Saturday, April 20, 2024
BREAKING
अनूठी पहल: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू हरियाणा के मंत्रियों को विभाग बांटे:गृह विभाग CM देखेंगे, दलाल नए वित्तमंत्री, गुप्ता स्वास्थ्य देखेंगे; इस्तीफा दे चुके चौटाला को भी विभाग दिया इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा, सुनामी का अलर्ट:24 घंटे में 5 विस्फोट हुए; 11 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया, एयरपोर्ट बंद Loksabha Chunav 2024: पहले चरण का मतदान आज, कैसे वोट देने जाएं, क्या ले जाएं क्या नहीं... Supreme Court: 'सुप्रीम' सुनवाई में VVPAT मामले में कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट, भीषण गर्मी से परेशान लोगों को मिलेगी बड़ी राहत दैनिक राशिफल 20 अप्रैल, 2024 ईरान ने फिर दी इजरायल पर हमले की धमकी, इस बार एयरफोर्स से बम बरसाने की वॉर्निंग Elon Musk भारत में लगाएंगे Tesla का प्लांट, 2-3 बिलियन डॉलर का करेंगे निवेश

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-23 जनवरी, 2022 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर)

January 23, 2022 05:40 AM

मेष                                         

सुख के साधनों पर आप धन खर्च करेंगे। आज आपको घर पर काफी काम रहेगा। भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। आपकी दिनचर्या अनुशासित रहेगी। आत्मविश्वास के साथ आप आगे बढ़ेंगे।

वृष

नया कार्य सीखने की इच्छा जागृत होगी। व्यवसाय में आपको बेहतरीन धन लाभ होगा। लवमेट के साथ एकान्त में समय बितायेंगे। नकारात्मक बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। धर्म-कर्म को लेकर रुचि लेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षकों का उत्तम सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन

आज आपका कोई महत्वपूर्ण काम बिगड़ सकता है। नया काम शुरू करने के लिये दिन शुभ नहीं है। कार्यक्षेत्र में आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों से अपना तालमेल खराब न करें। परिवार को लेकर चिन्ता दूर होगी।

कर्क

शत्रुओं का पराभव होगा। व्यापारिक यात्रा से लाभ प्राप्त होगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। घर पर अचानक मित्रों का आगमन होगा। फोन पर रिश्तेदारों से चर्चा होगी। नयी स्किल आप सीख सकते हैं।

सिंह

पुराना कर्ज चुकाने के लिये दिन उत्तम है। विदेशों से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। आपके व्यवहार और वाणी से लोग बेहद प्रसन्न होंगे। छोटे बच्चों के लिये आज का दिन बहुत अच्छा है। आय के साधनों में वृद्धि होगी।

कन्या

बुद्धि-विवेक से कठिन कार्यों को पूरा कर लेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा, जिसके कारण आप काफी सक्रिय रहेंगे। समय पर आपके काम पूर्ण हो जायेंगे। बच्चों को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। नये व्यापार की रूपरेखा बना सकते हैं।

तुला

सर्दी के कारण आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। यात्रा के लिये दिन अनुकूल नहीं है। ऑनलाइन शॉपिंग से आपको नुकसान हो सकता है। सहकर्मी आपकी कार्यशैली से नाखुश हो सकते हैं। जॉब बदलने का विचार मन में बार-बार आता रहेगा। आज शान्तचित्त होकर परिस्थितियों का अवलोकन करें।

वृश्चिक

अनुभवी व्यक्तियों की सलाह आपको काफी काम आयेगी। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। व्यवसाय में आपकी आमदनी बढ़ सकती है। मानसिक रूप से आप काफी सशक्त रहेंगे। परिजनों से शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

धनु

प्रेम प्रसंग के लिये अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय में नयी डील मिल सकती है। सम्पत्ति विवादों का निपटारा होगा। आप अपनी बातों को मजबूती से रख पायेंगे। इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज खरीदने का विचार बनायेंगे। बच्चे पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।

मकर

आपको ऐसी बातें पता चल सकती हैं जिसकी आपको उम्मीद भी न थी। दाम्पत्य जीवन की परेशानियाँ दूर होंगी। अपने विचार और व्यवहार को सकारात्मक रखें। व्यवसाय में नये ऑर्डर मिल सकते हैं। अधिकारी वर्ग आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे।

कुंभ

मांसपेशियों में खिंचाव के कारण समस्या हो सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। दिनचर्या में लापरवाही के कारण काम प्रभावित हो सकते हैं। मन में अज्ञात भय पनपता रहेगा। विवादित मामलों से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिये।

मीन

नये स्टार्टअप को लेकर योजना बना सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बहुत अच्छा है। सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करेंगे। व्यवसाय में सहयोगियों की मदद ले सकते हैं। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। समाज के विशिष्ट लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे।

Have something to say? Post your comment