Thursday, April 25, 2024
BREAKING
दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत दैनिक राशिफल 24अप्रैल, 2024 ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-31 दिसंबर, 2021 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर)

December 31, 2021 05:50 AM

मेष

आपका स्वास्थ्य आज कुछ परेशानी भरा हो सकता है। ऑफिस में आपको कठिनायी का अनुभव होगा। बनते कार्यों में रुकावटें आने से ज्यादा भागादौड़ी करनी पड़ेगी। पुरानी नकारात्मक बातों के उभरने से मन व्यथित हो सकता है। सन्तान के ऊपर ध्यान देने की आवश्यकता है।

वृष

आज पूरा दिन शान्ति से बीतेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत शानदार रहने वाला है। नये प्रोजेक्ट्स पर आप काम शुरू कर सकते हैं। धन के लेन-देन में सावधानी अवश्य रखें। नये वस्त्र और आभूषण खरीदने में धन खर्च होगा।

मिथुन

कुसंगति से आपको बचना चाहिये। परिश्रम का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। भावुक होकर आप कुछ गलत निर्णय ले सकते हैं। यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है तो उसे हल्के में न लें। अविवाहितों का विवाह तय होने में देरी हो सकती है। परिजनों के साथ आज महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।

कर्क

आज का दिन आपके लिये बहुत अच्छा है। जीवनसाथी आपका काफी ध्यान रखेगा। रिश्तों में मधुरता आने से आप काफी तनावमुक्त महसूस करेंगे। युवा दोस्तों के साथ पार्टी करने का विचार बना सकते हैं। आज आप कार्यक्षेत्र में काम के मूड में कम रहेंगे। नये व्यावसायिक अनुबन्ध करने से पहले थोड़ी सावधानी रखनी जरूरी है।

सिंह

निजी सम्बन्धों की समस्या को सुलझा लेंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। समाज सेवा में आप काफी सहभागी रहेंगे। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। यदि आप जॉब बदलना चाह रहे हैं तो दिन विशेष रूप से अनुकूल है। व्यवसाय में बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं।जॉब में आपको अतिरिक्त काम करना पड़ सकता है। बॉस इस समय आपके काम पर खास प्रसन्न नहीं हैं। इसीलिये ऐसा कोई कार्य न करें जिससे आपके अधिकारी नाराज हों। घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। आज आप घर पर रहना ज्यादा पसन्द करेंगे। वाहन सावधानी पूर्वक चलायें।

कन्या

परिजनों के व्यवहार से आप काफी आनन्द और गर्व की अनुभूति करेंगे। व्यापार में अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा। घर में बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। अपने प्रेमी को कुछ उपहार देकर दिल की बात कहना चाह रहे हैं तो दिन बेहद अनुकूल है। अपनी रुचि के अनुसार काम करने से मन प्रसन्न रहेगा।

तुला

आप अपनी समझदारी से उलझे मामलों को सुलझा लेंगे। युवाओं को अपने करियर को लेकर थोड़े कड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता के अनुरूप प्रदर्शन करने में कठिनायी होगी। खांसी-जुकाम की समस्या हो सकती है। रिश्तेदार आपकी अवहेलना कर सकते हैं।

वृश्चिक

कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी। सहयोगी आपको बड़ा सहयोग देने का प्रयास करेंगे। ऑफिस में पार्टी का माहौल रहेगा। आपकी सकारात्मक सोच लोगों के ऊपर विशिष्ट छाप छोड़ेगी। आपको पुरस्कार दिया जा सकता है। व्यवसाय में बिक्री बढ़ेगी।

धनु

ऑफिस में कोई काम जल्द पूरा करना पड़ेगा। सिरदर्द की समस्या हो सकती है। मौसमी बीमारियों को लेकर परेशानी होगी। बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार के लिये लोग ताना दे सकते हैं। बाहरी लोग आपके निजी मामलों में हस्तक्षेप करने का प्रयास करेंगे।

मकर

अपने व्यवहार में लचीलापन रखें। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। धर्म-कर्म में आप काफी रुचि लेंगे। पारिवारिक जीवन में आनन्द की अनुभूति करेंगे। सम्पत्ति में निवेश करना शुभ रहेगा। सरकारी कार्यों की बाधा दूर होगी।

कुंभ

व्यापार में अचानक बड़ा लाभ मिल सकता है। विदेश जाने के अवसर बन रहे हैं। प्रेम सम्बन्धों को पारिवारिक सहमति मिल सकती है। प्रेमी जन के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। घर में मेहमान आ सकते हैं।

मीन

आज आप मनोरञ्जन में समय बितायेंगे। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। नया वाहन खरीदने का विचार बनायेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। सभी कार्य समय पर होने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

Have something to say? Post your comment