Wednesday, April 24, 2024
BREAKING
लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत दैनिक राशिफल 24अप्रैल, 2024 ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार प्रधानमंत्री मोदी ने की मुसलमानों पर की टिप्पणी तो कांग्रेस ने दिया तीखा जवाब लोकसभा चुनाव-2024:कांग्रेस की 17वीं लिस्ट, आंध्र प्रदेश और झारखंड के 11 कैंडिडेट का ऐलान, गोड्डा से उम्मीदवार बदला

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-11 जनवरी, 2022 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर)

January 11, 2022 06:02 AM

मेष

आज आपका दिन बेहद शुभ रहने वाला है। सुबह आप किसी विचार में उलझे रहेंगे। दोपहर के बाद आप अपने छूटे कार्यों को निपटाने को लेकर तत्पर होंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से आप अपना प्रमोशन कर सकते हैं। धार्मिक अभिरुचियों में वृद्धि होगी।

वृष

संचित धन किसी अनावश्यक कार्य में खर्च हो सकता है। अपना चरित्र अच्छा रखें। कानूनी मामलों में आपका भाग्य साथ नहीं दे रहा है। इसीलिये आपको विवादों से बचना चाहिये। स्वास्थ्य को लेकर छोटी-मोटी परेशानियाँ होती रहेंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का ध्यान रखेगा।

मिथुन

व्यापार में परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। कार्यक्षेत्र में आपको पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। आयात-निर्यात से जुड़े लोगों को बड़ा धन लाभ होगा। प्रेमी जन आज विवाह को लेकर काफी उत्सुक रहेंगे। महिलायें आज मंहगे आभूषणों और वस्त्रों पर धन खर्च कर सकती हैं।

कर्क

कार्यक्षेत्र में सीनियर्स आपका काफी ध्यान रखेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ कोई उत्सव मना सकते हैं। घर का वातावरण काफी अनुशासित रहने वाला है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। ऑफिस में आपके काम का श्रेय दूसरे ले सकते हैं।

सिंह

प्रेम सम्बन्धों को लेकर काफी भावुक रहेंगे। आपकी योजना सफल हो सकती है। अपनी क्षमताओं का कुशलता से प्रयोग कर पायेंगे। आपकी दिनचर्या बहुत शुभ रहने वाली है। कारोबारी यात्रा की सम्भावना बन रही है। प्रेम सम्बन्धों में रोमांटिक रहेंगे।

कन्या

वरिष्ठ जनों का सानिध्य प्राप्त होगा। घर का कोई मंहगा सामान खराब हो सकता है। अपनी कमियों का बचाव करने के बजाय उसे दूर करने का प्रयास करें। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। सरकारी कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई के अलावा दूसरे कार्यों में रहेगा।

तुला

आज नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। राजनीतिक लोगों के लिये आज का दिन बहुत अच्छा है। आय के नये स्रोत विकसित होने के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में बड़े आर्थिक लाभ वाली डील हो सकती है।

वृश्चिक

अपने मन की बातें केवल उन लोगों से शेयर करें जो आपके अपने हैं। ऑनलाइन कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। व्यापार में विस्तार हेतु लोन के लिये आवेदन करना चाह रहे हैं तो दिन शुभ है। किसी मित्र से आपको भोजन के लिये निमन्त्रण मिल सकता है। व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिये समय अवश्य निकालें।

धनु

विवाह योग्य जातकों के लिये दिन बहुत शुभ है। मित्रों के साथ आप टूर की प्लानिंग कर सकते हैं। उच्च अधिकारियों से आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। प्रेमी जन के साथ अच्छा समय बितायेंगे। सहकर्मियों के साथ अपने सम्बन्ध खराब न करें। गूढ़ विषयों में अनुसन्धान कार्य में रुचि दिखायेंगे।

मकर

कारोबार में आपको नया प्रयोग करने से बचना चाहिये। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। अपने विचारों को दूसरों पर थोपने से बचें। होटल कारोबारियों के लिये दिन शुभ नहीं है। लाइफस्टाइल और विलासिता पर काफी धन खर्च कर सकते हैं।

कुंभ

आज आप रचनात्मक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। व्यापार में बड़ा धन लाभ हो सकता है। मीडिया से जुड़े लोगों के काम में आ रही बाधा दूर होगी। जॉब इंटरव्यू में आपको सफलता मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी।

मीन

आज आपको उन लोगों से मिलना पड़ सकता है जिन्हें आप ज्यादा पसन्द नहीं करते। नव उद्यमियों के लिये दिन बहुत अच्छा है। आपको बुद्धिमान मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। जॉब में अपने लक्ष्यों को समय से पहले पूरा कर लेंगे। पैतृक सम्पत्ति के विवादों का निपटारा हो सकता है।

Have something to say? Post your comment