Thursday, April 25, 2024
BREAKING
दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत दैनिक राशिफल 24अप्रैल, 2024 ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-25 जनवरी, 2022 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर)

January 25, 2022 05:08 AM

मेष                                         

अपनी क्षमता से अधिक काम न करें। बुद्धिमान लोगों की संगत लाभकारी रहेगी। वैवाहिक जीवन आनन्दमय रहेगा। यदि किसी तरह का लोन लेना चाह रहे हैं तो आज का दिन उचित नहीं है। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे।

वृष

नया कार्य शुरू करने में बाधा उत्पन्न होगी। पेट में गर्मी की शिकायत हो सकती है। बच्चों को लेकर अपने दायित्वों का पालन करें। अपनी गलतियों को लेकर क्षमा मांगने में संकोच न करें। कमीशन सम्बन्धी कार्यों में लाभ नहीं होगा।

मिथुन

प्रेम सम्बन्धों में मर्यादा का ध्यान रखें। बीती हुयी नकारात्मक बातें पुनः आपके ऊपर हावी हो सकती है। सोशल मीडिया पर समय बर्बाद हो सकता है। आपके सहयोग और भावनाओं की लोग कद्र नहीं कर रहे हैं। तनाव से बचने के लिये योग और मेडिटेशन अवश्य करें।

कर्क

मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। किसी के बहकावे में न आयें। व्यवसाय में आपको बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वजन और दिनचर्या को लेकर थोड़ी परेशानी होगी।

सिंह

जॉब में स्थान-परिवर्तन हो सकता है। मित्रों के साथ धर्म-अध्यात्म की चर्चा कर सकते हैं। उच्चाधिकारियों से आपका तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा। व्यवसाय में बड़ा धन लाभ हो सकता है।

कन्या

समय आपके लिये काफी अनुकूल है। प्रेम सम्बन्धों में परस्पर विश्वास और सम्मान की भावना बढ़ेगी। आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। विवादों का निपटारा होने से मन प्रसन्न रहेगा। दाँतों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

तुला

जोखिम भरे कार्यों में आप रुचि लेंगे। घर में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। आर्थिक मामलों के लिये दिन बेहद शुभ है। शरीर में कमजोरी हो सकती है। मन में अनिष्ट का डर रहेगा। आपकी कोई योजना लीक हो सकती है।

वृश्चिक

वायरल बुखार से पीड़ित हो सकते हैं। भीड़भाड़ में जाने से आपको बचना चाहिये। दिखावे के चक्कर में आप अपना नुकसान करा लेते हैं। आज एकदम सहज बने रहें। काम का ज्यादा बोझ लेना हितकर नहीं है। इससे आपके काम बनने के बजाय बिगड़ेंगे।

धनु

व्यवसाय में ग्राहकों की सुविधाओं का ध्यान रखें। सार्वजनिक जीवन में आपका नाम बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। नयी योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। सम्पत्ति में निवेश से लाभ प्राप्त होगा।

मकर

दाम्पत्य सम्बन्धों में नज़दीकियाँ बढ़ेंगी। आपका स्वास्थ्य आज बहुत अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों के लिये दिन बहुत शुभ है। सहकर्मियों के साथ आपकी बॉंडिंग मजबूत होगी। रिश्तेदारों से शुभ सूचना मिल सकती है। तकनीक में आप काफी रुचि लेंगे।

कुंभ

मांगलिक कार्यक्रमों में आप भाग लेंगे। मनोरञ्जक यात्रा होने के योग बन रहे हैं। मित्रों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। नये व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं। बेवजह की उलझनों के कारण आप अपने काम में पूरी तरह ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। महत्वपूर्ण कार्यों को दिन के शुरुआती भाग में कर लें।

मीन

घर का वातावरण थोड़ा उदासीन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपके विरुद्ध षड्यन्त्र कर सकते हैं। अपच और उल्टी की समस्या हो सकती है। टैक्स और महत्वपूर्ण दस्तावेजों के कारण थोड़ा परेशान होना पड़ेगा। मित्रों से मदद नहीं मिल पायेगी। जल का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें।

Have something to say? Post your comment