Friday, April 26, 2024
BREAKING
अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट दैनिक राशिफल 27अप्रैल, 2024 पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

हरियाणा

पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश युगों-युगों से मानवता को दिखा रहे है ज्ञान और शांति का मार्ग-दत्तात्रेय

December 15, 2021 07:39 AM

प्रदेश भर के 2500 स्कूलों के 55 हजार विद्यार्थी आनलाईन प्रणाली से जुड़े वैश्विक गीता पाठ से

सिटी दर्पण ब्युरो, हरियाणा,14 दिसंबर: हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर 5158 वर्ष पूर्व भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिए गए पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश युगों-युगों से मानवता को ज्ञान और शांति का मार्ग दिखा रहे है। इस पवित्र ग्रंथ गीता ने मानवता को जीवन जीने का सार और विश्व को शांति सदभावना का संदेश भी दिया है। इसलिए आज प्रत्येक नागरिक को पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को अपने जीवन में धारण करना चाहिए।

राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय आज अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2021 में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और शिक्षा विभाग के तत्वाधान में आयोजित वैश्विक गीता पाठ कार्यक्त्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। इससे पूर्व, राज्यपाल ने केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री किशन रेड्डी, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज तथा अन्य गणमान्य जनों ने साथ गीता पूजन और दीपशिखा प्रज्वलित करके विधिवत रुप से गीता जयंती के पावन पर्व पर वैश्विक गीता पाठ कार्यक्त्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर कुरुक्षेत्र के 15 विद्यालयों के 1155 विद्यार्थियों ने निर्धारित समयानुसार गीता के 18 अध्यायों के 18 श्लोकों का उच्चारण किया। इन विद्यार्थियों ने जैसे ही वैश्विक गीता पाठ शुरु किया, उसी समय हरियाणा के सभी जिलों के राजकीय और निजी स्कूलों के 55 हजार से ज्यादा विद्यार्थी और विभिन्न देशों के लोग आनलाईन प्रणाली से जुड़े और सभी ने एक सुर में विश्व शांति के लिए वैश्विक गीता पाठ किया।

राज्यपाल बंडारु दतात्रेय ने गीता जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गीता जयंती का यह दिन विलक्षण, अनोखा और प्रेरणा देने वाला दिन है आज के दिन कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर हजारों वर्ष पूर्व पवित्र ग्रंथ गीता का उदगम हुआ। सरकार द्वारा वर्ष 2014 के बाद  से कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस महोत्सव में वैश्विक गीता पाठ एक अनोखा कार्यक्त्रम है। इस वैश्विक गीता पाठ के जरिए पूरे विश्व के लोगों तक पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को पहुंचाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को पवित्र ग्रंथ गीता के साथ जोडऩे के लिए ही सरकार द्वारा महोत्सव में वैश्विक गीता पाठ जैसे कार्यक्त्रमों को शुरु किया गया ताकि युवाओं को अच्छे संस्कार और शिक्षा मिल सके और देश के अच्छे नागरिक बन सके। जब युवा संस्कारवान और शिक्षित होंगे तभी एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण सम्भव हो सकेगा।

केन्द्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री किशन रेड्डी ने कहा कि यह सौभाग्य है कि गीता जयंती के पावन पर्व पर धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की पवित्र धरती पर आने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि  मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के प्रयासों से इस महोत्सव को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का बड़ा दर्जा मिला। उन्होंने कहा कि आज पूरे भारत में देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है और गीता महोत्सव भी इसी थीम को समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र 48 कोस के तीर्थों का विकास राज्य सरकार की तरफ से किया जा रहा है और यह इस धरती को तीर्थ नगरी के रूप में विकसित करने का अनोखा प्रयास है।

विधायक श्री सुभाष सुधा ने मेहमानों का आभार और प्रदेश वासियों को गीता जयंती की बधाई देते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान वैश्विक गीता पाठ के साथ 55 हजार विद्यार्थियों के अलावा विदेशों का वर्चुअल रुप से जुडऩा अपने आप में एक ऐतिहासिक क्षण है। इन ऐतिहासिक क्षणों के साक्षी बनना एक गौरव का विषय है। सरकार ने युवा पीढ़ी को प्रेरणा देने के लिए ही वैश्विक गीता पाठ जैसे कार्यक्त्रमों को शुरु किया है। इन कार्यक्रमों के जरिए युवाओं को अच्छी शिक्षा और अच्छे संस्कार मिलेंगे। इससे युवा पीढ़ी राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकेगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा समाचार

लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र

लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र

लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

मोबाईल ऐप पर मतदाता घर बैठे पा सकते हैं चुनाव संबंधित नवीनतम जानकारी

मोबाईल ऐप पर मतदाता घर बैठे पा सकते हैं चुनाव संबंधित नवीनतम जानकारी

निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करवाना ही चुनाव आयोग की है प्राथमिकता - अनुराग अग्रवाल

निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करवाना ही चुनाव आयोग की है प्राथमिकता - अनुराग अग्रवाल

हरियाणा के मंत्रियों को विभाग बांटे:गृह विभाग CM देखेंगे, दलाल नए वित्तमंत्री, गुप्ता स्वास्थ्य देखेंगे; इस्तीफा दे चुके चौटाला को भी विभाग दिया

हरियाणा के मंत्रियों को विभाग बांटे:गृह विभाग CM देखेंगे, दलाल नए वित्तमंत्री, गुप्ता स्वास्थ्य देखेंगे; इस्तीफा दे चुके चौटाला को भी विभाग दिया

सभी जिला निर्वाचन अधिकारी पोलिंग स्टेशनो के निरीक्षण का कार्य कल तक करें पूरा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

सभी जिला निर्वाचन अधिकारी पोलिंग स्टेशनो के निरीक्षण का कार्य कल तक करें पूरा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

लाखों की ठगी करने वाले 6 अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर करते थे ठगी

लाखों की ठगी करने वाले 6 अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर करते थे ठगी

हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग को मिला 'ऑटो अपील सॉफ्टवेयर' के

हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग को मिला 'ऑटो अपील सॉफ्टवेयर' के "कापीराइट" का अधिकार

पीएम का हरियाणा के प्रति विशेष लगाव, एक महीने के भीतर यह दूसरा अवसर जब प्रधानमंत्री 11 मार्च को हरियाणावासियों से होंगे रूबरू : मुख्यमंत्री

पीएम का हरियाणा के प्रति विशेष लगाव, एक महीने के भीतर यह दूसरा अवसर जब प्रधानमंत्री 11 मार्च को हरियाणावासियों से होंगे रूबरू : मुख्यमंत्री

मनोहर सरकार ने नूंह ज़िले के लिए फिर खोला सौगातों का पिटारा

मनोहर सरकार ने नूंह ज़िले के लिए फिर खोला सौगातों का पिटारा