Saturday, April 20, 2024
BREAKING
US: फलस्तीन को संयुक्त राष्ट्र का स्थायी सदस्य बनाने के प्रस्ताव पर अमेरिका ने लगाई रोक बाबा रामदेव को तगड़ा झटका, पतंजलि ट्रस्ट को देना होगा 4.5 करोड़ का टैक्स, सुप्रीम कोर्ट का आदेश पहले फेज में वोटर पास पर 2019 से कम वोटिंग, छिटपुट हिंसा के बीच 102 सीटों पर 60 पर्सेंट मतदान UP Board Result 2024 : आज दोपहर आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, परिणाम जारी होते ही बन जाएगा यह रिकॉर्ड दैनिक राशिफल 21अप्रैल, 2024 अनूठी पहल: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू हरियाणा के मंत्रियों को विभाग बांटे:गृह विभाग CM देखेंगे, दलाल नए वित्तमंत्री, गुप्ता स्वास्थ्य देखेंगे; इस्तीफा दे चुके चौटाला को भी विभाग दिया इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा, सुनामी का अलर्ट:24 घंटे में 5 विस्फोट हुए; 11 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया, एयरपोर्ट बंद Loksabha Chunav 2024: पहले चरण का मतदान आज, कैसे वोट देने जाएं, क्या ले जाएं क्या नहीं...

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-27 जनवरी, 2022 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर)

January 27, 2022 05:49 AM

मेष                                         

आज आपका दिन तनाववृद्धि का कारण बन सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा। अधिकारी वर्ग आपसे अप्रसन्न हो सकते हैं। पेट की समस्याओं से ग्रसित हो सकते हैं। अपरिचित लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें। मन मे नकारात्मक विचार और हताशा का भाव उभर सकता है। गुरुतुल्य व्यक्तियों के साथ अपने सम्बन्ध मधुर रखें।

वृष

धन को लेकर समस्या दूर होगी। कार्यक्षेत्र में टेक्निकल अपग्रेडेशन का कार्य शुरू कर सकते हैं। व्यवहार कुशलता से कठिन स्थितियों को अनुकूल करने में सफल होंगे। जॉब में उच्च पद प्राप्त करने की इच्छा जागृत होगी। जीवनसाथी की थोड़ी चिन्ता रहेगी। रिश्तों के प्रति शंकालु न हों।

मिथुन

शरीर में चुस्ती-फुर्ती की कमी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मन में सन्तोष का भाव रहेगा। सहकर्मी आपको नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे। गूढ़ रहस्यों को समझने व जानने की इच्छा जागृत होगी। वाहन चलाते समय सावधानी अवश्य बरतें।

कर्क

बच्चों के भविष्य को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। सन्तान की जिद्द के कारण कुछ दुविधा में फंस सकते हैं। आज प्रेमी जन को प्रपोज करने के लिये दिन शुभ नहीं है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश कर सकते हैं। दिखावे की प्रवृत्ति से आपको नुकसान होगा।

सिंह

सम्पत्ति को लेकर विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। बीमारियों पर धन खर्च हो सकता है। अचानक आये खर्चों को लेकर असमंजस की स्थिति में रहेंगे। बेमन से काम करने के कारण कार्य प्रभावित हो सकते हैं। लोग आपको शंकालु दृष्टि से देखेंगे। कोई गुप्त रहस्य आपके सामने उद्घाटित हो सकता है।

कन्या

बचत पर आप काफी ध्यान देंगे। जॉब में आपकी आय बढ़ सकती है। आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। मित्र इसमें आपकी मदद को तत्पर रहेंगे। आपके मनोबल व आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अपनी टेक्निकल स्किल्स को बढ़ाने का प्रयास करें।

तुला

रियल स्टेट के व्यवसायियों को नकदी की थोड़ी समस्या हो सकती है। वाणी में मिठास अवश्य रखें। नयी जॉब ढूँढ रहे हैं तो आज संघर्ष करना पड़ेगा। दोपहर के बाद आपके कुछ काम अटक सकते हैं। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोग अपने शत्रुओं के ऊपर भारी पड़ेंगे।

वृश्चिक

आपकी दिनचर्या बेहद अनुशासित रहेगी। व्यापार में बड़े अनुबन्ध कर सकते हैं। स्वास्थ्य समस्याओं का निवारण होगा। फोन कॉल्स से शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। आपके नये मित्र आज बन सकते हैं।

धनु

जोश में आकर तात्कालिक निर्णय लेने से बचें। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। आज आपका दिन नकारात्मक प्रभाव वाला हो सकता है। अनावश्यक व्यय होने की सम्भावना बन रही है। दाम्पत्य सम्बन्धों को लेकर अनमने हो सकते हैं। लम्बी दूरी की यात्रा आज शुभ नहीं है।

मकर

अपनी योग्यता पर विश्वास रखें। लोग आपके साथ जुड़कर सम्मान का अनुभव करेंगे। कला जगत से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बहुत अच्छा है। आपकी सलाह से दूसरों को लाभ मिलेगा। लोहे के व्यापार में बड़ा धन लाभ हो सकता है। नये वस्त्र खरीदने का विचार बना सकते हैं।

कुंभ

फालतू बयानबाजी करने से बचें। घर में लोग आपका अनादर कर सकते हैं। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। बुरे स्वप्न आपकी नींद खराब कर सकते हैं। मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का निमन्त्रण मिल सकता है। शाम को थकान महसूस होगी।

मीन

कार्यक्षेत्र में आपको उम्मीद से विपरीत परिणाम मिल सकते हैं। अपने लक्ष्य से भ्रमित न हों। आध्यात्मिक चर्चा से आनन्द प्राप्त कर सकते हैं। बॉस से ज्यादा बहस न करें। प्रेम सम्बन्धों को समय न दे पाने के कारण तकरार की स्थिति बन सकती है।

Have something to say? Post your comment