Monday, July 07, 2025
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-28 जनवरी, 2022 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर)

January 28, 2022 06:28 AM

मेष                                         

कार्यक्षेत्र में विवाद की स्थितियाँ निर्मित हो सकती हैं। बच्चों के करियर की चिन्ता रहेगी। पेट में अम्लता की समस्या हो सकती है। अपने गुस्से और अहंकार को थोड़ा नियन्त्रण में रखें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

वृष

जीवनसाथी से आपको उपहार मिल सकता है। अपनी कार्यशैली में बदलाव कर सकते हैं। ऑफिस में आपको अधिकारियों की सहायता मिलेगी। धर्म-कर्म में आज आप काफी रुचि लेंगे। व्यवसाय में नये अनुबन्ध लाभकारी सिद्ध होंगे। आज रिश्तेदारों के माध्यम से शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

मिथुन

लेन-देन के मामलों में चूक हो सकती है। अपने जीवनस्तर को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से सावाधान रहें। सम्पत्ति को लेकर विवाद हो सकते हैं। आपके खर्चों में वृद्धि होगी। प्रेमी जन के साथ अपने सम्बन्ध खराब न करें।

कर्क

समाज में आपकी छवि मजबूत होगी। प्रेमी जन को आज प्रपोज कर सकते हैं। बिजनेस में बड़ा धन लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन बहुत सुखद रहेगा। विद्यार्थी अध्ययन के साथ अनुसन्धान में रुचि लेंगे। बच्चों के साथ मनोरञ्जन का आनन्द उठायेंगे।

सिंह

जॉब को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। उधार लेन-देन से आज आपको बचना चाहिये। अपने मन की बातें घरवालों से शेयर कर सकते हैं। यदि सर्दी-खांसी से पीड़ित हैं तो शीघ्र अपने डॉक्टर से सम्पर्क अवश्य करें। फेफड़ों में संक्रमण की समस्या हो सकती है। आपके खर्चों में वृद्धि होगी।

कन्या

आपकी छुपी हुयी प्रतिभा लोगों के सामने व्यक्त होगी। यदि किसी इंटरव्यू में सम्मिलित हो रहे हैं तो आपको निश्चित सफलता मिलेगी। लेखन और पत्रकारिता से जुड़े लोगों की प्रशंसा हो सकती है। करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। निजी जीवन सुख-चैन भरा रहेगा।

तुला

जॉब में आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। संसाधनों पर आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। अनावश्यक बातों को ज्यादा तूल देने से मान हानि हो सकती है। आज आप पैनी दृष्टि से परिस्थितियों का आकलन कर सकते हैं। फाइनेंस सम्बन्धी गतिविधियों के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है।

वृश्चिक

रिश्तेदारों और मित्रों से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। आपके नये मित्र बन सकते हैं। कारोबार को लेकर यात्रा हो सकती है। बेरोजगार लोगों के लिये दिन काफी भाग्यशाली हो सकता है। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ पर्यटन की योजना बना सकते हैं।

धनु

प्रेम सम्बन्धों को लेकर आप भावुक रहेंगे। घर की मरम्मत और पुनर्निर्माण में धन खर्च कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम अटकने की सम्भावना है। इसके साथ ही आपके आत्मविश्वास और स्किल्स का भी आज परीक्षण हो सकता है। लोगों से बातचीत के दौरान शब्दचयन सावधानी पूर्वक करें।

मकर

करियर को लेकर आप आज काफी सजग रहेंगे। शेयर मार्केट के माध्यम से बड़ा लाभ कमा सकते हैं। जॉब में बिगड़े काम आज बनने की सम्भावना बन रही है। दाम्पत्य सम्बन्ध काफी रोमांटिक रहने वाले हैं। निजी सम्बन्धों में किसी तरह का मनमुटाव आज दूर हो सकता है।

कुंभ

आप आज काफी ऊर्जावान रहेंगे। तेजी से अपने काम निपटाने की प्रवृत्ति के कारण आपको लाभ प्राप्त होगा। आप दूरगामी परिणामों को ध्यान में रखते हुये कोई बड़ा निर्णय कर सकते हैं। जॉब में आपके अधिकार बढ़ाये जाने की सम्भावना बन रही है। घर में अनुशासन का ध्यान रखें।

मीन

आप दूसरों की मदद को लेकर तत्पर रहेंगे। पुराने अनुभवों का लाभ अवश्य मिलेगा। प्रेम सम्बन्धों में नज़दीकियाँ बढ़ेंगी। आज डेट पर भी जा सकते हैं। व्यवसाय में आ रही परेशानियों का समाधान निकाल लेंगे। पार्टनरशिप में भी काम लाभकारी रहेगा

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss