Wednesday, July 16, 2025
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

पंजाब

तीसरी लहर की चपेट में पंजाब: 24 घंटे में पांच संक्रमितों की मौत, 2427 नए मामले, परनीत कौर भी पॉजिटिव

January 07, 2022 06:42 AM

सिटी दर्पण ब्युरो, पंजाब, 0 6 जनवरी: पंजाब कोरोना की तीसरी लहर की चपेट में आ गया है। गुरुवार को 24 घंटे में पांच संक्रमितों की मौत हो गई, जबकि संक्रमण के 2427 नए मामले सामने आए हैं। 23 जिलों में से सात जिलों में हालात ज्यादा खराब हो गए हैं। यहां हर रोज 100 से अधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। जिलों में पटियाला हॉटस्पॉट बन चुका है। 24 घंटे में यहां अकेले 687 नए संक्रमित मिले हैं, इससे जिले की संक्रमण दर राज्य भर में सबसे अधिक 27.23 प्रतिशत दर्ज की गई है। पंजाब की संक्रमण दर 10.20 दर्ज की गई है।


पंजाब में अब तक 16930146 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें 611102 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की जा चुकी है। अब तक सूबे में 16662 संक्रमित मौत का शिकार हो चुके हैं। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कुल संक्रमितों में से 49 को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 
 
13 संक्रमितों की हालत गंभीर होने से उनका लेवल 3 की क्रिटिकल केयर यूनिट में इलाज किया जा रहा है। छह को जीवन रक्षक प्रणाली (वेंटिलेटर) पर रखा गया है। गुरुवार को बरनाला, गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला और मोहाली में 1-1 संक्रमित की जान चली गई। पटियाला में सबसे अधिक 687 नए संक्रमित मिले हैं। मोहाली में 364, जालंधर में 294, लुधियाना में 292, पठानकोट में 187, अमृतसर में 131 और होशियारपुर में 116 नए संक्रमित मिले हैं।

सांसद परनीत कौर भी हुईं कोरोना पॉजिटिव
पटियाला से सांसद परनीत कौर भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। इस संबंध में जानकारी खुद उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट डाल कर दी है। इसमें परनीत कौर ने कहा है कि उनकी रिपोर्ट आज कोरोना पॉजिटिव आई है। हालांकि उनकी हालत स्थिर है। साथ ही लिखा है कि पिछले दिनों उनके संपर्क में जो भी लोग आए, वह भी अपना कोरोना टेस्ट करा लें।

6687 पहुंचे सक्रिय मामले

पंजाब के सात प्रमुख जिलों में संक्रमण की स्थिति

  • जिला          नए संक्रमित      संक्रमण दर (प्रतिशत में)
  • पटियाला        687                 27.23
  • मोहाली          364                 15.44
  • जालंधर         294                  12.47
  • लुधियाना        292                11.51
  • पठानकोट       187                19.96
  • अमृतसर        131                 4.99
  • होशियारपुर     116                11.20

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss