Saturday, April 20, 2024
BREAKING
US: फलस्तीन को संयुक्त राष्ट्र का स्थायी सदस्य बनाने के प्रस्ताव पर अमेरिका ने लगाई रोक बाबा रामदेव को तगड़ा झटका, पतंजलि ट्रस्ट को देना होगा 4.5 करोड़ का टैक्स, सुप्रीम कोर्ट का आदेश पहले फेज में वोटर पास पर 2019 से कम वोटिंग, छिटपुट हिंसा के बीच 102 सीटों पर 60 पर्सेंट मतदान UP Board Result 2024 : आज दोपहर आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, परिणाम जारी होते ही बन जाएगा यह रिकॉर्ड दैनिक राशिफल 21अप्रैल, 2024 अनूठी पहल: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू हरियाणा के मंत्रियों को विभाग बांटे:गृह विभाग CM देखेंगे, दलाल नए वित्तमंत्री, गुप्ता स्वास्थ्य देखेंगे; इस्तीफा दे चुके चौटाला को भी विभाग दिया इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा, सुनामी का अलर्ट:24 घंटे में 5 विस्फोट हुए; 11 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया, एयरपोर्ट बंद Loksabha Chunav 2024: पहले चरण का मतदान आज, कैसे वोट देने जाएं, क्या ले जाएं क्या नहीं...

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-28 दिसंबर, 2021 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर)

December 28, 2021 04:21 AM

मेष

आपको कार्यक्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। उच्च रक्तचाप के रोगियों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। सम्पत्ति को लेकर बड़ा निर्णय लेना आपके लिये हितकर नहीं है। पीठ पीछे चुगली करने वाले लोगों से सावधान रहें। व्यापार बढ़ाने के लिये आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

वृष

लवमेट से अपने दिल की बात कह सकते हैं। जॉब में थोड़ी नोंक-झोंक हो सकती है। रुके हुये कार्यों में गति आयेगी। बिजनेस में नये साझेदार जुड़ सकते हैं। मनोरञ्जन में धन खर्च होगा। अपनी उपलब्धियों पर दिखावा करने से बचें।

मिथुन

प्रतिष्ठित लोगों के साथ आपके सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत अच्छा है। आपकी लोग अवहेलना कर सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्य किसी कारण अवरुद्ध होने की सम्भावना है। स्वार्थी लोगों से दूरी बनाकर रखें।

कर्क

अपनी दिनचर्या को सन्तुलित रखें। आपके सभी कार्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे। जॉब में वेतनवृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। सन्तान का व्यवहार आपको गर्व की अनुभूति देगा। कार्यक्षेत्र में होने वाली राजनीति से आप अप्रभावित रहेंगे। नवविवाहित जोड़े किसी पर्यटन स्थल की यात्रा कर सकते हैं।

सिंह

परिजनों का व्यवहार आपको व्यथित कर सकता है। लोग आपको गलत सलाह दे सकते हैं। अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखें। अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें। क्रोध और अहंकार के कारण काम बिगड़ने की सम्भावना बन रही है। आराम पर्याप्त मात्रा में लें।

कन्या

घर में उत्सव का माहौल रहेगा। मित्र आपका उत्साह बढ़ाने में मदद करेंगे। व्यापार में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। नया काम शुरू करने के लिये दिन शुभ है।

तुला

व्यापार के लिये उधार लेना उचित नहीं है। जीवनसाथी के साथ अपने सम्बन्ध ठीक रखें। विरोधियों से सावधान रहें। आपके सामाजिक दायरे में गिरावट आ सकती है। ऑफिस में सहकर्मियों से कहासुनी होगी। बेवजह के खर्चों में नियन्त्रण रखें।

वृश्चिक

जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे। कारोबार में बड़ा धन लाभ मिल सकता है। सेहत की परेशानियाँ दूर होंगी। आपकी कार्यक्षमता में सुधार होगा। सन्तान के व्यवहार से आपको प्रसन्नता होगी। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ आप समय बितायेंगे।

धनु

माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में प्रसन्नता रहेगी। ऑफिस में आपको बॉस से प्रशंसा मिलेगी। व्यापार को आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को प्लेसमेंट के अवसर मिल सकते हैं। जोखिम भरे निवेश से दूरी बनाकर रखें।

मकर

आय के साथ आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। परिवार में सामंजस्य की कमी हो सकती है। गरिष्ठ खानपान के कारण लीवर में परेशानी होने की आशंका है। इसीलिये आज आपको भोजन को लेकर सावधान रहना चाहिये। आपके आदर्शों की लोग प्रशंसा करेंगे।

कुंभ

फाइनेंस को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। अपने स्वभाव में नकारात्मकता हावी न होने दें। आपकी मनोस्थिति थोड़ी विचलित हो सकती है। शेयर मार्केट में जोखिम लेने से बचें। पुराने रोग आपको दोबारा प्रभावित कर सकते हैं। आज कर्ज बिल्कुल न लें।

मीन

कारोबारी गतिविधियों में गति आयेगी। आपकी कुशल संवादशैली से लोग प्रभावित होंगे। नया वाहन खरीदने का विचार मन में आ सकता है। आज का दिन यात्रा के लिये उत्तम है। उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। महिलायें आज शॉपिंग के लिये बाजार जा सकती हैं।

Have something to say? Post your comment