Friday, March 29, 2024
BREAKING
यूक्रेन युद्ध के कारण 'खाली' हुआ अमेरिका का तोपखाना, एर्दोगन देंगे हथियार, सबसे बड़ा सप्लायर बना तुर्की यूपी में BJP की स्टार प्रचारक लिस्ट से गायब बृजभूषण का नाम, टिकट कटने वाले किसी सांसद को जगह नहीं! Delhi Excise Policy Case: CM केजरीवाल को राहत नहीं, हाई कोर्ट ने कहा- बिना विस्तार से सुनवाई के आदेश नहीं दे सकते पंजाब में AAP को झटका, जालंधर से सांसद रिंकू कुमार भाजपा में शामिल; विधायक शीतल अंगुराल ने भी थामा कमल सभी जिला निर्वाचन अधिकारी पोलिंग स्टेशनो के निरीक्षण का कार्य कल तक करें पूरा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लाखों की ठगी करने वाले 6 अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर करते थे ठगी हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग को मिला 'ऑटो अपील सॉफ्टवेयर' के "कापीराइट" का अधिकार पहली अप्रैल से गेहूँ की खरीद के सभी प्रबंध मुकम्मल: अनुराग वर्मा डीजीपी पंजाब ने रेलवे के लिए राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की समन्वय बैठक की अध्यक्षता की विजीलेंस ब्यूरो ने जमीन की निशानदेही के लिए 5200 रुपये की रिश्वत लेते हुए पटवारी को किया गिरफ्तार

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-06 जनवरी, 2022 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर)

January 06, 2022 05:37 AM

मेष

आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। धन सम्बन्धित कार्य निर्विघ्न रूप से हो जायेंगे। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक सदस्यों के बीच सामंजस्य बहुत अच्छा रहेगा। कारोबार में प्रगति होने से मन उत्साहित रहेगा। अपने कर्तव्यों से पीछे न हटें।

वृष

कर्मचारी आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। कारोबार में नये अनुबन्ध होने की सम्भावना है। घरेलू विवादों को सुलझाने के अवसर मिलेंगे। नयी जॉब ढूँढ रहे हैं तो आज का दिन काफी अच्छा है। प्रशासन से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है।

मिथुन

आपके विचारों से लोग सहमत रहेंगे। उतावलेपन के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कानूनी मामलों में विजय मिलने के योग बन रहे हैं। व्यवसाय को लेकर यात्रा हो सकती है।

कर्क

व्यवसाय में धन हानि हो सकती है। नया काम शुरू करने में कठिनायी होगी। घर का वातावरण अशान्ति युक्त होगा। किसी गम्भीर बीमारी से ग्रसित हैं तो आपको विशेष सावधानी रखनी चाहिये। बेवजह के मुद्दों पर राय देने से बचें। सरकारी कार्यों में बाधा आने की आशंका है।

सिंह

अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो उनसे अपने दिल की बात कहने के लिये दिन शुभ है। दैनिक व्यवसाय में आपकी आय में वृद्धि होगी। लम्बे समय से रुके हुये कार्यों की बाधा दूर हो सकती है। आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा।

कन्या

आज आपको अचानक नकदी की आवश्यकता महसूस होगी। मित्रों से मदद लेनी पड़ सकती है। बॉस आपके ऊपर ज्यादा भरोसा नहीं कर रहे हैं। इसीलिये अपने काम की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। शत्रु आपको नुकसान पहुँचाने की कोशिश कर सकते हैं।

तुला

आपके व्यवहार से सभी लोग बेहद प्रसन्न रहेंगे। बच्चों को करियर और विवाह सम्बन्धी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। गूढ़ विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे। प्रेमी जन से मित्रतापूर्ण व्यवहार आपको मानसिक रूप से काफी मजबूत कर देगा। आप उनके साथ विवाह को लेकर योजना भी बना सकते हैं।

वृश्चिक

हृदय रोगियों की परेशानी बढ़ सकती है। मौसम में बदलाव आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। जीवनसाथी के साथ आज समय अवश्य बितायें। इससे आपको काफी लाभ होगा। दूसरों के भरोसे अपना काम न छोड़ें। पुरानी गलतियों का आपको पछतावा हो सकता है।

धनु

विरोधियों के विरुद्ध परिवार और मित्रों का समर्थन आपको प्रसन्न कर देगा। किसी रोमांचकारी अनुभव के साक्षी बन सकते हैं। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। सेहत को लेकर काफी संवेदनशील रहेंगे। आज परिस्थितियाँ आपके अनुकूल रहेंगी।

मकर

शेयर मार्केट में आपको सोच-समझकर निवेश करना चाहिये। पुरुष जातक महिला मित्रों के प्रति आकर्षित रहेंगे। विधिक मामलों में आपको कुछ उलझनों का सामना करना पड़ेगा। भाषा की मर्यादा का ध्यान रखें। नये कार्यों को लेकर कुछ आशंकित रहेंगे। इसीलिये मित्रों और शुभचिन्तकों से राय लेना न भूलें।

कुंभ

जॉब में उच्च अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। व्यवसाय में बड़ा धन लाभ हो सकता है। परिजनों को आज उपहार देने का विचार बनेगा। मनोरञ्जन में आपकी रुचि बढ़ेगी। लोग आपके साथ समय बिताना पसन्द करेंगे। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है।

मीन

आपकी कोई योजना असफल हो सकती है। इसीलिये आज आपको सावधानी रखनी चाहिये। गले में संक्रमण होने की आशंका है। भीड़भाड़ में निकलने से बचें। जीवनसाथी के ऊपर किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। दूसरों से तुलना करने में अपनी योग्यता की अनदेखी न करें।

Have something to say? Post your comment