Wednesday, April 24, 2024
BREAKING
लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत दैनिक राशिफल 24अप्रैल, 2024 ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार प्रधानमंत्री मोदी ने की मुसलमानों पर की टिप्पणी तो कांग्रेस ने दिया तीखा जवाब लोकसभा चुनाव-2024:कांग्रेस की 17वीं लिस्ट, आंध्र प्रदेश और झारखंड के 11 कैंडिडेट का ऐलान, गोड्डा से उम्मीदवार बदला

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-04 मार्च, 2022 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर)

March 04, 2022 06:29 AM

मेष                                         

आज आप किसी पुरानी याद में खोये रहेंगे। नकारात्मक बातों का असर आपके काम पर पड़ सकता है। समय पर भोजन व जलपान करते रहें। माइग्रेन के रोगियों को सिरदर्द की समस्या से जूझना पड़ सकता है। यदि आंखों में जलन वगैरह हो तो डॉक्टर से अवश्य मिलें। बढ़ते खर्चों को लेकर घर में चर्चा हो सकती है।

वृष

आपकी प्रतिभा से परिजन व उच्च अधिकारीगण अचंभित हो सकते हैं। विदेशों में रह रहे लोगों से शुभ सूचना मिल सकती है। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। प्रेमी जन को शादी के लिये प्रपोज कर सकते हैं। नवविवाहित दम्पति किसी टूर की योजना बनायेंगे। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव कम होने से आराम मिलेगा।

मिथुन

लोग आपके प्रति थोड़ा ईर्ष्या वाला व्यवहार रख सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति विश्वास में कमी हो सकती है। प्रबुद्ध लोगों की संगत व मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय में निवेश को लेकर प्लानिंग में गलती होने की सम्भावना है। परिवार में तनाव की स्थितियों से बचें।

कर्क

पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ तकनीकी कारणों से काम प्रभावित हो सकता है। साझेदारी वाले व्यवसाय में हितों और लाभांश को लेकर परेशानी होने की सम्भावना है। अपने निर्णयों में दूसरे लोगों को शामिल न करें। जीवनसाथी के साथ एकान्त में समय बिताना पसन्द करेंगे।

सिंह

जीवनसाथी के साथ गम्भीर बहस हो सकती है। जॉब में आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। हालांकि इसके दूरगामी परिणाम आपके लिये काफी शुभ रहने वाले हैं। समस्याओं पर त्वरित प्रतिक्रिया देने के बजाय शान्त होकर निर्णय लें। आज आपको लोहे के उपकरणों के प्रयोग में सावधानी रखनी चाहिये।

कन्या

कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिजनों से आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। आपकी दिनचर्या काफी सन्तुलित और अनुशासित रहेगी। बुद्धिमान लोगों से सलाह लेना हितकर रहेगा। व्यापार में विस्तार करने की योजना बनायेंगे। निजी सम्बन्धों में दिखावा न करें।

तुला

आज का दिन आपके लिये काफी थकाऊ रहेगी। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ आपके सम्बन्ध सामान्य रहेंगे। लेकिन अपने हितों को हमेशा सर्वोपरि रखें। बिना सोचे-समझे बोलने के कारण हानि हो सकती है। सरकारी कार्यों की रुकावटों के दूर होने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिये पहले की तुलना में सुखद रहेगा। फिर भी कारोबार में निराशाजनक परिणाम मिलेंगे। काम टालने की प्रवृत्ति के कारण घर के बड़े आपसे नाराज हो सकते हैं। पैरों के पंजों और घुटनों में दर्द की शिकायत रहेगी। आप कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे।

धनु

व्यवसाय में कोई बड़ी डील अचानक से कैंसल हो सकती है। अपेक्षित कार्य विलम्ब से पूर्ण होंगे। अपनी सलाह लोगों को देने से बचना चाहिये। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। परिजनों की अनदेखी बिल्कुल भी न करें। ऑफिस में मन नहीं लगेगा। जबकि आप घर पर भी फोकस नहीं कर पा रहे हैं।

मकर

सुख के संसाधनों पर धन खर्च करेंगे। आय के कुछ वैकल्पिक स्रोतों पर काम शुरू कर सकते हैं। ज्यादातर काम समय से पहले हो जायेंगे। लव पार्टनर से अपने दिल की बातें कह सकते हैं। सामाजिक कार्यों के कारण लोग आपसे जुड़ना चाहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा।

कुंभ

आज का दिन आपके लिये काफी थकाऊ और अजीब सा हो सकता है। लोग आपकी आलोचना और बुराई करने में लगे रहेंगे। वैवाहिक जीवन में थोड़ा असन्तोष रहेगा। दूसरों का हमेशा आदर करें। आपकी कहीं हुई पिछली बातों के आधार पर लोग आपका मज़ाक बना सकते हैं।

मीन

स्थितियाँ आपके नियन्त्रण में रहेंगी। परिवार के झगड़े शान्त होंगे। व्यवसाय में बड़ी सफलता व नाम प्राप्त होगा। निर्यात सम्बन्धी प्रोजेक्ट्स से आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। जॉब में प्रमोशन मिल सकता है।

Have something to say? Post your comment