Saturday, April 20, 2024
BREAKING
US: फलस्तीन को संयुक्त राष्ट्र का स्थायी सदस्य बनाने के प्रस्ताव पर अमेरिका ने लगाई रोक बाबा रामदेव को तगड़ा झटका, पतंजलि ट्रस्ट को देना होगा 4.5 करोड़ का टैक्स, सुप्रीम कोर्ट का आदेश पहले फेज में वोटर पास पर 2019 से कम वोटिंग, छिटपुट हिंसा के बीच 102 सीटों पर 60 पर्सेंट मतदान UP Board Result 2024 : आज दोपहर आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, परिणाम जारी होते ही बन जाएगा यह रिकॉर्ड दैनिक राशिफल 21अप्रैल, 2024 अनूठी पहल: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू हरियाणा के मंत्रियों को विभाग बांटे:गृह विभाग CM देखेंगे, दलाल नए वित्तमंत्री, गुप्ता स्वास्थ्य देखेंगे; इस्तीफा दे चुके चौटाला को भी विभाग दिया इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा, सुनामी का अलर्ट:24 घंटे में 5 विस्फोट हुए; 11 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया, एयरपोर्ट बंद Loksabha Chunav 2024: पहले चरण का मतदान आज, कैसे वोट देने जाएं, क्या ले जाएं क्या नहीं...

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-17 जनवरी, 2022 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर)

January 17, 2022 05:50 AM

मेष                                         

आज व्यक्तिगत समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगे। दूर के रिश्तेदारों से आपको शुभ समाचार मिलेंगे। भाई-बहनों के साथ आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में सम्मिलित हो सकते हैं। जॉब में वेतन बढ़ने की सम्भावना बन रही है।

वृष

ऑफिस का माहौल बहुत सुखदायक रहेगा। आपकी प्रबन्धन क्षमता में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट में निवेश लाभकारी होगा। अचल सम्पत्ति की डील से आपको लाभ मिलेगा। कोई मनोवांछित कार्य पूरा हो सकता है। सेहत की परेशानियों का निदान होगा।

मिथुन

व्यापार में उधारी करने से आपको बचना चाहिये। समझदारी से आप समस्याओं का हल निकाल लेंगे। शारीरिक रूप से फिट रहने के लिये आपको नित्य व्यायाम अवश्य करना चाहिये। बॉस आपके काम से बहुत प्रसन्न रहेंगे। नये काम को शुरू करने में भाग्य का सहयोग मिलेगा। छात्र उच्च शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

कर्क

आज आपका स्वास्थ्य खराब रहने वाला है। घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। प्रेम सम्बन्धों में अच्छा लाभ मिलेगा। आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। भावुकता के कारण आपको धन लाभ हो सकता है। मन की चंचलता पर नियन्त्रण रखें।

सिंह

जीवनसाथी के माध्यम से आपको लाभ प्राप्त होगा। पार्टनरशिप को लेकर आपको ध्यान देना पड़ेगा। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। बच्चों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। विदेशी स्रोतों से धन प्राप्त हो सकता है।

कन्या

सहकर्मियों के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। घर से दूर जॉब करने वालों की आय में वृद्धि होगी। परिजनों की सलाह को गम्भीरता से लें। समाज में आपकी छवि का विकास होगा। आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे। सरकारी कार्यों में अच्छी सफलता मिलेगी।

तुला

काम को लेकर आप यात्रा कर सकते हैं। कानूनी मामलों में बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यापार की परेशानियाँ दूर होंगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। आपको अचानक धन लाभ मिलेगा। प्रोफेशनल मामलों के लिये दिन बहुत अच्छा है।

वृश्चिक

बेवजह की बातों पर ध्यान न दें। आपसी सम्बन्धों में दरार आ सकती है। नये व्यवसाय की प्लानिंग करना उचित नहीं है। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगायें। अपने गुस्से पर नियन्त्रण रखें। शरीर में दर्द की शिकायत रहेगी।

धनु

आज आप स्वाध्याय को काफी समय दे सकते हैं। नयी-नयी जानकारियाँ जुटाने को लेकर प्रवृत्त रहेंगे। फोन से शुभ समाचार मिल सकते हैं। विवाह योग्य जातकों को विवाह के प्रस्ताव मिलने की सम्भावना बन रही है। सामाजिक जीवन में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपके विजन से लोग प्रभावित रहेंगे।

मकर

खांसी-जुकाम की समस्या हो सकती है। घर पर ऑफिस का काम करना पड़ सकता है। निजी रिश्तों में कुछ दूरी का अनुभव करेंगे। अपने काम दूसरों के भरोसे न छोड़ें। किसी जरूरी काम के लिये लोन लेना पड़ेगा।

कुंभ

सन्तान को करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है। किसी समारोह के लिये आपको निमन्त्रण प्राप्त होगा। कमीशन से आपको धन प्राप्त होगा। दोस्ती प्रेम सम्बन्धों में बदलने की सम्भावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिये आज का दिन बेहद खुशनुमा रहेगा।

मीन

ससुराल पक्ष के लोगों से आपकी अनबन हो सकती है। मन में अकेलापन और उदासी का भाव रहेगा। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। अपने काम की गुणवत्ता से समझौता करना उचित नहीं है। खर्चों की अधिकता आपको बहुत परेशान करेगी। अपने शुभचिन्तकों से सलाह अवश्य लें।

Have something to say? Post your comment