Thursday, April 25, 2024
BREAKING
दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत दैनिक राशिफल 24अप्रैल, 2024 ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-08 जनवरी, 2022 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर)

January 08, 2022 05:42 AM

मेष

सेहत पर आपको धन खर्च करना पड़ेगा। आपको उधार में धन देने से बचना चाहिये। कार्यक्षेत्र में झगड़ा हो सकता है। सरकारी नियमों की अनदेखी न करें। वरना अर्थदण्ड का सामना करना पड़ सकता है। आज घर पर अधिकाधिक समय बिताना लाभकारी होगा।

वृष

रियल इस्टेट कारोबारियों का रुका हुआ धन आज एकसाथ प्राप्त हो सकता है। परिवार को लेकर चिन्ता दूर होगी। जॉब में आपको मनोनुकूल काम दिया जा सकता है। आपके सहकर्मी आपकी उन्नति से काफी प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपनी बातों से लोगों को इंप्रेस करने में सफल रहेंगे।

मिथुन

दूसरों के अटके हुये मामलों को सुलझाने में आपको सफलता मिलेगी। अनुसन्धान से जुड़े कार्यों के लिये दिन बहुत शुभ है। आज आपको घर में भी ऑफिस का काम करना पड़ सकता है। जीवनसाथी आपसे किसी कारणवश नाराज हो सकते हैं। आज आपको किसी भी मामले पर त्वरित प्रतिक्रिया देने से बचना चाहिये।

कर्क

आज आप घर की जिम्मेदारियों से घिरे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज एकान्त में समय बिताना चाहेंगे। आज आप किसी विशेष पूजा में भी भाग ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंदिता रहेगी। लोगों की सलाह और बातों से ज्यादा प्रभावित न हों। अपने विवेक से ही निर्णय लेना हितकर होगा।

सिंह

आज आपको व्यवसाय में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आपके सही कार्यों को भी लोग निशाने में लेंगे। आज आपका मन भी काफी अशान्त रहेगा। नये कार्यों से पूरी तरह दूरी बनाकर रखें। पेट में दर्द और ऐंठन की शिकायत हो सकती है। योग और सन्तुलित जीवनशैली अपनाने का प्रयास करें।

कन्या

साझेदारी में नया व्यवसाय शुरू करने का विचार बना सकते हैं। परिजन आपका उत्साहवर्धन करेंगे। प्रेमी जन आपके लिये आज काफी भाग्यशाली रहेंगे। युवा प्रेमी अपने प्रेम की अभिव्यक्ति भी कर सकते हैं। बच्चों की शिक्षा को लेकर चिन्ता दूर होगी। कमीशन से जुड़े कार्यों से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

तुला

जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आप अपनी कार्यशैली में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के ऊपर से काम का दबाव कम होगा। शत्रुओं से छुटकारा मिल सकता है। ऑनलाइन कारोबार में बिक्री बढ़ने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक

सोशल मीडिया पर आपसे नये लोग जुड़ सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़े भावुक रहेंगे। प्रेम विवाह को लेकर परिजनों से कुछ बहस करनी पड़ेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर आप थोड़े कनफ्यूज रहेंगे। लेकिन शाम तक आप किसी न किसी निष्कर्ष में पहुँच जायेंगे। मीटिंग और महत्वपूर्ण बैठकों में आपको सम्मानित किया जा सकता है।

धनु

कार्यक्षेत्र में नये प्रतिद्वन्द्वी उत्पन्न हो सकते हैं। उच्चाधिकारियों की मदद आपको मिलती रहेगी। व्यापारियों के लिये आज का दिन विशेष नहीं है। विद्यार्थियों को एकाग्रता में कमी के कारण विषय समझने में कठिनायी हो सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

मकर

व्यवसाय में अपनी सेवाओं और उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिये आज का दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। किसी बड़ी कम्पनी के साथ इंटरव्यू में सम्मिलित हो सकते हैं। जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी। भाई-बहन आपकी काफी मदद करेंगे।

कुंभ

दाम्पत्य सम्बन्धों में मिठास बढ़ेगी। व्यापारिक यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यर्थ के कार्यों में आप समय बर्बाद कर सकते हैं। गैस और कब्ज की शिकायत हो सकती है। उधार लिये हुये धन को वापस लौटाने का दबाव रहेगा। दूसरों की ज़िम्मेदारी अपने ऊपर न लें। वरना आप स्वयं परेशान हो जायेंगे।

मीन

बिगड़े हुये सम्बन्धों को सुधारने के लिये दिन बहुत अच्छा है। आज आपकी अहमियत को लोग समझेंगे। नये कार्यों को शुरू करने में आ रही बाधा दूर होगी। ऑफिस में आपके ऊपर से काम का दबाव दूर होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है।

Have something to say? Post your comment