Thursday, March 28, 2024
BREAKING
यूक्रेन युद्ध के कारण 'खाली' हुआ अमेरिका का तोपखाना, एर्दोगन देंगे हथियार, सबसे बड़ा सप्लायर बना तुर्की यूपी में BJP की स्टार प्रचारक लिस्ट से गायब बृजभूषण का नाम, टिकट कटने वाले किसी सांसद को जगह नहीं! Delhi Excise Policy Case: CM केजरीवाल को राहत नहीं, हाई कोर्ट ने कहा- बिना विस्तार से सुनवाई के आदेश नहीं दे सकते पंजाब में AAP को झटका, जालंधर से सांसद रिंकू कुमार भाजपा में शामिल; विधायक शीतल अंगुराल ने भी थामा कमल सभी जिला निर्वाचन अधिकारी पोलिंग स्टेशनो के निरीक्षण का कार्य कल तक करें पूरा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लाखों की ठगी करने वाले 6 अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर करते थे ठगी हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग को मिला 'ऑटो अपील सॉफ्टवेयर' के "कापीराइट" का अधिकार पहली अप्रैल से गेहूँ की खरीद के सभी प्रबंध मुकम्मल: अनुराग वर्मा डीजीपी पंजाब ने रेलवे के लिए राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की समन्वय बैठक की अध्यक्षता की विजीलेंस ब्यूरो ने जमीन की निशानदेही के लिए 5200 रुपये की रिश्वत लेते हुए पटवारी को किया गिरफ्तार

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-10 जनवरी, 2022 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर)

January 10, 2022 04:26 AM

मेष

आप लगन और उत्साह से काम करेंगे। गूढ़ विद्याओं में आप रुचि लेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अनुशासन का काफी ध्यान रखेंगे। पार्टनरशिप सम्बन्धी कार्यों में आपको लाभ मिलेगा। मानसिक शान्ति के लिये आप कुछ समय अकेले में बिताना चाहेंगे। धन की समस्या दूर होगी।

वृष

किसी रिश्तेदार को लेकर परेशान हो सकते हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में किसी कारण झगड़ा हो सकता है। बच्चों को सिरदर्द की समस्या हो सकती है। महिलाओं को मासिक धर्म सम्बन्धी समस्या होने की सम्भावना है। आज आपके खर्चों में वृद्धि होगी।

मिथुन

शेयर मार्केट से आपको बड़ा धन लाभ प्राप्त हो सकता है। जॉब में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आपकी मनोकामना की पूर्ति होगी। प्रिय मित्रों के साथ आप समय बिताना चाहेंगे। धन का लेन-देन सावधानी पूर्वक करें। सरकारी कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। नये कार्यों में आप रुचि लेंगे।

कर्क

आपको अपने आत्मसम्मान की चिन्ता रहेगी। तकनीक सम्बन्धी कार्यों में आपको धन लाभ मिलेगा। लम्बी दूरी की यात्रा करने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। अपनी रुचि के अनुसार काम करने से आपको लाभ होगा।

सिंह

व्यवसाय में आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। फोन के माध्यम से आपको शुभ सूचना मिल सकती है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में शानदार परिणाम मिलेंगे। गैरकानूनी कार्यों से आपको दूर रहना चाहिये। वाहन दुर्घटना हो सकती है।

कन्या

प्रतिद्वन्द्वियों और शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिये। विवादों से दूर रहें वरना आपकी छवि खराब हो सकती है। अपनी गलतियों को स्वीकारने में चूक न करें। अपने दिल की बातें दूसरों से शेयर न करें। स्वार्थी प्रवृत्ति के मित्रों के कारण आपको परेशानी होगी। आज यात्रा करने से बचें।

तुला

परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहने वाला है। घरेलू उलझनों से आपको छुटकारा मिलेगा। योजनाबद्ध तरीके से आप सभी काम करेंगे। व्यवसाय में आपको अचानक धन लाभ प्राप्त होगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत करने के लिये दिन उत्तम है। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें।

वृश्चिक

आपकी कार्यशैली से लोग बहुत प्रसन्न रहेंगे। लम्बे समय से चली आ रही कोई समस्या दूर होगी। काम की अधिकता के बावजूद आप काफी प्रसन्न रहेंगे। अपने सहकर्मियों पर विश्वास बनाये रखें। नयी जॉब के ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं।

धनु

अपनी योग्यता को सिद्ध करने के अवसर मिलेंगे। लेकिन आप अपनी लापरवाही से उन अवसरों को खो सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर आज थोड़ी गम्भीरता दिखाना आवश्यक है। व्यर्थ की यात्राओं में आपका समय बर्बाद हो सकता है। बच्चों के साथ आज चर्चा अवश्य करें। इससे आपको उनकी समस्याओं को समझने में आसानी होगी।

मकर

आज आप दिखावे में काफी धन खर्च कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप जल्दी-जल्दी काम समेटने में लगे रहेंगे। अधिकारी वर्ग आपके प्रति सम्मान का भाव रखेगा। भविष्य को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे। शुभचिन्तकों का निरादर न करें। आपका मनोबल थोड़ा कमज़ोर रहेगा।

कुंभ

किसी मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है। व्यवसाय में आपको बड़ा धन लाभ होगा। बेरोजगार लोगों को नयी जॉब मिल सकती है। इसके कारण आपके आत्मविश्वास में काफी बढ़ोत्तरी होगी। विद्यार्थियों को कठिन समस्याओं का हल मिलेगा।

मीन

कार्यस्थल में आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है। करियर को लेकर योजना बनाने के लिये बुजुर्गों से सलाह ले सकते हैं। आज आप गृहकार्यों में काफी व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ेगा। कानूनी मामलों को लेकर थोड़े तनाव में रहेंगे। अनावश्यक विचारों में अपना समय बर्बाद न करें।

Have something to say? Post your comment