Friday, March 29, 2024
BREAKING
यूक्रेन युद्ध के कारण 'खाली' हुआ अमेरिका का तोपखाना, एर्दोगन देंगे हथियार, सबसे बड़ा सप्लायर बना तुर्की यूपी में BJP की स्टार प्रचारक लिस्ट से गायब बृजभूषण का नाम, टिकट कटने वाले किसी सांसद को जगह नहीं! Delhi Excise Policy Case: CM केजरीवाल को राहत नहीं, हाई कोर्ट ने कहा- बिना विस्तार से सुनवाई के आदेश नहीं दे सकते पंजाब में AAP को झटका, जालंधर से सांसद रिंकू कुमार भाजपा में शामिल; विधायक शीतल अंगुराल ने भी थामा कमल सभी जिला निर्वाचन अधिकारी पोलिंग स्टेशनो के निरीक्षण का कार्य कल तक करें पूरा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लाखों की ठगी करने वाले 6 अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर करते थे ठगी हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग को मिला 'ऑटो अपील सॉफ्टवेयर' के "कापीराइट" का अधिकार पहली अप्रैल से गेहूँ की खरीद के सभी प्रबंध मुकम्मल: अनुराग वर्मा डीजीपी पंजाब ने रेलवे के लिए राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की समन्वय बैठक की अध्यक्षता की विजीलेंस ब्यूरो ने जमीन की निशानदेही के लिए 5200 रुपये की रिश्वत लेते हुए पटवारी को किया गिरफ्तार

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-15 जनवरी, 2022 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर)

January 15, 2022 06:19 AM

मेष

दिन की शुरुआत थोड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है। अधूरे कार्य आप समय पर पूर्ण कर लेंगे। आपके सम्पर्क का दायरा बढ़ेगा। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। व्यापार में बड़ा धन निवेश कर सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाक़ात होगी।

वृष

पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आय के नये स्रोत विकसित होंगे। व्यापार में बड़े अनुबन्ध करने के लिये दिन शुभ है। आपकी दिनचर्या काफी अनुशासित रहेगी। शत्रुओं की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। अपने व्यवहार में लचीलापन रखें। दोपहर को आपके घर में कुछ परेशानियाँ हो सकती हैं।

मिथुन

समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विधिक मामलों को लेकर लापरवाही न करें। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। हित शत्रुओं से सावधान रहें। आप कुछ नया और रचनात्मक करने का प्रयास करेंगे। आपके व्यक्तित्व से लोग काफी आकर्षित रहेंगे।

कर्क

महिलाओं को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। अपरिचित लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें। व्यापार के लिये मित्रों से सहयोग ले सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शाम के समय आपको सिरदर्द की समस्या हो सकती है। अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखें।

सिंह

विदेशी कम्पनियों में आपको जॉब मिल सकती है। सामाजिक जीवन में सक्रियता बढ़ेगी। व्यापार में अचानक धन लाभ होगा। वैवाहिक जीवन बहुत रसमय रहेगा। आज आप कम मेहनत के बावजूद उत्तम परिणाम प्राप्त कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन दिया जा सकता है।

कन्या

धन लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे। बच्चों के साथ आप बहुत अच्छा समय बितायेंगे। आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। माता-पिता की आज्ञा लेकर ही नये काम शुरू करें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर भावुक हो सकते हैं। छोटी-मोटी परेशानियों को आसानी से मैनेज कर लेंगे।

तुला

छात्रों के लिये दिन शुभ नहीं है। आज आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी चाहिये। आप लोगों के छिपे हुये मनोभावों को समझ लेंगे। प्रेम सम्बन्धों में नयापन बढ़ेगा। धर्म-कर्म में आपकी अभिरुचियाँ बढ़ेंगी। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारियों से आपको परेशानी होगी।

वृश्चिक

कला और साहित्य के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। पैतृक सम्पत्ति को लेकर विवाद उभर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को आधिकारिक यात्रा करनी पड़ेगी। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिये दिन अच्छा है। शाम को ठंड लगने के कारण पेट दर्द और बुखार की समस्या हो सकती है।

धनु

जीवनसाथी आपकी समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में मर्यादा का ध्यान रखें। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। जॉब में बदलाव की सम्भावना बन रही है। धन कमाने के नये अवसर मिलेंगे।

मकर

आपका दिन बहुत शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद मिल सकता है। निर्माण कार्यों में प्रगति होगी। माता-पिता के साथ अनबन दूर होगी। प्रेमी जन के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। गले में इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है।

कुंभ

आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वरिष्ठ लोगों की सलाह लेना आपके लिये हितकर होगा। नसों में खिंचाव के कारण दर्द हो सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर भ्रमित रहेंगे। प्रेमी जन के प्रति नजदीकी बढ़ेगी। शाम के समय घर में मित्रगण आ सकते हैं।

मीन

घर की सजावट पर आप काफी ध्यान देंगे। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता रहेगी। बाहर का भोजन करने से बचें। दिन की शुरुआत बहुत ही शुभ रहने वाली है। व्यापार में आपको बहुत अच्छा लाभ प्राप्त होगा। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे।

 

Have something to say? Post your comment