली लोगों में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबार में आपकी आय बढ़ेगी। प्रेमी जन के साथ आप समय बिताना पसन्द करेंगे। रुके हुए काम आज करने का मन बनायेंगे।

वृष

परिवार के बड़े-बुजुर्गों का सानिध्य प्राप्त होगा। पैतृक सम्पदा प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। जॉब में आपको इच्छित ट्रांसफर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र का माहौल अनुकूल रहेगा। सामाजिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। अधिकारी वर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहेगा।

मिथुन

रुके हुए कार्यों को पूरा करने का दबाव रहेगा। उच्च दार्शनिक विषयों के प्रति आकर्षित रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी दूर होगी। अधीनस्थ कर्मचारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है।

कर्क

आज का दिन कुछ निराशाजनक हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। महिलाओं को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। क्रोधी व्यवहार के कारण आपको परेशानी होगी। वर्तमान मौसम में बदलाव के कारण सर्दी-खांसी की समस्या होने की आशंका है। पूरी मेहनत से अपने काम में लगे रहें।

सिंह

विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। पार्टनरशिप को लेकर चली आ रही दुविधा समाप्त होगी। नया काम शुरू करने के लिये दिन बहुत ही शानदार है। दोपहर के समय शुभ समाचार मिल सकते हैं। पूरी मेहनत से आप अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे।

कन्या

प्रेमी जन के साथ डेट पर जा सकते हैं। जीवनसाथी से मानसिक सहयोग प्राप्त होगा। प्रभावशाली लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। विरोधी आपके विरुद्ध दुष्प्रचार कर सकते हैं। बच्चों के साथ समय बिताने से आपका मन प्रसन्न होगा।

तुला

अचल सम्पत्ति को लेकर विवाद शान्त हो सकते हैं। परिस्थितियाँ आपके लिये शानदार रहने वाली हैं। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा।

वृश्चिक

भाइयों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। बच्चों के लिये शॉपिंग कर सकते हैं। शीघ्रता और भावुकता में लिये गये निर्णय आपको परेशानी में डाल सकते हैं। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। मन में कुछ बड़ा करने की योजना होगी। अपनी कमियों में सुधार करें।

धनु

नव विवाहित जोड़े यात्रा के लिये जा सकते हैं। आज दिन उमंग और उत्साह से भरपूर रहेगा। धन के कारण जो काम लम्बित थे वे आज दोबारा शुरू होने की सम्भावना है। परिवार के सदस्य आपसे काफी खुश रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मकर

पुण्य कार्यों में आप धन खर्च करेंगे। ससुराल पक्ष से आपको परेशानी होगी। आपकी पाचन क्रिया थोड़ी कमजोर हो सकती है। किसी को उधार धन देने से पहले पेपरवर्क अवश्य कर लें। आय के स्रोत में कमी आ सकती है। जीवनसाथी का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ

समाज में आपकी शैली की प्रशंसा होगी। आज प्रियजनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। अपनी दिनचर्या में बदलाव ला सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। थोक व्यापारियों के कारोबार में वृद्धि होगी। अध्यात्म के प्रति आप काफी रुचि लेंगे।

मीन

घर के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह की चिन्ता होने की सम्भावना है। लोग आपके ऊपर गलत आरोप लगा सकते हैं। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। मांसपेशियों में जकड़न की समस्या हो सकती है। धैर्य बनाकर रखें और प्रयास करते रहें। क्योंकि आपके काम देरी से ही सही पर काम अवश्य होंगे।

Have something to say? Post your comment