Friday, April 19, 2024
BREAKING
अनूठी पहल: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू हरियाणा के मंत्रियों को विभाग बांटे:गृह विभाग CM देखेंगे, दलाल नए वित्तमंत्री, गुप्ता स्वास्थ्य देखेंगे; इस्तीफा दे चुके चौटाला को भी विभाग दिया इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा, सुनामी का अलर्ट:24 घंटे में 5 विस्फोट हुए; 11 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया, एयरपोर्ट बंद Loksabha Chunav 2024: पहले चरण का मतदान आज, कैसे वोट देने जाएं, क्या ले जाएं क्या नहीं... Supreme Court: 'सुप्रीम' सुनवाई में VVPAT मामले में कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट, भीषण गर्मी से परेशान लोगों को मिलेगी बड़ी राहत दैनिक राशिफल 20 अप्रैल, 2024 ईरान ने फिर दी इजरायल पर हमले की धमकी, इस बार एयरफोर्स से बम बरसाने की वॉर्निंग Elon Musk भारत में लगाएंगे Tesla का प्लांट, 2-3 बिलियन डॉलर का करेंगे निवेश

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-19 अक्तूबर, 2021 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर-9779111073)

October 19, 2021 04:28 AM

मेष

आपको अपने पुराने ऋण चुकाने पड़ेंगे। शरीर में थकावट महसूस होगी। यदि स्वास्थ्य समस्या है तो तुरन्त डॉक्टर से सम्पर्क करें। मन में किसी तरह का पूर्वाग्रह न पालें। जीवनसाथी का पर्याप्त सहयोग नहीं मिल पा रहा है जिसके कारण थोड़े व्यथित रहेंगे। दूसरों की मदद करने का प्रयास करेंगे।

वृष

समाज में आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में मनोवांछित सफलता मिल सकती है। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व की अनुभूति होगी। अपने खर्चों को नियन्त्रित करने का प्रयास करें। मित्रों और सम्बन्धियों का सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन

जीवनसाथी का उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। आज आप ऐसे कार्यों को निपटाने में सफल रहेंगे जो काफी दिनों से रुके हुये थे। नये प्रोजेक्ट्स से आप जुड़ सकते हैं। बुद्धिमान लोगों से मित्रता होगी। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे लेकिन सफल नहीं हो पायेंगे। नयी सम्पत्ति की ख़रीदारी करने का विचार बनायेंगे।

कर्क

अनुभवी व्यक्तियों से ली गयी सलाह आपको काफी लाभ पहुँचायेगी। दूरस्थ स्थानों की यात्रा हो सकती है। अपनी कार्यक्षमता और प्रतिभा को सिद्ध करने में लगे रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। राजनीति से जुड़े किसी बड़े व्यक्ति के साथ सम्पर्क हो सकता है।

सिंह

आज आपको काफी मेहनत के बाद भी उत्तम परिणाम नहीं मिलेंगे। महिलाओं को कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। जिद्दी और अड़ियल रवैया अपनाना आपके व्यक्तिगत हितों के लिये घातक हो सकता है। व्यापार में धोखे का शिकार हो सकते हैं। इसलिये आपको सावधानी रखनी चाहिये।

कन्या

व्यापार में महत्वपूर्ण अनुबन्ध हो सकते हैं। घर का वातावरण बहुत ही अच्छा रहेगा। दाम्पत्य सम्बन्ध काफी रोमांटिक रहेंगे। उच्चधिकारी आपके प्रमोशन को लेकर चर्चा कर सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। शेयर मार्केट में जोखिम भरा निवेश न करें।

तुला

आज आप कुछ चुनौतीपूर्ण कार्यों को हाथ में ले सकते हैं। लोगों की समस्याओं को सुनने और बाद में उन्हें सुलझाने में आप दिलचस्पी लेंगे। आपके आत्मबल में वृद्धि होगी। पूरी तरह से आपके कारोबार में फोकस बनाये रखें। कोर्ट-कचहरी को लेकर चल रहे मामलों में विजय होने की सम्भावना है।

वृश्चिक

आपकी उपलब्धियों की मित्र समूह में चर्चा होगी। प्रेमी जन को उपहार दे सकते हैं। खेलकूद और मनोरंजन आदि को लेकर आप विशेष रुचि लेंगे। मीडिया से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। नव दम्पति फैमिली प्लानिंग का विचार बना सकते हैं।

धनु

व्यापारी गण अपने कलाइंट्स के साथ सम्बन्ध अच्छे रखें। अपनी गलत वृत्तियों पर नियन्त्रण रखें। गले में इन्फेक्शन और सूजन की समस्या हो सकती है। वाहन सावधानी पूर्वक चलायें। माता के स्वास्थ्य की कुछ चिन्ता रहेगी। छोटी-छोटी बातों पर तनाव न लें।

मकर

आपकी संवादशैली से लोग आकर्षित रहेंगे। मन में नये रचनात्मक विचार उत्पन्न होंगे। आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। भाई-बहनों से सम्बन्ध मधुर होंगे। आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

कुंभ

आज आप काफी सक्रिय रहेंगे। नया कारोबार शुरू कर रहे हैं तो आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। अनावश्यक कार्यों में ज्यादा समय बर्बाद न करें। लेन-देन में चूक होने की आशंका है। परिवार में तालमेल की कमी रहेगी।

मीन

आपको कोई बड़ा पद प्राप्त हो सकता है। उच्च अधिकारी आपसे काफी सन्तुष्ट रहेंगे। नवीन कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। अपना कार्य सावधानी से करें। बच्चे आज्ञाकारी व्यवहार रखेंगे। आपकी दिनचर्या अनुशासित रहेगी।

Have something to say? Post your comment