Saturday, April 20, 2024
BREAKING
US: फलस्तीन को संयुक्त राष्ट्र का स्थायी सदस्य बनाने के प्रस्ताव पर अमेरिका ने लगाई रोक बाबा रामदेव को तगड़ा झटका, पतंजलि ट्रस्ट को देना होगा 4.5 करोड़ का टैक्स, सुप्रीम कोर्ट का आदेश पहले फेज में वोटर पास पर 2019 से कम वोटिंग, छिटपुट हिंसा के बीच 102 सीटों पर 60 पर्सेंट मतदान UP Board Result 2024 : आज दोपहर आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, परिणाम जारी होते ही बन जाएगा यह रिकॉर्ड दैनिक राशिफल 21अप्रैल, 2024 अनूठी पहल: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू हरियाणा के मंत्रियों को विभाग बांटे:गृह विभाग CM देखेंगे, दलाल नए वित्तमंत्री, गुप्ता स्वास्थ्य देखेंगे; इस्तीफा दे चुके चौटाला को भी विभाग दिया इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा, सुनामी का अलर्ट:24 घंटे में 5 विस्फोट हुए; 11 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया, एयरपोर्ट बंद Loksabha Chunav 2024: पहले चरण का मतदान आज, कैसे वोट देने जाएं, क्या ले जाएं क्या नहीं...

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-27 दिसंबर, 2021 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर)

December 27, 2021 04:14 AM

मेष

पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। जॉब को लेकर आपकी स्थिति मजबूत होगी। रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। कार्यक्षेत्र में अचानक बदलाव करने की इच्छा होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। रुकी हुई पेमेंट मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृष

पुराने मित्रों से अचानक मुलाक़ात होगी। नौकरीपेशा लोगों को यात्रा करनी पड़ सकती है। बच्चों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। कारोबार में आपको बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा परिणामों में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नये सम्पर्क विकसित हो सकते हैं।

मिथुन

व्यवसाय में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप न होने दें। पति-पत्नी के मध्य सामंजस्य शानदार रहेगा। होटल कारोबारियों के लिये दिन बहुत अच्छा है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में आपको अपेक्षा के अनुसार परिणाम न मिलने से मन व्यथित हो सकता है।

कर्क

परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। भाई-बहनों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। यदि आप किसी से वादा करते हैं तो उसे पूरा अवश्य करें। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

सिंह

परिवार में आपके सम्बन्ध काफी अच्छे रहेंगे। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है। ऑफिस में आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान दें। आपके व्यवहार में आकर्षण रहेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा।

कन्या

बुद्धिमान लोगों की संगत का लाभ उठायेंगे। दोस्तों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। अपने सिद्धान्तों से सम्झौता न करें। आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षकों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। नव दंपति फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं।

तुला

कार्यक्षेत्र में आपकी आलोचना हो सकती है। विवादों से दूरी बनाकर रखें। जल्दबाज़ी में आपके काम बिगड़ सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। किसी मित्र के साथ दुर्व्यवहार न करें। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाकर रखें।

वृश्चिक

जॉब में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कानूनी अड़चनों से आपको मुक्ति मिल सकती है। बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। दाम्पत्य जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। दोस्तों के साथ आप पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

धनु

समाज में आपकी ख्याति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी बड़े प्रोजेक्ट में निवेश कर सकते हैं। घर में मेहमानों का आगमन रहेगा। पार्टनरशिप से जुड़े हुये कारोबार में लाभ होगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।

मकर

अपरिचितों पर ज्यादा विश्वास न करें। सोचे हुये कार्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे। आपकी सलाह से लोगों को लाभ मिलेगा। कृषि कार्यों में कुछ नवाचार कर सकते हैं। विदेशी भूमि से जॉब के ऑफर मिलने की सम्भावना बन रही है।

कुंभ

आपकी छवि खराब हो सकती है। भावुकता में आकर निर्णय न लें। बिजनेस में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। गैस और पेटदर्द की समस्या हो सकती है। सोशल मीडिया पर सम्भल कर जानकारियाँ पोस्ट करें। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने में कठिनायी होगी।

मीन

विपरीत लिंग के लोग आपसे आकर्षित रहेंगे। आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। परिजनों के साथ सिनेमा और लंच के लिये बाहर जा सकते हैं। आय के नये स्रोत मिलने के योग बन रहे हैं। आज आपकी दिनचर्या काफी व्यवस्थित रहेगी।

Have something to say? Post your comment