भारत माता के वीर सपूतों के बलिदान से युवा पीढ़ी देशभक्ति के लिए सदैव प्रेरित होगी- मनोहर लाल
सिटी दर्पण ब्युरो, हरियाणा,16 दिसंबर: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने विजय दिवस की स्वर्णिम वर्षगांठ पर देश की रक्षा, शांति व स्वाभिमान के लिए अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान देने वाले महानायकों को नमन किया।
आज यहां जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि 1971 इंडो-पाक युद्ध में भारतीय सेना के वीर और पराक्त्रमी सैनिकों ने अपने अदम्य साहस व शौर्य के दम पर पाकिस्तान के सैनिकों को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर कर दिया था।
उन्होंने शहीदों को स्मरण करते हुए कहा कि इस युद्ध के दौरान भारत माता के वीर सपूतों द्वारा दिया गया बलिदान हमारी युवा पीढ़ी को सदैव देशभक्ति के लिए प्रेरित करता रहेगा।