Saturday, April 20, 2024
BREAKING
US: फलस्तीन को संयुक्त राष्ट्र का स्थायी सदस्य बनाने के प्रस्ताव पर अमेरिका ने लगाई रोक बाबा रामदेव को तगड़ा झटका, पतंजलि ट्रस्ट को देना होगा 4.5 करोड़ का टैक्स, सुप्रीम कोर्ट का आदेश पहले फेज में वोटर पास पर 2019 से कम वोटिंग, छिटपुट हिंसा के बीच 102 सीटों पर 60 पर्सेंट मतदान UP Board Result 2024 : आज दोपहर आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, परिणाम जारी होते ही बन जाएगा यह रिकॉर्ड दैनिक राशिफल 21अप्रैल, 2024 अनूठी पहल: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू हरियाणा के मंत्रियों को विभाग बांटे:गृह विभाग CM देखेंगे, दलाल नए वित्तमंत्री, गुप्ता स्वास्थ्य देखेंगे; इस्तीफा दे चुके चौटाला को भी विभाग दिया इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा, सुनामी का अलर्ट:24 घंटे में 5 विस्फोट हुए; 11 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया, एयरपोर्ट बंद Loksabha Chunav 2024: पहले चरण का मतदान आज, कैसे वोट देने जाएं, क्या ले जाएं क्या नहीं...

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-12 जनवरी, 2022 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर)

January 12, 2022 05:04 AM

मेष

आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से धन लाभ होगा। बड़े प्रोजेक्ट्स में आप निवेश कर सकते हैं। विपरीत लिंग के लोगों के प्रति आकर्षित रहेंगे। मन में कामुक विचार पनपते रहेंगे। युवा अपने करियर को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं।

वृष

परिवार जनों के साथ आपको अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिये। आपका मनोबल थोड़ा कमजोर हो सकता है। असंयमित भोजन के कारण आपका स्वास्थ्य खराब रहेगा। शत्रु आपको नुकसान पहुँचाना चाहेंगे। आँखों में थोड़ी परेशानी हो सकती है।

मिथुन

विदेशी भूमि से आपको धन लाभ मिल सकता है। व्यापार में नये अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं। परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। आपके जनसम्पर्क में वृद्धि होगी। आपकी कार्यप्रणाली में सुधार होगा। पैतृक कारोबार में धन लाभ होगा।

कर्क

कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की सम्भावना बन रही है। लोग स्वार्थवश आपसे सम्पर्क में रहना चाहेंगे। नया रोजगार शुरू कर सकते हैं। शेयर मार्केट में किये गये पूर्व निवेश से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा।

सिंह

आपके कार्य अपेक्षाकृत देरी से पूरे होंगे। नयी नौकरी ढूँढ रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। आप की उपलब्धियों से आपके सीनियर्स काफी प्रसन्न रहेंगे। बच्चों की शिक्षा को लेकर आप काफी ध्यान देंगे। दाम्पत्य सम्बन्ध काफी प्रगाढ़ रहने वाले हैं।

कन्या

आज आपको काफी व्यस्त रहना पड़ेगा। वर्तमान वातावरण को लेकर आपको अपना ध्यान रखना चाहिये। भारी उद्योग से जुड़े लोगों को मशीनरी सम्बन्धी समस्या हो सकती है। अनजान लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें। आज किसी भी काम में ज्यादा मन नहीं लगा पायेंगे।

तुला

आलस्य से आपको बचना चाहिये। प्रेम सम्बन्धों को लेकर आज का दिन बेहद शुभ है। मन में परोपकार की भावना रहेगी। लम्बी दूरी की यात्रा करने के योग बन रहे हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अपनी बौद्धिक क्षमता का कुशल प्रयोग कर पायेंगे।

वृश्चिक

अति महत्वपूर्ण कार्यों को आप समय पर पूरा करेंगे। परिवार में किसी कारण अशान्ति हो सकती है। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें। लोग आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। साझेदारी वाले व्यापार में आपको धन लाभ होगा। सरकारी कार्यों के लिये दिन बहुत शुभ है।

धनु

घर के बुजुर्गों से सहयोग मिलेगा। धार्मिक स्थल में जाने का विचार बनेगा। जीवनसाथी को आप उपहार दे सकते हैं। सन्तान के व्यवहार से आपका मन गदगद हो जायेगा। घर का वातावरण काफी सुखद रहने वाला है। मनोरञ्जन पर आप खर्च करेंगे।

मकर

आपका मन किसी कारण अशान्त रहेगा। सिरदर्द और माइग्रेन के रोगियों के लिये दिन शुभ नहीं है। किसी वाहन में खराबी आने की आशंका है। बुरे विचार आपको परेशान कर सकते हैं। दूसरों की नकारात्मक बातों पर ज्यादा ध्यान न दें।

कुंभ

ऑफिस में आप किसी महत्वपूर्ण कार्य में फँसे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। आपको प्रेमी जन से बड़ा उपहार मिल सकता है। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर एकाग्र रहेंगे। व्यवसाय में मित्रों का सहयोग ले सकते हैं।

मीन

पारिवारिक जीवन बहुत ही सुखदायक रहने वाला है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कुछ लोग आपके काम को लेकर टोंका-टांकी कर सकते हैं। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। ऑफिस में दुविधापूर्ण स्थितियाँ निर्मित हो सकती हैं।

Have something to say? Post your comment