Saturday, April 20, 2024
BREAKING
US: फलस्तीन को संयुक्त राष्ट्र का स्थायी सदस्य बनाने के प्रस्ताव पर अमेरिका ने लगाई रोक बाबा रामदेव को तगड़ा झटका, पतंजलि ट्रस्ट को देना होगा 4.5 करोड़ का टैक्स, सुप्रीम कोर्ट का आदेश पहले फेज में वोटर पास पर 2019 से कम वोटिंग, छिटपुट हिंसा के बीच 102 सीटों पर 60 पर्सेंट मतदान UP Board Result 2024 : आज दोपहर आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, परिणाम जारी होते ही बन जाएगा यह रिकॉर्ड दैनिक राशिफल 21अप्रैल, 2024 अनूठी पहल: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू हरियाणा के मंत्रियों को विभाग बांटे:गृह विभाग CM देखेंगे, दलाल नए वित्तमंत्री, गुप्ता स्वास्थ्य देखेंगे; इस्तीफा दे चुके चौटाला को भी विभाग दिया इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा, सुनामी का अलर्ट:24 घंटे में 5 विस्फोट हुए; 11 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया, एयरपोर्ट बंद Loksabha Chunav 2024: पहले चरण का मतदान आज, कैसे वोट देने जाएं, क्या ले जाएं क्या नहीं...

मासिक राशिफल

4. कर्क (जनवरी 2022)

January 02, 2022 12:31 PM
राशि शुभ दिनाँकः 3,4,11,12,13,18,19,23,30,31
राशि प्रतिकूल दिनाँकः 6,7,15,16,20,25,26,29

कई जटिल कार्य इस महीने में पूर्ण हो जायेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आपका लोगों पर काफी प्रभाव रहेगा। जीवनसाथी को करियर में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। ऑफिस में आपकी बातों को लोग प्राथमिकता देंगे। ससुराल पक्ष में कुछ मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। अध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। पारिवारिक परेशानियों का निवारण होगा। महीने का पूर्वार्द्ध व्यापारिक अनुबन्धों के लिये शुभ रहेगा। आपकी आय में वृद्धि होगी। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिये यह माह काफी अच्छा रहेगा। तीसरे और चौथे सप्ताह शुभ फलदायी रहेंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में आपकी आस्था बढ़ेगी।

शेयर मार्केट में सम्भल कर निवेश करें। महिला जातकों को मासिक धर्म सम्बन्धी परेशानियों को झेलना पड़ सकता है। आप स्वास्थ्य को लेकर काफी लापरवाह हो सकते हैं। फेफड़ों में इन्फेक्शन सम्बन्धी बीमारियों से पीड़ित हैं तो इस महीने आपको सावधान रहना चाहिये। कानूनी मामले आपके विरुद्ध हो सकते हैं। 14 जनवरी को सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण आपके बिजनेस पर थोड़ा प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। सन्तान के व्यवहार से कुछ चिन्तित रहेंगे। महीने का दूसरा और पांचवा सप्ताह शुभ नहीं है।

Have something to say? Post your comment