Saturday, April 20, 2024
BREAKING
US: फलस्तीन को संयुक्त राष्ट्र का स्थायी सदस्य बनाने के प्रस्ताव पर अमेरिका ने लगाई रोक बाबा रामदेव को तगड़ा झटका, पतंजलि ट्रस्ट को देना होगा 4.5 करोड़ का टैक्स, सुप्रीम कोर्ट का आदेश पहले फेज में वोटर पास पर 2019 से कम वोटिंग, छिटपुट हिंसा के बीच 102 सीटों पर 60 पर्सेंट मतदान UP Board Result 2024 : आज दोपहर आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, परिणाम जारी होते ही बन जाएगा यह रिकॉर्ड दैनिक राशिफल 21अप्रैल, 2024 अनूठी पहल: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू हरियाणा के मंत्रियों को विभाग बांटे:गृह विभाग CM देखेंगे, दलाल नए वित्तमंत्री, गुप्ता स्वास्थ्य देखेंगे; इस्तीफा दे चुके चौटाला को भी विभाग दिया इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा, सुनामी का अलर्ट:24 घंटे में 5 विस्फोट हुए; 11 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया, एयरपोर्ट बंद Loksabha Chunav 2024: पहले चरण का मतदान आज, कैसे वोट देने जाएं, क्या ले जाएं क्या नहीं...

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-20जनवरी, 2022 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर)

January 20, 2022 05:33 AM

मेष                                         

सन्तान के व्यवहार से निराशा हो सकती है। उनका रूख आपके प्रति आक्रामक हो सकता है। आर्थिक कारणों से आपका मन विचलित रहेगा। अपने भाग्य को दोष देने के बजाय मजबूती से चुनौतियों का सामना करें सफलता जल्द ही मिलेगी। आध्यात्मिक विषयों के प्रति आपकी जिज्ञासा आज बढ़ सकती है। घरेलू कलह से बचने के लिये आज स्वयं शान्त रहें। योग और मेडिटेशन अवश्य करें।

वृष

महत्वपूर्ण कार्य अधूरे छूट सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझ नहीं पा रहे हैं। लेकिन यदि कहीं आप इसके लिये जिम्मेदार हैं तो इस मामले को शीघ्रता से सुलझा लें। वरना आप काफी अकेलापन महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा। घर में कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो सकता है।

मिथुन

विपरीत लिंग के जातकों के प्रति आकर्षण भाव बढ़ेगा। व्यवसाय में आशा से बेहतर परिणाम मिलेंगे। नाराज लोगों को मनाने के लिये दिन बेहतर है। शाम में मनोरञ्जन के लिये अवश्य समय निकालें। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। अधीनस्थ कर्मचारी विद्रोही रूख व्यक्त कर सकते हैं। इसीलिये आज उन पर विशेष निगरानी रखें।

कर्क

महिलाओं को थोड़ी स्वास्थ्य समस्या की सम्भावना है। आपके द्वारा बोला गया झूँठ पकड़ा जा सकता है। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। किसी जरूरी कार्य के बाधित होने के कारण कुंठाग्रस्त हो सकते हैं। छोटे बच्चों या आध्यात्मिक लोगों के साथ समय बिताना लाभकारी होगा। सुख-सुविधाओं पर ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं।

सिंह

इंश्योरेंस और कमीशन आदि से लाभ हो सकता है। आज व्यवसाय में नये अनुबन्ध हो सकते हैं किन्तु काम शुरू नहीं हो पायेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को लेकर काफी संवेदनशील रहेंगे। सोशल मीडिया पर अपना प्रमोशन कर सकते हैं। मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे।

कन्या

बेमतलब के कार्यों में आपका समय बर्बाद होगा। अनिर्णय की स्थिति उत्पन्न होगी। भाई-बहनों को कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। आज आपको बहुत परिश्रम करने से बचना चाहिये। मेहनत का उत्तम परिणाम प्राप्त नहीं होगा। कानूनी उलझनों में फंस सकते हैं।

तुला

नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है। नयी जॉब ढूँढ रहे हैं तो दिन बेहद अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बढ़ेगा। प्रियजनों से आपको उत्तम सलाह व उचित सहायता मिल सकती है। बच्चे माता-पिता की आशाओं पर खरे उतरेंगे।

वृश्चिक

व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। वैवाहिक जीवन में प्रेम भावना का आधिक्य रहेगा। कृषि कार्यों से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ है। किसी से ज्यादा अपेक्षा न करें। क्योंकि आप जैसा सोचेंगे वैसा होगा नहीं। आज सिर्फ अपने काम पर ध्यान दें। सन्तान को लेकर थोड़े विचारशील हो सकते हैं।

धनु

यात्रा के कारण स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। पुरानी गलतियों का भुगतान करना पड़ सकता है। आज क्रोध व उत्तेजित प्रतिक्रिया से बचें। धर्म के प्रति मन में शंका हो सकती है। सम्पत्ति विवाद गहरा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कठिन काम सौंपे जा सकते हैं।

मकर

आज स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अस्पष्ट बोलने से बचें। आडम्बर युक्त व्यवहार के कारण लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं। स्वास्थ्य समस्या है तो तुरन्त अपने डॉक्टर से मिलें। सिरदर्द औऱ बुखार की समस्या हो सकती है।

कुंभ

परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। आप जैसी अपेक्षा कर रहे थे काम वैसे ही होंगे। व्यापार में बड़ी डील हो सकती है। नया काम भी आज शुरू कर सकते हैं। अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है। शुभ समाचार मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी।

मीन

विवाहोत्सुक जातकों को प्रस्ताव मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विदेशी क्लाइंट्स से आपको शानदार फीडबैक मिल सकता है। अपनी गलतियों को सुधारने का प्रयास करें। गले मे दर्द व कफ़ की समस्या हो सकती है। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर तनाव में आ सकते हैं।

Have something to say? Post your comment