Wednesday, May 08, 2024
BREAKING
Israel: हमास द्वारा शांति समझौता स्वीकार करने पर इस्राइल ने दी प्रतिक्रिया, कहा- राफा में अभियान जारी रहेगा अरविंद केजरीवाल के खिलाफ NIA जांच! प्रतिबंधित SFJ से फंडिंग के कथित मामले में LG वीके सक्सेना की सिफारिश सुनीता विलियम्स के तीसरे अंतरिक्ष मिशन की लॉन्चिंग तकनीकी समस्या की वजह से टली Lok Sabha Phase 3 Election Live: 93 सीटों पर मतदान शुरू, PM मोदी ने अहमदाबाद में किया मताधिकार का प्रयोग 18वीं सदी के महान सेनापति, सिख राज्य के संस्थापक महाराजा जस्सा सिंह रामगढि़या का 301वां जन्मदिन श्रद्धापूर्वक मनाया गया 25 मई को मतदान केंद्रों पर गर्मी से बचाव के होंगे विशेष प्रबंध 25 मई को मतदान, लोकतंत्र के इस उत्सव में सभी मतदाता करें अपनी भागीदारी सुनिश्चित - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल हरियाणा में विभागीय परीक्षाएं 19 जून से जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के कम्युनिटी कॉलेज के 51 विद्यार्थियों का हुआ प्लेसमेंट शोधार्थी शोध की मौलिकता व विषय की नवीनता और उपयोगिता पर ध्यान दें : प्रो. मान

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-08 दिसंबर, 2021 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर-9779111073)

December 08, 2021 04:00 AM

मेष

आज आप काम के अलावा अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान देंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। नयी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृष

उच्च अधिकारी आपसे विरोध व्यक्त कर सकते हैं। शिक्षा में बाधा आ सकती है। अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहें। किसी बुजुर्ग की सेहत की चिन्ता रहेगी। काम के दबाव में स्वयं को फँसा हुआ महसूस करेंगे। आपके चलते हुये काम रुक सकते हैं।

मिथुन

गैस और कब्ज की समस्या हो सकती है। दूसरों के मामले में बिना मांगे सलाह न दें। आपको अपनी छवि की चिन्ता रहेगी। ऑफिस में आपको परेशानियों का अनुभव करना पड़ेगा। अचानक बड़े खर्च सामने आने से आपका बैंक-बैलेंस प्रभावित हो सकता है।

कर्क

गम्भीर विषयों पर चर्चा करने का विचार बनायेंगे। नयी नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। मैनेजमेन्ट सम्बन्धी कार्यों के लिये दिन बहुत शुभ है। कारोबार में नये साझेदार जुड़ सकते हैं। आपकी कार्यशैली से लोग प्रभावित रहेंगे। पार्टनर्स के साथ मतभेद दूर होंगे।

सिंह

जॉब में तरक्की मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। समय का दुरुपयोग न करें। लम्बित मामलों को निपटाने में व्यस्त रहेंगे। नये तरीके से काम करने के अवसर मिलेंगे। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुँचा सकते हैं। लापरवाही में काम बिगड़ने की आशंका है। 

कन्या

व्यापार में बेहतरीन अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिये। गैर-जरूरी वस्तुओं को खरीदने पर आपका धन खर्च होगा। कला क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिये दिन शुभ नहीं है। व्यर्थ के कार्यों में आपका समय बर्बाद हो सकता है। प्रेमी जन के साथ सारी बातें शेयर न करें।

तुला

जॉब में छोटी-मोटी परेशानियाँ लगी रहेंगी। नसों में खिंचाव की समस्या हो सकती है। बातचीत के दौरान गलत शब्दों का चयन न करें। सहकर्मी आपका विरोध कर सकते हैं। कृषि कार्यों से धन लाभ होगा।

वृश्चिक

सोशल मीडिया के माध्यम से कारोबार की गति बढ़ेगी। अधिकारी वर्ग आपकी काफी प्रशंसा करेगा। नया काम शुरू करने के लिये दिन बहुत अच्छा है। जीवनसाथी को करियर के मौके मिलेंगे। काम के अतिरिक्त बोझ के बावजूद आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। प्रेमी जन से अपना प्रेम अभिव्यक्त कर सकते हैं।

धनु

माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में आपका प्रभाव बढ़ेगा। जोखिम भरे निवेश से आपको बचना चाहिये। रिश्तेदारों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। व्यापार में उत्पादन क्षमता बढ़ने से प्रसन्नता होगी। सामाजिक कार्यों में संलग्न रहेंगे।

मकर

भविष्य को लेकर थोड़े आशंकित हो सकते हैं। तनावपूर्ण स्थितियों के बाद भी आप अपना काम अच्छी तरह से कर लेंगे। दाम्पत्य जीवन का आनन्द उठायेंगे। पुराने मित्रों से आपकी मुलाक़ात होगी। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी।

कुंभ

आपको एक साथ कई काम करने से बचना चाहिये। जॉब में परेशानियाँ बढ़ने की आशंका है। शत्रु पक्ष आपको परेशान कर सकते हैं। मित्रों के साथ अनबन हो सकती है। आज बड़ा महत्वपूर्ण काम करना उचित नहीं है। महत्वपूर्ण सामान गुम हो सकता है।

मीन

मनोरञ्जन के भरपूर अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ की स्थितियाँ बनेंगी। आपकी कोई योजना सफल हो सकती है। वैवाहिक सम्बन्धों में मधुरता बनी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये समय शुभ है।

Have something to say? Post your comment