Thursday, April 25, 2024
BREAKING
दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत दैनिक राशिफल 24अप्रैल, 2024 ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-26 दिसंबर, 2021 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर)

December 26, 2021 04:50 AM

मेष

रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। माता-पिता की सेवा में लगे रहेंगे। चापलूस लोगों के कारण हानि उठानी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र की समस्याओं के कारण घर में समय नहीं दे पायेंगे। लेकिन पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

वृष

धार्मिक कार्यक्रमों में आप भाग लेंगे। अल्प प्रयासों से आपके काम बन जायेंगे। लेकिन फिर भी आप अपनी सफलता से कम सन्तुष्ट रहेंगे। वैवाहिक जीवन काफी सुखद रहेगा। गूढ़ विषयों के अध्ययन में आपकी विशेष रुचि रहेगी। शाम के समय आप कहीं घूमने जा सकते हैं।

मिथुन

आज आपका दिन काफी व्यस्तता पूर्ण रहने वाला है। वैवाहिक जीवन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। महत्वपूर्ण कार्य दोपहर से पहले कर लें। व्यवसाय में कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। मसालेदार भोजन का सेवन करने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। मित्रों के साथ शाम को चर्चाओं का आनन्द लेंगे।

कर्क

आर्थिक कारणों से आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। दिन की शुरूआत में किसी कारणवश थोड़े चिन्तित रहेंगे। उधार लेन-देन के कारण परेशानी होगी। दाम्पत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है। अपनी बात व विचारों को काफी अच्छी तरह से लोगों के सामने व्यक्त कर पायेंगे।

सिंह

आज का दिन आपके लिये काफी शुभ है। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। परिवार में शान्ति का माहौल रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा परिणामों में शानदार सफलता मिल सकती है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आपको मेहनत का उत्तम परिणाम मिलेगा। जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या

करियर में पहले की गयी मेहनत का आपको आज परिणाम प्राप्त होगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में कुछ संवादहीनता हो सकती है लेकिन शाम तक उसे भी आप प्यार से सुलझा लेंगे। आपके दिमाग में करियर को लेकर रचनात्मक विचार पैदा होंगे। सामाजिक जीवन में काफी सक्रिय रहेंगे। लेकिन इस कारण आपका धन अतिरिक्त खर्च हो सकता है।

तुला

व्यापारी वर्ग पूरी तन्मयता के साथ अपने बिजनेस को बढ़ाने में जुटे रहेंगे। विद्यार्थियों को मनोवांछित शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिल सकता है। बॉस की कुछ बातें आपको बुरी लग सकती है। शाम के समय आप विश्व की घटनाओं के विषय में सोच-विचार में लगे रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोग थोड़ा सावधान रहें।

वृश्चिक

आज का पूरा दिन आपके अनुकूल रहेगा। नये व्यावसायिक सम्बन्ध बन सकते हैं। इसका लाभ आपको भविष्य में भी अवश्य होगा। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारी आपकी काफी मदद करेंगे। आप जो भी काम सोचेंगे उसे बड़े आराम से बिना रुकावट के पूरा कर ही लेंगे। आपका उदार व्यवहार प्रेमी जन को प्रसन्न कर देगा।

धनु

विदेशी भूमि पर जॉब कर रहे लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। पिता के साथ कई विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में आप बहुत खुश रहेंगे। जीवनसाथी से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज आपके अटके हुये कार्य बड़ी सहजता से बन जायेंगे। परिवार को आप पूरा समय देंगे।

मकर

विदेशी भूमि पर जॉब कर रहे लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। पिता के साथ कई विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में आप बहुत खुश रहेंगे। जीवनसाथी से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज आपके अटके हुये कार्य बड़ी सहजता से बन जायेंगे। परिवार को आप पूरा समय देंगे।

कुंभ

दिन की शुरुआत आपके लिये अच्छी रहेगी। लेकिन आप व्यवसाय में कुछ छोटी-छोटी गलतियाँ कर सकते हैं। जिसके कारण आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। पुरानी बीमारी दोबारा उभर सकती है। आप कुछ नकारात्मक विचारों के प्रभाव में पड़ सकते हैं। दूसरों के काम में कमियाँ न निकालें। कमीशन सम्बन्धी कार्यों से आपको धन लाभ हो सकता है।

मीन

अपने विचारों को सदैव सकारात्मक बनाये रखें। वैवाहिक जीवन सुखदायी रहेगा। अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें। आप जिसको सलाह देंगे उसको बहुत लाभ मिलेगा। प्राइवेट जॉब कर रहे लोग छुट्टियों के लिये आवेदन कर सकते हैं। अधिकारी आपका खुलकर समर्थन कर सकते हैं।

Have something to say? Post your comment