Friday, April 19, 2024
BREAKING
अनूठी पहल: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू हरियाणा के मंत्रियों को विभाग बांटे:गृह विभाग CM देखेंगे, दलाल नए वित्तमंत्री, गुप्ता स्वास्थ्य देखेंगे; इस्तीफा दे चुके चौटाला को भी विभाग दिया इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा, सुनामी का अलर्ट:24 घंटे में 5 विस्फोट हुए; 11 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया, एयरपोर्ट बंद Loksabha Chunav 2024: पहले चरण का मतदान आज, कैसे वोट देने जाएं, क्या ले जाएं क्या नहीं... Supreme Court: 'सुप्रीम' सुनवाई में VVPAT मामले में कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट, भीषण गर्मी से परेशान लोगों को मिलेगी बड़ी राहत दैनिक राशिफल 20 अप्रैल, 2024 ईरान ने फिर दी इजरायल पर हमले की धमकी, इस बार एयरफोर्स से बम बरसाने की वॉर्निंग Elon Musk भारत में लगाएंगे Tesla का प्लांट, 2-3 बिलियन डॉलर का करेंगे निवेश

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-05 जनवरी, 2022 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर)

January 05, 2022 06:18 AM

मेष

दुष्ट प्रवृत्ति के लोग आपको नुकसान पहुँचाना चाहते हैं। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाकर रखें। आप कार्यक्षेत्र में काफी सक्रिय रहेंगे। लेकिन आपके कार्य बाधा के साथ पूर्ण होंगे। अनुसन्धान पूर्ण कार्यों में आप रुचि लेंगे।

वृष

आत्मिक सुख की अनुभूति होगी। जीवनसाथी का सहयोग आपको आह्लादित करेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिये आज का दिन काफी रोमांचक रहने वाला है। आपको इच्छित जगह पर ट्रांसफर भी मिल सकता है। धार्मिक गतिविधियों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। अविवाहित लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिलने की सम्भावना है।

मिथुन

परिजनों के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। दिन की शुरुआत काफी नकारात्मक रहने वाली है। नया कार्य शुरू करने में कठिनाइयाँ हो सकती है। विरोधियों के सामने आपको सावधान रहना चाहिये। दूसरों के कार्यों में टोंका-टांकी न करें। व्यापार में बड़ा प्रयोग करने से बचना चाहिये।

कर्क

व्यापार को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे। जीवनसाथी से आपको उपहार मिल सकता है। सभी काम रुक-रुककर पूर्ण होंगे। प्रेमी जन को शादी को लेकर प्रपोज कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों के बीच आप काफी लोकप्रिय रहेंगे। विद्यार्थियों को कैंपस प्लेसमेंट में सफलता मिल सकती है।

सिंह

भावनात्मक रूप से काफी कमजोर रहेंगे। घर की साफ-सफाई में व्यस्त हो सकते हैं। ऑफिस में आपको ज़िम्मेदारी वाले काम मिलने की सम्भावना है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। नये विषयों के अध्ययन में आप रुचि लेंगे।

कन्या

आपके व्यक्तित्व में सुधार आयेगा। दाम्पत्य जीवन काफी सुखद रहेगा। व्यापारिक यात्राओं के लिये दिन बहुत बढ़ियाँ है। आपके आत्मविश्वास के कारण बॉस प्रसन्न रहेंगे। आपको कुछ समाचार मिल सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें।

तुला

आज पूरा ध्यान अपने काम पर ही रखें। बच्चों के ऊपर किसी कारणवश नाराज हो सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। किसी बड़े काम की योजना बनायेंगे। अपनी गलतियों पर सुधार करें। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।

वृश्चिक

शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिल सकती है। परिवार में सुख-शान्ति बनी रहेगी। जॉब में उच्चाधिकारी काफी प्रसन्न रहेंगे। जॉब में प्रमोशन मिलने की सम्भावना बन रही है। घर में मेहमान आ सकते हैं।

धनु

प्रेम सम्बन्धों में परेशानी का अनुभव होगा। क्रोध के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिये। सन्तान के करियर और भविष्य को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे।

मकर

आपके जनसम्पर्क का दायरा मजबूत होगा। विद्यार्थियों को करियर में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत का लाभ मिलेगा। घर का माहौल काफी अनुशासित रहने वाला है। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। गुमी हुयी वस्तु आज आपको वापस मिल सकती है।

कुंभ

कार्यक्षेत्र में आपको कठिनायी होगी। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। बुरी संगत से आपको बचना चाहिये। सोच-विचार में ज्यादा समय व्यर्थ न गँवायें। बेवजह के खर्चों से आपको बचना चाहिये। गुस्से के बजाय शान्तिपूर्वक कार्य करें।

मीन

सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ने वाली है। दिन शान्ति और सुकून से व्यतीत होगा। लोग आपके विचारों को काफी महत्व देंगे। आपकी दिनचर्या काफी अनुशासित रहने वाली है। मित्र आपकी काफी मदद करेंगे। व्यापार में नये अनुबन्ध हो सकते हैं।

Have something to say? Post your comment