सिटी दर्पण ब्युरो, चंडीगढ़, 19 अक्तूबर: बीते दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश ने शहर के मौसम का मिजाज बदल दिया है। बारिश से तापमान गिरने और ठंडी हवाओं के चलने से ठंड का अहसास होने लगा है। सोमवार को सुबह से ही बादल छाए रहे और बूंदाबांदी के बाद अधिकतम तापमान में करीब 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी हल्की गिरावट दिखी। ठंड का अहसास होते ही लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। सोमवार शाम के समय इन्हीं कपड़ों में लोग घूमते नजर आए। स्वेटर, जैकेट की बिक्री शुरू
मौसम का आनंद लेने के लिए लोग शाम को सुखना लेक समेत शहर के अन्य पर्यटन स्थलों पर पहुंचे। सोमवार को बारिश के बाद तापमान लुढ़ककर 24 तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। दीवाली तक सर्दी के पूरी तरह आ जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। ठंड के आगमन के साथ ही स्वेटर, जैकेट आदि की बिक्री शुरू हो गई है।
आने वाले दिनों में चंडीगढ़ का संभावित तापमान
अधिकतम न्यूनतम
19 अक्तूबर 29 21
20 अक्तूबर 30 22
21 अक्तूबर 31 21
22 अक्तूबर 31 19
23 अक्तूबर 29 19
Read more: https://www.amarujala.com/chandigarh/temperature-dropped-eight-degrees-in-chandigarh-due-to-rain-and-cold-winds