मेष
नये व्यापार की रूपरेखा बना सकते हैं। शोध कार्यों में बड़ी सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। बच्चों की समस्याओं को सावधानी पूर्वक सुनें। दिनचर्या थोड़ी अव्यवस्थित रहेगी। जीवनसाथी कठोर शब्दों का प्रयोग कर सकता है।
वृष
निर्माण कार्यों में प्रगति होगी। ऑफिस में सारे लोग आपकी वाहवाही करेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अपने काम के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखें। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिये निवेशकों का सहयोग ले सकते हैं। दिन पूरी तरह से आपके पक्ष में रहेगा।
मिथुन
प्रतिष्ठित लोगों के बीच आपकी चर्चा होगी। लोग आपकी सलाह को काफी महत्व देंगे। साझेदारी के व्यवसाय में धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन हो सकता है। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। प्रशासन से जुड़े लोगों के लिये दिन तनावपूर्ण हो सकता है।
कर्क
मित्रों के साथ हर मुद्दे पर चर्चा न करें। आपकी कोई योजना लीक हो सकती है। नये काम की शुरुआत में बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। ठंड के कारण पेटदर्द की शिकायत हो सकती है। आज नया काम शुरू करना आपके हित में नहीं है।
सिंह
आज आपका दिन काफी शुभ रहने वाला है। व्यापार में बड़े अनुबन्ध हो सकते हैं। युवा प्रेम सम्बन्धों को वैवाहिक स्वरूप दे सकते हैं। नयी सम्पत्ति या दुकान आदि पर निवेश करने के लिये दिन शुभ है। वैवाहिक जीवन की समस्या दूर होगी।
कन्या
गुप्त शत्रु आपको हानि पहुँचा सकते हैं। जीवनसाथी की बातों और सलाह की अनदेखी न करें। जॉब के लिये प्रयास कर रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। ऑफिस के काम देरी से पूर्ण होंगे। दोस्तों के साथ पर्यटन की योजना बनायेंगे।
तुला
पारिवारिक समारोह के लिये जा सकते हैं। बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। अपना काम स्वयं ही करें दूसरों पर न छोड़े। नया निवेश करने के लिये दिन शुभ है। पति-पत्नी के मध्य आपसी सम्बन्ध काफी रोमांटिक रहेंगे। बच्चे कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे।
वृश्चिक
पहले किये हुये निवेश का लाभ मिलेगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम हो सकते हैं। मैन्यूफैक्चरिंग सम्बन्धी कार्यों के लिये आज दिन शुभ है। किसी मित्र को उधार दिया हुआ धन वापस मिलेगा। अपने काम के प्रति एकाग्रता बनाये रखें। किसी सहकर्मी के साथ झगड़ा हो सकता है।
धनु
किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में शामिल हो सकते हैं। विदेशों में रह रहे लोगों को परेशानी हो सकती है। शरीर में थकावट होने की आशंका है। पुराने कड़वे अनुभव दोबारा सामने आ सकते हैं। अपने मनोभावों को दूसरों पर न थोपें। प्रेम सम्बन्धों के लिये दिन बेहतरीन है।
मकर
विद्यार्थी अपनी शिक्षा में काफी ध्यान देंगे। सन्तान के व्यवहार से आपको परेशानी हो सकती है। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। स्वयं को फिट रखने के लिये योग और व्यायाम अवश्य करें। धन-सम्पत्ति को लेकर भागशाली रहेंगे।
कुंभ
आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। नया काम शुरू करने में सफलता मिलेगी। योजनाबद्ध तरीके से किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। जॉब में उच्च पद प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा लोग व्यापार की भी योजना बना सकते हैं। रियल स्टेट के व्यापारियों के लिये समय बहुत शुभ है।
मीन
अपनी भाषा पर नियन्त्रण रखें। कठोर शब्दों का प्रयोग न करें। माता-पिता को अपने बच्चों के भविष्य की चिन्ता रहेगी। युवा प्रेमियों को परिवार की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। कुछ महत्वपूर्ण खर्चे सामने आ सकते हैं। आज शान्तिपूर्वक अपना समय बितायें।