Saturday, April 20, 2024
BREAKING
US: फलस्तीन को संयुक्त राष्ट्र का स्थायी सदस्य बनाने के प्रस्ताव पर अमेरिका ने लगाई रोक बाबा रामदेव को तगड़ा झटका, पतंजलि ट्रस्ट को देना होगा 4.5 करोड़ का टैक्स, सुप्रीम कोर्ट का आदेश पहले फेज में वोटर पास पर 2019 से कम वोटिंग, छिटपुट हिंसा के बीच 102 सीटों पर 60 पर्सेंट मतदान UP Board Result 2024 : आज दोपहर आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, परिणाम जारी होते ही बन जाएगा यह रिकॉर्ड दैनिक राशिफल 21अप्रैल, 2024 अनूठी पहल: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू हरियाणा के मंत्रियों को विभाग बांटे:गृह विभाग CM देखेंगे, दलाल नए वित्तमंत्री, गुप्ता स्वास्थ्य देखेंगे; इस्तीफा दे चुके चौटाला को भी विभाग दिया इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा, सुनामी का अलर्ट:24 घंटे में 5 विस्फोट हुए; 11 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया, एयरपोर्ट बंद Loksabha Chunav 2024: पहले चरण का मतदान आज, कैसे वोट देने जाएं, क्या ले जाएं क्या नहीं...

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-01 जनवरी, 2022 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर)

January 01, 2022 11:14 AM

मेष

आपको मेहनत का उचित परिणाम नहीं मिलेगा। कार्यक्षेत्र में लोग आपका उपहास कर सकते हैं। लेकिन आपको इन सबसे बेपरवाह रहते हुये सिर्फ काम पर ध्यान देना है। आज आपको नया काम भी शुरू करने से बचना चाहिये। जीवनसाथी को लेकर भी थोड़ा परेशान रहेंगे।

वृष

उच्च पदस्थ लोगों के लिये आज का दिन विशेष रूप से शुभ है। महत्वपूर्ण आयोजनों में सम्मिलित हो सकते हैं। जॉब को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ बिजनेस को लेकर प्लानिंग करेंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी एकाग्र रहेंगे।

मिथुन

स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधान रहना चाहिये। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ मीठी नोंक-झोंक हो सकती है। जो लोग घर से दूर रहते हैं वे आज छुट्टी ले सकते हैं। आज आप आराम करना पसन्द करेंगे। मन में किसी अप्रिय खबर की आशंका रहेगी।

कर्क

नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना सकते हैं। नव विवाहित जोड़े धर्म-कर्म से अपने दिन की शुरुआत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी व्यस्तता बढ़ने वाली है। इसके बावजूद आप दूसरों की मदद को तत्पर रहेंगे। लेकिन अपनी क्षमता से अधिक किसी की सहायता न करें। वरना आप स्वयं ही परेशानियों में घिर सकते हैं।

सिंह

आज का दिन कुछ अजीबोगरीब रहने वाला है। आपके विरोधी मित्रता दिखाने का प्रयास करेंगे। अपनी दिनचर्या को सन्तुलित रखें। राजनीति और परनिन्दा आदि से दूर रहें। नसों में दर्द की शिकायत हो सकती है। नजदीकी सम्बन्धियों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें।

कन्या

आज आप जितनी मेहनत करेंगे उतना ही आपको अच्छा परिणाम मिलेगा। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। प्रेमी जन को आप गिफ्ट्स दे सकते हैं। अनुभवी व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त होगा। वरिष्ठ अधिकारी आपसे काफी इंप्रेस रहेंगे। यदि किसी इंटरव्यू में शामिल हो रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की सम्भावना प्रबल है।

तुला

साझेदारी से जुड़े हुये कार्यों में अच्छी सफलता मिलेगी। लेकिन आपको पारदर्शिता अवश्य रखनी पड़ेगी। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। घर में आज कुछ पार्टी जैसा माहौल रहेगा। लोग आपको काफी सम्मान देंगे।

वृश्चिक

धार्मिक कार्यों में आपका मन लगा रहेगा। लेखन कार्य में आप काफी रुचि लेंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी बड़े प्रोग्राम में जुड़ने का अवसर मिलेगा। व्यापारिक सम्बन्धों का अच्छा लाभ उठायेंगे। आय के स्रोत काफी अच्छे रहेंगे।

धनु

अपनी योग्यता पर सन्देह न करें। कार्यक्षेत्र में आपको अपमानित हो सकता है। इसीलिये अपने विचारों को सबसे शेयर न करें। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। उधार धन देने से बचना चाहिये। ऑनलाइन कारोबार में नुकसान हो सकता है।

मकर

कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है। कला और संगीत में आप काफी रुचि लेंगे। आप सभी काम बेहतरीन तरीके से कर पायेंगे। बड़े भाई-बहनों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। बच्चों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे।

कुंभ

परिवार में शान्ति बनी रहेगी। आप कुछ नया और रचनात्मक कार्य करने को प्रेरित होंगे। नौकरीपेशा लोग अतिरिक्त आय के लिये कुछ नये स्रोत ढूंढ सकते हैं। व्यवसाय में खर्चे बढ़ेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों को आज पार्टी दे सकते हैं। प्रेमी जन के साथ एकान्त में समय बिता सकते हैं।

मीन

आप लोगों को गहराई से पहचाने की क्षमता रखते हैं। आपको इस क्षमता का आज लाभ मिलेगा। जॉब में आपके काम की प्रशंसा होगी। यदि आज किसी मीटिंग के लिये जा रहे हैं तो परिणाम आपके पक्ष में हो सकते हैं। बॉस आपकी पदोन्नति को लेकर चर्चा करेंगे। धीमे चल रहे निर्माण कार्यों में गति आयेगी।

Have something to say? Post your comment