Friday, March 29, 2024
BREAKING
यूक्रेन युद्ध के कारण 'खाली' हुआ अमेरिका का तोपखाना, एर्दोगन देंगे हथियार, सबसे बड़ा सप्लायर बना तुर्की यूपी में BJP की स्टार प्रचारक लिस्ट से गायब बृजभूषण का नाम, टिकट कटने वाले किसी सांसद को जगह नहीं! Delhi Excise Policy Case: CM केजरीवाल को राहत नहीं, हाई कोर्ट ने कहा- बिना विस्तार से सुनवाई के आदेश नहीं दे सकते पंजाब में AAP को झटका, जालंधर से सांसद रिंकू कुमार भाजपा में शामिल; विधायक शीतल अंगुराल ने भी थामा कमल सभी जिला निर्वाचन अधिकारी पोलिंग स्टेशनो के निरीक्षण का कार्य कल तक करें पूरा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लाखों की ठगी करने वाले 6 अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर करते थे ठगी हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग को मिला 'ऑटो अपील सॉफ्टवेयर' के "कापीराइट" का अधिकार पहली अप्रैल से गेहूँ की खरीद के सभी प्रबंध मुकम्मल: अनुराग वर्मा डीजीपी पंजाब ने रेलवे के लिए राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की समन्वय बैठक की अध्यक्षता की विजीलेंस ब्यूरो ने जमीन की निशानदेही के लिए 5200 रुपये की रिश्वत लेते हुए पटवारी को किया गिरफ्तार

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-26 जनवरी, 2022 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर)

January 26, 2022 05:26 AM

मेष                                         

आज आप किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर उधेड़बुन में लगे रहेंगे। जीवनसाथी आपसे एकान्त समय की अपेक्षा रख सकता है। व्यापार में बड़ा धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप आसानी से सभी कार्य निपटा लेंगे। दोपहर को दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। बिगड़े सम्बन्धों को सुधारने के लिये दिन जबरदस्त है।

वृष

जॉब को लेकर थोड़े दबाव में हो सकते हैं। अपनी गलतियों को लेकर मन में पश्चाताप की भावना भी रहेगी। लेकिन सहकर्मियों का अपेक्षित सहयोग अवश्य मिलेगा। शासन-प्रशासन से जुड़े लोगों के ऊपर काम का भारी दबाव हो सकता है। योजनाबद्ध तरीके से काम करना हितकर होगा। परिवार में उत्सव का माहौल हो सकता है।

मिथुन

बच्चों के लिये आज विशेष समय निकाल सकते हैं। किसी दर्शनीय स्थल में भ्रमण के उद्देश्य से जा सकते हैं। आज दिन का प्रारम्भिक भाग नकारात्मक हो सकता है। छोटी-छोटी गलतियों के कारण काम बिगड़ सकते हैं। किन्तु शाम तक परिस्थितियों के अनुकूल होने की सम्भावना है। विद्यार्थियों को उनकी किसी उपलब्धि के कारण सम्मान मिल सकता है।

कर्क

झूँठी आशाओं और कल्पनाओं से बाहर निकलने की आवश्यकता है। आज आपको अपनी कमियों से सामना करना पड़ेगा। परिजन आपसे कुछ गम्भीर प्रश्न पूँछ सकते हैं। व्यवसाय में आय ठीकठाक रहेगी। दिन के दूसरे भाग में आप अपने किसी वैकल्पिक कार्य को लेकर योजना बना सकते हैं।

सिंह

नये सम्पर्कों का लाभ उठायेंगे। प्रेमी जन को डेट पर लेकर जा सकते हैं। यदि आज किसी को विवाह प्रस्ताव देना चाह रहे हैं तो दिन उत्तम रहने वाला है। जॉब में आपको काफी सम्मान प्राप्त होगा। घर पर स्वादिष्ट पकवानों का आनन्द उठायेंगे। कार्यक्षेत्र की उलझनों के सुलझने के आसार बन रहे हैं।

कन्या

लोग आपसे उधार धन की मांग रख सकते हैं। धैर्यवान होकर आज सभी कार्यों को करें। वैवाहिक जीवन किसी छोटी सी बात को लेकर तनावपूर्ण हो सकता है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। सार्वजनिक जीवन में आप कुछ ज्यादा सक्रिय हो सकते हैं। परिवार की आवश्यकताओं से समझौता न करें।

तुला

बौद्धिक चर्चाओं में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपनी किसी बुरी आदत पर नियन्त्रण लाने का प्रयास करें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। लोग आपकी प्रतिभा की प्रशंसा करेंगे। व्यवसायियों की बिक्री में वृद्धि होगी। बच्चे आज पूरी तरह से मनोरञ्जन व छुट्टी के मूड में हो सकते हैं। यात्रा मंगलमय व लाभकारी सिद्ध होगी।

वृश्चिक

आज कोई मंहगी वस्तु खरीद सकते हैं। धन को लेकर घर में झगड़ा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के कारण आप थोड़ा अशान्त रहेंगे। फाइनेंस सम्बन्धी पेपर्स को सावधानी पूर्वक पढ़ें। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। योग और प्राणायाम करने से लाभ होगा।

धनु

आज आप काफी जोश में रहेंगे। नये काम की शुरुआत करने के लिये दिन बेहद अनुकूल है। प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। बॉस आपकी कार्यशैली से बेहद प्रसन्न रहेंगे। यात्राओं के लिये दिन बहुत शुभ है। मन में उमंग और उत्साह की भावना का संचार होगा।

मकर

कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा सम्मान मिल सकता है। आपकी उपलब्धियों पर परिजनों को गर्व होगा। नये व्यवसाय की रूपरेखा बना सकते हैं। सभी कार्य व्यवस्थित होने से उत्साहित रहेंगे। आज अपने शौक व मन की इच्छाओं को पूरा करने के लिये उत्तम दिन है। भीड़भाड़ में जाने से बचें।

कुंभ

सर्दी-जुकाम की समस्या से निजात मिलेगी। विदेश यात्रा को लेकर होने वाली परेशानी दूर होगी। नयी जॉब को लेकर आवेदन करने का विचार मन में आ सकता है। आपका कोई बिगड़ा हुआ काम आज बन सकता है। जीवनसाथी को आज कोई गिफ्ट ऑफर कर सकते हैं। घर के बुजुर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे।

मीन

घर में आज तनाव का वातावरण रहने वाला है। लोग अपने स्वार्थ के लिये आपसे निकटता का ढोंग कर सकते हैं। जल्दबाजी में किया गया निवेश नुकसानदेह हो सकता है। गले में खराश व सूखी खांसी की समस्या हो तो तुरन्त अपने चिकित्सक से सम्पर्क करें। व्यवसाय में आज मन्दी हो सकती है। सिद्धान्तों के बजाय व्यवहारिक निर्णय लेना हितकारी होगा।

Have something to say? Post your comment