Wednesday, April 24, 2024
BREAKING
लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत दैनिक राशिफल 24अप्रैल, 2024 ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार प्रधानमंत्री मोदी ने की मुसलमानों पर की टिप्पणी तो कांग्रेस ने दिया तीखा जवाब लोकसभा चुनाव-2024:कांग्रेस की 17वीं लिस्ट, आंध्र प्रदेश और झारखंड के 11 कैंडिडेट का ऐलान, गोड्डा से उम्मीदवार बदला

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने जनपद बहराइच में लगभग 35.38 करोड़ रु0 लागत की 98 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

December 26, 2021 06:01 AM
मुख्यमंत्री ने 03 कृषक समितियों के किसानों को ट्रैक्टर की प्रतीकात्मक चाभी भेंट की
 
बहराइच में 30 करोड़ रु0 से अधिक की 87 परियोजनाओं का
शिलान्यास तथा 05 करोड़ 35 लाख रु0 से अधिक
धनराशि की 11 परियोजनाओं का लोकार्पण
 
प्रदेश के 75 जनपदों को नवीन 750 हेल्थ एण्ड वेलनेस सेण्टर की सौगात मिल रही
 
प्रधानमंत्री जी ने बहराइच के लोगों के लिए मेडिकल
कॉलेज के सपने को हकीकत में बदला
 
प्रदेश सरकार द्वारा जनपद बहराइच में महाराजा
सुहेलदेव का एक भव्य स्मारक का निर्माण किया जा रहा
 
जब सोच ईमानदार होती है, तो काम दमदार होता है, दमदार कार्य से
विकास के कार्य मजबूती के साथ जनता-जनार्दन को उपलब्ध होते: मुख्यमंत्री
 
उ0प्र0 देश में नम्बर एक राज्य बनने की ओर अग्रसर
 

सिटी दर्पण ब्युरो, लखनऊ, 25 दिसंबर:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद बहराइच में लगभग 35.38 करोड़ रुपये लागत की 98 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री जी ने इन सीटू योजनान्तर्गत कृषक सेवा समिति थैलिया के श्री ओम प्रकाश, कृषक विकास समिति टेण्डवा सिस्टीपुर के श्री नीरज कुमार व श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन अन्तर्गत कृषक विकास समिति सोहरवा की श्रीमती पार्वती देवी को ट्रैक्टर की प्रतीकात्मक चाभी भेंट की।
ज्ञातव्य है कि आज जनपद बहराइच में 30 करोड़ रुपये से अधिक की 87 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 05 करोड़ 35 लाख रुपये से अधिक धनराशि की 11 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। लोकार्पित एवं शिलान्यास की गयी विकास परियोजनाओं में लोक निर्माण विभाग की 03, उत्तर प्रदेश प्राजेक्ट कॉरपोरेशन लि0 निर्माण इकाई-22 की 3, जिला पंचायत की 62, यू0पी0 सिडको की 12, उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लि0 की 05, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की 08 एवं उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम लि0 की 05 योजनाएं शामिल हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज यहां विभिन्न विभागों से सम्बन्धित लोकार्पित एवं शिलान्यास की गयी विकास परियोजनाओं का एकमात्र ध्येय लोककल्याण है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में भारत सरकार की प्रत्येक योजना प्रत्येक जनपद के प्रत्येक क्षेत्र में पहुंच रही है। इसी क्रम में आज बहराइच एवं अयोध्या में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है। जनपद अयोध्या में एक आयुर्वेद कॉलेज का शिलान्यास किया गया। साथ ही, आज प्रदेश के सभी 75 जनपदों में 500 आयुष-हेल्थ वेलनेस सेण्टर का लोकार्पण एवं 250 आयुष-हेल्थ वेलनेस सेण्टर शिलान्यास किया गया। प्रदेश के 75 जनपदों को नवीन 750 हेल्थ एण्ड वेलनेस सेण्टर की सौगात मिल रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनपद बलरामपुर में प्रधानमंत्री जी ने 11 दिसम्बर 2021 को सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का लोकार्पण किया था। यह योजना सन् 1972 में बनी थी, इस योजना को 2017 तक पिछली सरकारें पूरा नहीं कर पायीं। वर्तमान प्रदेश सरकार ने विगत चार वर्षाें मंे इसे पूरा कराकर प्रधानमंत्री जी के करकमलों से इसका लोकार्पण किया गया। इससे पूर्वी उत्तर प्रदेश के 30 लाख किसानों की 15 लाख हेक्टेयर की खेती को सिंचाई की सुविधा प्राप्त होगी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यही विकास की सोच होती है। जनपद बहराइच के लोगों के लिए मेडिकल कॉलेज एक सपना था। प्रधानमंत्री जी ने इस सपने को हकीकत में बदला। जनपद में महाराजा सुहेलदेव के नाम पर मेडिकल कॉलेज का शुभारम्भ कर दिया गया है। यहां पर महर्षि बालार्क के नाम पर जिला अस्पताल का नामकरण किया गया है। महाराजा सुहेलदेव को सम्मान देते हुए जनपद बहराइच में मेडिकल कॉलेज का नाम महाराजा सुहेलदेव के नाम पर किया गया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोई भी सच्चा राष्ट्र भक्त आक्रांताओं के सामने कभी सिर नहीं झुका सकता, वह न अपने पद से हटेगा, न डिगेगा, न ही झुकेगा। प्रदेश सरकार द्वारा जनपद बहराइच में महाराजा सुहेलदेव का एक भव्य स्मारक का निर्माण किया जा रहा है। पूर्ववर्ती सरकारों ने इन महापुरुषों को सम्मान नहीं दिया था। वर्तमान सरकार इनको सम्मान देने का कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आजाद भारत को एकता व अखण्डता को सूत्र में बांधने वाले महापुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल थे। सरदार पटेल के नाम पर भारत सरकार ने उनकी जन्मभूमि पर दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति स्थापित की है। वर्तमान केन्द्र सरकार सरदार पटेल की जयन्ती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मना रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में प्रत्येक गरीब को निःशुल्क खाद्यान्न, आवास, शौचालय, रसोई गैस कनेक्शन प्रदान कर रही है। साथ ही, नौजवानों को नौकरी एवं रोजगार की गारण्टी मिली है। वर्तमान में प्रदेश सरकार के स्तर से निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण करवाया जा रहा है। आगामी 28 दिसम्बर से प्रदेश के लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में रामराज्य की परिकल्पना को साकार करते हुए, सबको निःशुल्क वैक्सीन प्रदान की जा रही है। कोरोना एक महामारी है। कोविड वैक्सीन ही इसका सुरक्षा कवच है, इसलिए सभी लोग अपना टीकाकरण अवश्य करा लें।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जब सोच ईमानदार होती है, तो काम दमदार होता है। दमदार कार्य से विकास के कार्य मजबूती के साथ जनता-जनार्दन को उपलब्ध होते हैं। आज प्रदेश में कोई भी पेशेवर माफिया किसी गरीब की सम्पत्ति पर कब्जा नहीं कर सकता। केन्द्र व प्रदेश सरकारें पूरी मेहनत व ईमानदारी से कार्य कर रही हैं। आज कोई भी आतंकवादी भारतीय सुरक्षा में सेंध नहीं लगा सकता, क्योंकि उसे मालूम है कि उसके दुस्साहस का मुहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा का बेहतर वातावरण बना है, जिससे विकास अपनी ऊंचाईयों को छू रहा है। उत्तर प्रदेश देश में नम्बर एक राज्य बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार के प्रयास से जनपद बहराइच, बलरामपुर तथा गोण्डा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की गयी है। प्रदेश में यह विकास की नई कहानी है।
इसके पूर्व आयोजित कार्यक्रम को केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी, प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री श्री रमापति शास्त्री, सहकारिता मंत्री श्री मुकुट बिहारी वर्मा ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और उत्तर प्रदेश समाचार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद द्वारा निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद द्वारा निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

मुख्यमंत्री ने राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद के संचालक मण्डल की 162वीं बैठक की अध्यक्षता की

मुख्यमंत्री ने राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद के संचालक मण्डल की 162वीं बैठक की अध्यक्षता की

मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 ब्रज तीर्थ विकास परिषद की चतुर्थ बैठक की अध्यक्षता की

मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 ब्रज तीर्थ विकास परिषद की चतुर्थ बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री ने ब्लॉक चेन बेस्ड डिजिटल डिग्री ट्रांसमिशन का शुभारम्भ किया

प्रधानमंत्री ने ब्लॉक चेन बेस्ड डिजिटल डिग्री ट्रांसमिशन का शुभारम्भ किया

मुख्यमंत्री ने जनपद प्रतापगढ़ में 554 करोड़ रु0 लागत की 378 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने जनपद प्रतापगढ़ में 554 करोड़ रु0 लागत की 378 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री अपने आवास पर श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के चार साहिबज़ादों एवं माता गुज़री जी की शहादत को समर्पित ‘साहिबज़ादा दिवस’ के अवसर पर आयोजित ‘गुरुबाणी कीर्तन’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

मुख्यमंत्री अपने आवास पर श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के चार साहिबज़ादों एवं माता गुज़री जी की शहादत को समर्पित ‘साहिबज़ादा दिवस’ के अवसर पर आयोजित ‘गुरुबाणी कीर्तन’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

मुख्यमंत्री ने जनपद प्रयागराज में लगभग 158 करोड़ रु0 लागत की 31 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने जनपद प्रयागराज में लगभग 158 करोड़ रु0 लागत की 31 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने जनपद कौशाम्बी में 87 करोड़ रु0 लागत की 99 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने जनपद कौशाम्बी में 87 करोड़ रु0 लागत की 99 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

केन्द्रीय रक्षा मंत्री तथा मुख्यमंत्री ने रक्षा प्रौद्योगिकी एवं परीक्षण केन्द्र और ब्रम्होस विनिर्माण केन्द्र का शिलान्यास किया

केन्द्रीय रक्षा मंत्री तथा मुख्यमंत्री ने रक्षा प्रौद्योगिकी एवं परीक्षण केन्द्र और ब्रम्होस विनिर्माण केन्द्र का शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए