Sunday, October 26, 2025
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

चंडीगढ़

नहीं रहे देश के पहले CDS:जनरल बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर क्रैश में निधन, पत्नी मधुलिका समेत 13 लोगों की मौत

December 09, 2021 04:52 AM

जनरल बिपिन रावत नहीं रहे। वे देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, यानी CDS थे। तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट पर उनका हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। उसमें जनरल रावत की पत्नी मधुलिका रावत समेत सेना के 14 लोग सवार थे। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।

पहले ये खबर आई कि हादसे में घायल हुए कुछ लोगों को गंभीर हालत में वेलिंगटन के मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया। जहां से करीब साढ़े पांच घंटे तक खबर आती रही कि जनरल रावत और उनकी पत्नी समेत कुछ अफसर बुरी तरह घायल हुए हैं, लेकिन फिर बारी-बारी से मौत की खबर आने लगी।

शाम तक ये खबर आई कि हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है। सिर्फ एक व्यक्ति जिंदा है, जो पुरुष है। इसके बाद कयास लगाए जाते रहे कि ये जनरल रावत ही हैं, लेकिन देर शाम सबसे बुरी खबर आई कि जनरल रावत नहीं रहे। उनकी पत्नी मधुलिका की भी मौत हो गई।

पत्नी मधुलिका के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत।
पत्नी मधुलिका के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत।

मोदी बोले- रावत सच्चे देशभक्त, उनके जाने का गहरा दुख
CDS रावत के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जाहिर किया है। मोदी ने ट्वीट में लिखा- जनरल रावत बेमिसाल सैनिक थे। सच्चे देशभक्त थे और उन्होंने हमारी सेनाओं के मॉर्डनाइजेशन के लिए योगदान दिया। उनके जाने से मुझे गहरा दुख हुआ है। देश उनकी असाधारण सेवा को कभी नहीं भूलेगा। रक्षा मंत्री राजनाथ ने कहा- रावत का असमय निधन देश और सेना के लिए कभी न पूरी हो पाने वाली क्षति है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रावत के निधन के बाद उनके साथ अपनी एक फोटो ट्वीट की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रावत के निधन के बाद उनके साथ अपनी एक फोटो ट्वीट की।

हादसे में बचने वाले अकेले शख्स ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह
हेलिकॉप्टर क्रैश में अकेले बचने वाले शख्स हैं ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह। उनकी बॉडी इस हादसे में बुरी तरह झुलस गई है। वे वेलिंगटन के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती हैं। पिछले साल तेजस फाइटर जेट उड़ाते वक्त उन्हें बड़ी तकनीकी दिक्कत का सामना करना पड़ा था, पर उन्होंने साहस नहीं खोया और विमान को सुरक्षित लैंड कराया। इसके लिए उन्हें शौर्य चक्र से नवाजा गया था।
पढ़ें वरूण के पिता कर्नल केपी सिंह सेना से रिटायर्ड, नेवी में हैं भाई...

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह हेलिकॉप्टर क्रैश में बुरी तरह झुलस गए हैं।
ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह हेलिकॉप्टर क्रैश में बुरी तरह झुलस गए हैं।

हेलिकॉप्टर हादसे में इन लोगों की हुई मौत
हादसे का शिकार हुए Mi-17 V5 हेलिकॉप्टर में जनरल रावत, उनकी पत्नी के अलावा 12 लोग और थे। चॉपर में ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, विंग कमांडर पीएस चौहान, स्क्वॉड्रन लीडर के सिंह, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार, लांंस नायक बी. साई तेजा, जूनियर वारंट ऑफिसर दास, जूनियर वारंट ऑफिसर ए प्रदीप और हवलदार सतपाल सवार थे। इन सभी की मौत हो गई।

जितेंद्र कुमार मध्य प्रदेश के सीहोर के धामंदा गांव के रहने वाले थे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके निधन पर दुख जाहिर किया है। 

हादसे में मारे गए नायक जितेंद्र सिंह मध्य प्रदेश के रहने वाले थे।
हादसे में मारे गए नायक जितेंद्र सिंह मध्य प्रदेश के रहने वाले थे।

चश्मदीद बोले- आग का गोला बन गया था हेलिकॉप्टर
चश्मदीदों के मुताबिक हादसे से पहले बहुत तेज आवाज सुनाई दी। हेलिकॉप्टर पहले पेड़ों पर गिरा। इसके बाद उसमें आग लग गई, वो आग का गोला बन गया था। एक और चश्मदीद का कहना है कि उसने जलते हुए लोगों को हेलिकॉप्टर से बाहर गिरते हुए देखा।

हादसा तब हुआ, जब जनरल रावत कुन्नूर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस सुलूर लौट रहे थे। हेलिपैड से 10 मिनट के दूरी पर घने जंगलों के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे की वजह खराब मौसम बताया जा रहा है।

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एचएस पनाग ने दोपहर 3 बजे ही दे दी श्रद्धांजलि
सेना के कुछ पूर्व अफसरों ने दोपहर में ही जनरल बिपिन रावत की मौत को लेकर ट्वीट कर दिया। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एचएस पनाग ने जनरल बिपिन रावत को ट्वीट कर श्रद्धांजलि दे दी थी।

 

घने जंगल और कम विजिबिलिटी हादसे की वजह
दिल्ली में उच्च पदस्थ सूत्रों ने भास्कर को बताया कि हादसे की वजह घने जंगल और कम विजिबिलिटी रहे। खराब मौसम के दौरान बादलों में विजिबिलिटी कम होने की वजह से हेलिकॉप्टर को कम ऊंचाई पर उड़ान भरनी पड़ी। लैंडिंग पॉइंट से दूरी कम होने की वजह से भी हेलिकॉप्टर काफी नीचे उड़ान भर रहा था। नीचे घने जंगल थे इसलिए क्रैश लैंडिंग भी फेल हो गई। इस हेलिकॉप्टर के पायलट ग्रुप कमांडर और सीओ रैंक के अधिकारी थे, ऐसे में मानवीय भूल की आशंका न के बराबर है।

हादसे के बाद हेलिकॉप्टर बुरी तरह से जल गया।
हादसे के बाद हेलिकॉप्टर बुरी तरह से जल गया।

रावत का हेलिकॉप्टर पहले भी क्रैश हुआ था, बच गए थे
जनरल बिपिन रावत एक बार पहले भी हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो चुके हैं। 3 फरवरी 2015 को उनका चीता हेलिकॉप्टर नगालैंड के दीमापुर में क्रैश हुआ था। तब बिपिन रावत लेफ्टिनेंट जनरल थे।

हादसे के बाद जितने भी शव बरामद किए गए, वे बुरी तरह जले हुए थे।
हादसे के बाद जितने भी शव बरामद किए गए, वे बुरी तरह जले हुए थे।

पिछले महीने भी क्रैश हुआ था Mi-17, सभी 12 सवार मारे गए थे
एक महीने के अंदर देश में दूसरा Mi-17 हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है। पिछला चॉपर 19 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश में क्रैश हुआ था। उस घटना में चॉपर में सवार सभी 12 लोग मारे गए थे।

कारगिल में भी इस्तेमाल हुआ था Mi-17, भारी बोझ ढोने में सक्षम
जिस हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत सवार थे, वह Mi-17 सीरीज का हेलिकॉप्टर है। इस हेलिकॉप्टर को सोवियत संघ में बनाया गया था। भारत 2012 से इसे इस्तेमाल कर रहा है। यह मीडियम ट्विन टर्बाइन हेलिकॉप्टर है, जिसमें दो इंजन होते हैं। इस हेलिकॉप्टर को ट्रांसपोर्ट और बैटल दोनों ही रोल में इस्तेमाल किया जाता है।

तकनीकी तौर पर Mi-17 को इसके पिछले वर्जन Mi-8 में सुधार करके डेवलप किया गया था। इस चॉपर में भारी बोझ उठाने की क्षमता है। भारत ने कारगिल युद्ध के समय पाकिस्तानी घुसपैठियों पर अटैक के लिए Mi-17 का इस्तेमाल किया था। दुश्मन की मिसाइल ने एक Mi-17 चॉपर को मार गिराया था। इसके बाद ही भारत ने अपने फाइटर जेट को हमले के लिए भेजा था। भारत में इसे VIP ट्रांसपोर्ट के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।

सीडीएस रावत, उनकी पत्नी समेत सभी के पार्थिव शरीर आज दिल्ली आएंगे, सोनिया गांधी नहीं मनाएंगी जन्मदिन

सीडीएस रावत, उनकी पत्नी समेत सभी के शव आज दिल्ली आएंगे
सीडीएस जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत व अन्य 11 मृतकों के शव बृहस्पतिवार को तमिलनाडु से दिल्ली आएंगे।

सोनिया नहीं मनाएंगी जन्मदिन
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस हादसे के बाद अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। बुधवार को उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बृहस्पतिवार को उनके जन्मदिन पर किसी भी तरह का आयोजन नहीं करने की अपील की है।
03:07 AM, 09-Dec-2021
पूर्वोत्तर के आठ राज्यों ने भी जताया दुख
तमिलनाडु में हुए हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और अन्य सैन्य कर्मियों के निधन पर पूर्वोत्तर के आठ राज्यों के राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जनरल रावत के योगदान को याद किया। शोक जताने वालों में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, असम और नगालैंड के राज्यपाल जगदीश मुखी, नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब, त्रिपुरा के राज्यपाल, एसएन आर्या, अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर डॉ. बीडी मिश्रा, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा, सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग, मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह शामिल हैं।
02:48 AM, 09-Dec-2021
ओडिशा : राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोक
ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने तमिलनाडु में हुए हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और अन्य सैन्य कर्मियों के निधन पर शोक जताया है। दोनों ने ही इसे देश के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।
02:21 AM, 09-Dec-2021
नवंबर में ड्रोन देखने नागपुर गए थे जनरल रावत
सीडीएस रावत बीते माह महाराष्ट्र के नागपुर शहर की यात्रा पर गए थे। यहां 15 नवंबर को उन्होंने एक कंपनी द्वारा बनाए गए और प्रदर्शित किए गए हथियारयुक्त ड्रोन (हेक्साकॉप्टर) के प्रोटोटाइप और अन्य युद्ध सामग्री, गोला-बारूद का मुआयना किया था। इस दौरान उन्होंने नॉन कॉन्टेक्ट वारफेयर और सशस्त्र बलों के पुनर्गठन के बारे में भी बात की थी।
02:18 AM, 09-Dec-2021
हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्री ने जातया शोक
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी सीडीएस रावत के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनके साथ ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। चन्नी ने ट्वीट करके सीडीएस व अन्य सैन्य कर्मियों के परिवारों के लिए प्रार्थना की। एक अन्य ट्वीट में सीएम चन्नी ने तरण तारण के डोडे गांव के रहने वाले और दुर्घटना के शहीद हुए एनके गुरसेवक सिंह की शहादत पर भी गहरा दुख व्यक्त किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर के कार्यालय से भी संवेदना जताते हुए ट्वीट किया गया है। वहीं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और सांसद सुखबीर सिंह बादल, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुडा ने भी सीडीएस रावत के निधन पर शोक जताया है।
01:53 AM, 09-Dec-2021
अमेरिका : जनरल मार्क मिले ने दुख जताया
अमेरिका के संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ के प्रमुख जनरल मार्क मिले ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत और सैन्य कर्मियों के दुर्घटना में शहीद होने पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि हमें इन सभी को खोने का गहरा दुख है। मिले ने कहा कि सीडीएस रावत ने भारतीय सेना पर स्थायी प्रभाव डाला और अमेरिका और भारत के बीच हमारे सैन्य संबंधों को मजबूत किया।
01:19 AM, 09-Dec-2021
अमेरिकी रक्षा सचिव ने संवेदना व्यक्त की
अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड जे ऑस्टिन ने भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य सैन्य कर्मियों के निधन पर उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सीडीएस रावत ने अमेरिका-भारत रक्षा साझेदारी के दौरान एक अमिट छाप छोड़ी है।
01:11 AM, 09-Dec-2021
तमिलनाडु : दुर्घटना में विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान भी शहीद
विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान - फोटो : ANI
तमिलनाडु में सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ हेलिकॉप्टर दुर्घटना में विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान भी शहीद हो गए। वह एमआई-17वी5 हेलिकॉप्टर के पायलट थे और सुलूर स्थित 109 हेलीकॉप्टर स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर भी थे।
12:52 AM, 09-Dec-2021
झारखंड के राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने जताया शोक
झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बल के अन्य अधिकारियों का निधन पर शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल बैस ने एक ट्वीट में कहा कि तमिलनाडु में आज हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना बहुत दर्दनाक है, जिसमें हमने देश के सीडीएस जनरल बिपिन रावत को खो दिया है शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना।

उन्होंने आगे लिखा जनरल रावत एक महान देशभक्त और उत्कृष्ट सैनिक थे जिन्होंने असाधारण साहस और दृढ़ संकल्प के साथ देश की सेवा की। सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। यह देश उनकी असाधारण सेवाओं को कभी नहीं भूलेगा। मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। मुख्यमंत्री सोरेन ने अपने बयान में कहा कि तमिलनाडु में हुई सेना के हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बारे में सुनकर बेहद दुखी और स्तब्ध हूं। दिवंगत आत्माओं के लिए मेरी प्रार्थना और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और राज्य के अन्य मंत्रियों ने भी घटना को लेकर दुख व्यक्त किया है।
12:47 AM, 09-Dec-2021
उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक
तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बल के अन्य अधिकारियों का निधन पर उत्तराखंड में तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभिनव कुमार ने इस संबंध में जानकारी दी है।
11:15 PM, 08-Dec-2021
विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान भी शहीद
हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद सीडीएस बिपिन रावत के साथ ताजनगरी के जांबाज विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान भी शहीद हुए हैं। पृथ्वी सिंह उसी हेलीकॉप्टर के पायलट थे, जिसमें सीडीएस रावत, उनकी पत्नी व अन्य लोग सवार थे। यह जानकारी पृथ्वी के पिता सुरेंद्र सिंह ने दी है। वायु सेना की ओर से इस संबंध में कोई अधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।
10:00 PM, 08-Dec-2021
सुब्रमण्यम स्वामी ने की जांच की मांग
राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जांच सुप्रीम कोर्ट के एक वरिष्ठ न्यायाधीश से कराने की मांग की। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने इस घटना को चौंकाने वाला और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक बड़ी चेतावनी बताया। स्वामी ने कहा कि अंतिम रिपोर्ट नहीं आई है, इसलिए मेरे लिए कुछ भी कहना बहुत मुश्किल है, लेकिन तमिलनाडु जैसे सुरक्षित क्षेत्र में एक सैन्य विमान का इस तरह से दुर्घटनागस्त हो जाना कई सवाल खड़े करता है।
 
09:38 PM, 08-Dec-2021
शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी का अंतिम संस्कार शुक्रवार (10 दिसंबर) को दिल्ली छावनी में किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर के कल शाम तक एक सैन्य विमान से राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने की उम्मीद है।  शवों को शुक्रवार को उनके घर लाया जाएगा और लोगों को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अंतिम सम्मान देने की अनुमति दी जाएगी। इसके बाद एक अंतिम संस्कार जुलूस निकाला जाएगा, जो कामराज मार्ग से दिल्ली छावनी में बरार स्क्वायर श्मशान तक जाएगा।
09:29 PM, 08-Dec-2021
ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का इलाज जारी
भारतीय वायु सेना का एमआई-17V5 हेलीकॉप्टर बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर में क्रैश हो गया। इस हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 लोगों का निधन हो गया। हालांकि, भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का इलाज जारी है। वह गंभीर रूप से घायल हैं।
07:54 PM, 08-Dec-2021
सीसीएस की बैठक खत्म
पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी मीटिंग में सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखा और सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी। सूत्रों के हवाले यह जानकारी दी गई।
07:08 PM, 08-Dec-2021
सीसीएस की बैठक अहम
पीएम मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा पर कैबिनेट कमेटी की बैठक शुरू हो गई है।
06:36 PM, 08-Dec-2021
शोक में पूरा देश, श्रद्धांजलियों का तांता
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई ने सीडीएस समेत जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

Russia's Iskander missile attack on Ukraine: Kyiv's energy system and railway network destroyed, four people killed: रूस का यूक्रेन पर इस्कंदर मिसाइल हमला: कीव का ऊर्जा तंत्र और रेलवे नेटवर्क तबाह, चार लोगों की मौत

Russia's Iskander missile attack on Ukraine: Kyiv's energy system and railway network destroyed, four people killed: रूस का यूक्रेन पर इस्कंदर मिसाइल हमला: कीव का ऊर्जा तंत्र और रेलवे नेटवर्क तबाह, चार लोगों की मौत

The 'politics of citizenship' in Bengal: An attempt to win over refugees with the help of CAA!: बंगाल में ‘नागरिकता की राजनीति’: CAA के सहारे शरणार्थियों का दिल जीतने की कोशिश!

The 'politics of citizenship' in Bengal: An attempt to win over refugees with the help of CAA!: बंगाल में ‘नागरिकता की राजनीति’: CAA के सहारे शरणार्थियों का दिल जीतने की कोशिश!

Chhathi Maiya: कौन हैं छठी मैया? जानिए क्यों छठ महापर्व पर होती है सूर्य की उपासना और छठी मैया की पूजा

Chhathi Maiya: कौन हैं छठी मैया? जानिए क्यों छठ महापर्व पर होती है सूर्य की उपासना और छठी मैया की पूजा

Cyclone Warning: अगले 24 घंटे अलर्ट! कई राज्यों में भारी बारिश, मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी

Cyclone Warning: अगले 24 घंटे अलर्ट! कई राज्यों में भारी बारिश, मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी

Russia–US Relations: रूस-अमेरिका संबंधों में पिघलने लगी बर्फ, पुतिन ने ट्रंप के पास भेजा अपना भरोसेमंद दूत

Russia–US Relations: रूस-अमेरिका संबंधों में पिघलने लगी बर्फ, पुतिन ने ट्रंप के पास भेजा अपना भरोसेमंद दूत

Trump's gamble finally pays off! China stops buying oil from Russia: आखिरकार चल गया ट्रंप का दांव! रूस से तेल खरीदना चीन ने रोका

Trump's gamble finally pays off! China stops buying oil from Russia: आखिरकार चल गया ट्रंप का दांव! रूस से तेल खरीदना चीन ने रोका

The four-day long Chhath festival begins today with Nahay-Khaay; the 36-hour Nirjala fast begins tomorrow.: नहाय-खाय के साथ आज से शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, कल से आरंभ होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

The four-day long Chhath festival begins today with Nahay-Khaay; the 36-hour Nirjala fast begins tomorrow.: नहाय-खाय के साथ आज से शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, कल से आरंभ होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

Chill will intensify: अब बढ़ेगी ठिठुरन: दिल्ली में शुक्रवार रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन, अगले दो दिन बारिश के आसार

Chill will intensify: अब बढ़ेगी ठिठुरन: दिल्ली में शुक्रवार रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन, अगले दो दिन बारिश के आसार

Gulf Muslim countries turn on Israel: Saudi Arabia to UAE warns, Abraham Accords in danger: इज़रायल पर लाल हुए खाड़ी के मुस्लिम देश: सऊदी अरब से लेकर यूएई तक ने दी चेतावनी, खतरे में अब्राहम अकॉर्ड

Gulf Muslim countries turn on Israel: Saudi Arabia to UAE warns, Abraham Accords in danger: इज़रायल पर लाल हुए खाड़ी के मुस्लिम देश: सऊदी अरब से लेकर यूएई तक ने दी चेतावनी, खतरे में अब्राहम अकॉर्ड

Bihar Politics: PM Modi to begin election campaign from Karpoori Gram today, 10 candidates to share stage: पीएम मोदी आज कर्पूरी ग्राम से करेंगे चुनाव प्रचार की शुरुआत, मंच साझा करेंगे 10 प्रत्याशी

Bihar Politics: PM Modi to begin election campaign from Karpoori Gram today, 10 candidates to share stage: पीएम मोदी आज कर्पूरी ग्राम से करेंगे चुनाव प्रचार की शुरुआत, मंच साझा करेंगे 10 प्रत्याशी

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss