Saturday, April 20, 2024
BREAKING
बाबा रामदेव को तगड़ा झटका, पतंजलि ट्रस्ट को देना होगा 4.5 करोड़ का टैक्स, सुप्रीम कोर्ट का आदेश पहले फेज में वोटर पास पर 2019 से कम वोटिंग, छिटपुट हिंसा के बीच 102 सीटों पर 60 पर्सेंट मतदान UP Board Result 2024 : आज दोपहर आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, परिणाम जारी होते ही बन जाएगा यह रिकॉर्ड दैनिक राशिफल 21अप्रैल, 2024 अनूठी पहल: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू हरियाणा के मंत्रियों को विभाग बांटे:गृह विभाग CM देखेंगे, दलाल नए वित्तमंत्री, गुप्ता स्वास्थ्य देखेंगे; इस्तीफा दे चुके चौटाला को भी विभाग दिया इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा, सुनामी का अलर्ट:24 घंटे में 5 विस्फोट हुए; 11 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया, एयरपोर्ट बंद Loksabha Chunav 2024: पहले चरण का मतदान आज, कैसे वोट देने जाएं, क्या ले जाएं क्या नहीं... Supreme Court: 'सुप्रीम' सुनवाई में VVPAT मामले में कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में ब्रह्मलीन परमपूज्य महंत अवेद्यनाथ जी महाराज अखिल भारतीय प्राइज मनी पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए

December 05, 2021 06:28 AM
खेल हम सबको स्वास्थ्य एवं सकारात्मक भाव से कार्य करने की प्रेरणा प्रदान
करता है, इसे ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री ने युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक
दिशा देने के लिए ‘खेलो इण्डिया’ कार्यक्रम प्रारम्भ कराया: मुख्यमंत्री
 
जीवन में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए खेलों का अपना महत्व, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा
की सकारात्मक ऊर्जा से युवाओं को आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिलती है
 
खिलाड़ी जब खेलता है, तो उसका भरपूर प्रोत्साहन किया जाना चाहिए,
क्यांेकि वह स्वयं के लिए नहीं, बल्कि देश व स्वस्थ समाज के लिए खेलता है
 
कोरोना महामारी के बावजूद टोक्यो में आयोजित ओलम्पिक और पैरालम्पिक
खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के अब तक के सबसे बड़े दल ने प्रतिभाग
किया, अब तक आयोजित ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों में
देश के लिए सर्वाधिक संख्या में मेडल जीतकर भारत लाए
 
प्रधानमंत्री की प्रेरणा से प्रदेश सरकार ने ओलम्पिक तथा पैरालम्पिक खेलों
में मेडल विजेता खिलाड़ियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया
 
राज्य सरकार द्वारा टोक्यो ओलम्पिक व पैरालम्पिक खेलों में प्रतिभाग
करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को पहली बार 25-25 लाख रु0
की धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया गया
 
मुख्यमंत्री ने कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली हरियाणा की टीम को गोल्ड मेडल, 02 लाख रु0 का चेक, ट्राॅफी, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली उ0प्र0
की टीम को सिल्वर मेडल, 01 लाख रु0 का चेक तथा ट्राॅफी प्रदान की
 
सेमीफाइनल में हारकर तृतीय स्थान पर रहने वाली दोनों टीमों को भी
50-50 हजार रु0 का चेक तथा ट्राॅफी प्रदान कर पुरस्कृत किया  
 

सिटी दर्पण ब्युरो, लखनऊ, 04 दिसंबर:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि खेल हम सबको स्वास्थ्य एवं सकारात्मक भाव से कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करता है। इसे ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए ‘खेलो इण्डिया’ कार्यक्रम प्रारम्भ कराया। विगत कुछ वर्षों में ‘खेलो इण्डिया’ के अच्छे परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए खेलों का अपना महत्व है। स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की सकारात्मक ऊर्जा से युवाओं को आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिलती है। खिलाड़ी जब खेलता है, तो उसका भरपूर प्रोत्साहन किया जाना चाहिए, क्यांेकि वह स्वयं के लिए नहीं, बल्कि देश व स्वस्थ समाज के लिए खेलता है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के खेल आयोजन से राज्य में खेल का माहौल बनेगा, जिससे अच्छे खिलाड़ी निकल कर आयेंगे जो प्रदेश का ही नहीं बल्कि देश को भी गौरवान्वित करेंगे।

मुख्यमंत्री जी आज जनपद गोरखपुर में प्रदेश के खेल विभाग द्वारा ब्रह्मलीन परमपूज्य महंत अवेद्यनाथ जी महाराज अखिल भारतीय प्राइज मनी पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। यह इस प्रतियोगिता का तृतीय संस्करण था। इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली हरियाणा की टीम को गोल्ड मेडल, 02 लाख रुपए का चेक, ट्राॅफी, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली उ0प्र0 की टीम को सिल्वर मेडल, 01 लाख रुपए का चेक तथा ट्राॅफी प्रदान की। उन्होंने सेमीफाइनल में हारकर तृतीय स्थान पर रहने वाली दोनों टीमों को भी 50-50 हजार रुपए का चेक तथा ट्राॅफी प्रदान कर पुरस्कृत किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद टोक्यो में आयोजित ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के अब तक के सबसे बड़े दल ने प्रतिभाग किया। साथ ही, अब तक आयोजित ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों में देश के लिए सर्वाधिक संख्या में मेडल जीतकर भारत लाए। उन्होंने कहा कि कोई भी खिलाड़ी ओलम्पिक प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकता। इसके लिए पहले निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रदर्शन कर क्वालीफाई करना पड़ता है। इसके उपरान्त, ओलम्पिक में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर मिलता है। ओलम्पिक प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी दुनिया में नायक बनकर उभरते हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से प्रदेश सरकार ने ओलम्पिक तथा पैरालम्पिक खेलों में मेडल विजेता खिलाड़ियों तथा प्रदेश के प्रतिभागी खिलाड़ियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया। प्रदेश की राजधानी में 19 अगस्त, 2021 को आयोजित सम्मान समारोह में राज्य सरकार ने कुल 72 खिलाड़ियों को 42 करोड़ रुपए की धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार ने ओलम्पिक खेलों की एकल वर्ग प्रतियोगिता में प्रदेश के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को 06 करोड़ रुपए, रजत पदक विजेता को 04 करोड़ रुपए तथा कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को 02 करोड़ रुपए प्रदान करने की व्यवस्था की है। इसी प्रकार, ओलम्पिक खेलों की टीम प्रतियोगिता में प्रदेश के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को 03 करोड़ रुपए, रजत पदक विजेता को 02 करोड़ रुपए तथा कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को 01 करोड़ रुपए प्रदान करने की व्यवस्था की है। इसके साथ ही, काॅमनवेल्थ व एशियाई खेलों में एकल वर्ग प्रतियोगिता में प्रदेश के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को 50 लाख रुपए, रजत पदक विजेता को 30 लाख रुपए, कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को 15 लाख रुपए तथा टीम प्रतियोगिता में प्रदेश के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को 30 लाख रुपए, रजत पदक विजेता को 15 लाख रुपए, कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को 10 लाख रुपए प्रदान करने की व्यवस्था है। इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार एफ्रो एशियन/विश्वकप की एकल प्रतियोगिताओं में प्रदेश के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को 15 लाख रुपए, रजत पदक विजेता को 10 लाख रुपए, कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को 08 लाख रुपए तथा टीम प्रतियोगिताओं में प्रदेश के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को 10 लाख रुपए, रजत पदक विजेता को 08 लाख रुपए, कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को 06 लाख रुपए प्रदान कर प्रोत्साहित कर रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ओलम्पिक खेलों में प्रतिभाग करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को राज्य सरकार 10-10 लाख रुपए, काॅमनवेल्थ एवं एशियाई खेलों में प्रतिभाग करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को 05-05 लाख रुपए की धनराशि प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा टोक्यो ओलम्पिक व पैरालम्पिक खेलों में प्रतिभाग करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को पहली बार 25-25 लाख रुपए की धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया गया है।
इस अवसर पर सांसद श्री रविकिशन शुक्ल, गोरखपुर के महापौर श्री सीताराम जायसवाल, विधायक डाॅ0 राधामोहन दास अग्रवाल, श्री विपिन सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और उत्तर प्रदेश समाचार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद द्वारा निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद द्वारा निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

मुख्यमंत्री ने राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद के संचालक मण्डल की 162वीं बैठक की अध्यक्षता की

मुख्यमंत्री ने राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद के संचालक मण्डल की 162वीं बैठक की अध्यक्षता की

मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 ब्रज तीर्थ विकास परिषद की चतुर्थ बैठक की अध्यक्षता की

मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 ब्रज तीर्थ विकास परिषद की चतुर्थ बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री ने ब्लॉक चेन बेस्ड डिजिटल डिग्री ट्रांसमिशन का शुभारम्भ किया

प्रधानमंत्री ने ब्लॉक चेन बेस्ड डिजिटल डिग्री ट्रांसमिशन का शुभारम्भ किया

मुख्यमंत्री ने जनपद प्रतापगढ़ में 554 करोड़ रु0 लागत की 378 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने जनपद प्रतापगढ़ में 554 करोड़ रु0 लागत की 378 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री अपने आवास पर श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के चार साहिबज़ादों एवं माता गुज़री जी की शहादत को समर्पित ‘साहिबज़ादा दिवस’ के अवसर पर आयोजित ‘गुरुबाणी कीर्तन’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

मुख्यमंत्री अपने आवास पर श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के चार साहिबज़ादों एवं माता गुज़री जी की शहादत को समर्पित ‘साहिबज़ादा दिवस’ के अवसर पर आयोजित ‘गुरुबाणी कीर्तन’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

मुख्यमंत्री ने जनपद प्रयागराज में लगभग 158 करोड़ रु0 लागत की 31 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने जनपद प्रयागराज में लगभग 158 करोड़ रु0 लागत की 31 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने जनपद कौशाम्बी में 87 करोड़ रु0 लागत की 99 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने जनपद कौशाम्बी में 87 करोड़ रु0 लागत की 99 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

केन्द्रीय रक्षा मंत्री तथा मुख्यमंत्री ने रक्षा प्रौद्योगिकी एवं परीक्षण केन्द्र और ब्रम्होस विनिर्माण केन्द्र का शिलान्यास किया

केन्द्रीय रक्षा मंत्री तथा मुख्यमंत्री ने रक्षा प्रौद्योगिकी एवं परीक्षण केन्द्र और ब्रम्होस विनिर्माण केन्द्र का शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए