Wednesday, April 24, 2024
BREAKING
लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत दैनिक राशिफल 24अप्रैल, 2024 ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार प्रधानमंत्री मोदी ने की मुसलमानों पर की टिप्पणी तो कांग्रेस ने दिया तीखा जवाब लोकसभा चुनाव-2024:कांग्रेस की 17वीं लिस्ट, आंध्र प्रदेश और झारखंड के 11 कैंडिडेट का ऐलान, गोड्डा से उम्मीदवार बदला

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-10 मार्च, 2022 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर)

March 10, 2022 05:20 AM

मेष                                         

नये कारोबार में धन को लेकर परेशानी होगी। विवाहेत्तर सम्बन्धों से आपको बचना चाहिये। सम्पत्ति विवाद से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स से आपको लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपका मन नहीं लगेगा। कमीशन से जुड़े कार्यों में नुकसान हो सकता है।

वृष

नौकरीपेशा लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। आज आप धन की बचत करना चाहेंगे। मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। ऑफिस का काम घर पर करना पड़ेगा। बॉस से बेवजह कहासुनी हो सकती है। दूसरों के कार्यों में अपनी दखलंदाजी न करें।

मिथुन

बुरी संगत के कारण आपको नुकसान हो सकता है। अपनी व्यक्तिगत बातों को दूसरों से शेयर न करें। सरकारी मामलों में आपको समस्या होगी। जीवनसाथी के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। उच्च अध्ययन में आप रुचि ले सकते हैं।

कर्क

कार्यक्षेत्र में कुछ प्रयोग कर सकते हैं। कानूनी मामलों की अड़चन दूर होगी। लम्बित मामलों के परिणाम आपके पक्ष में होने की सम्भावना है। अधिकारी आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। निर्माण कार्यों में आपको सफलता मिलेगी।

सिंह

पैतृक सम्पत्ति को लेकर कोई कठिन निर्णय ले सकते हैं। व्यापार में बड़ी जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती है। आपकी कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा होगी। मित्रों का सहयोग लेना हितकारी होगा। जो लोग आपके विरुद्ध थे वो आपके पक्ष में आ सकते हैं। नया मकान खरीदने का विचार बनायेंगे।

कन्या

विदेशों में कार्यरत लोगों को सम्मान मिल सकता है। व्यवसाय में रुके हुये कार्यों में सफलता मिलेगी। जॉब में बदलाव करने का विचार बनायेंगे। प्रेम सम्बन्धों में प्रतिकूलता रहेगी। अपने काम को लेकर सतर्क रहेंगे। समय के अनुसार अपने व्यवहार में बदलाव लायें।

तुला

रक्तचाप और किडनी के रोगियों को परेशानी हो सकती है। तनाव की वजह से आपकी नींद प्रभावित होगी। विवाह को लेकर समस्या होगी। आज किसी भी तरह की उधारी न करें। दूसरों के कार्यों में दखलंदाजी न करें। दाम्पत्य सम्बन्धों को समय अवश्य दें।

वृश्चिक

माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। घर में मित्रों का आगमन होगा। वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी। उत्साहवर्धक सूचना मिल सकती है। आपको आज प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिलने के योग बन रहे हैं।

धनु

आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अपनी योग्यता पर विश्वास रखें। कार्यक्षेत्र में राजनीति हो सकती है। अपनी वाणी पर संयम बनाये रखें। आपको आज ज्यादा मेहनत करने के बाद ही अच्छे परिणाम मिलेंगे। ट्रैफिक नियमों में लापरवाही न करें।

मकर

अपनी रुचि के अनुसार काम करने से सफलता मिलेगी। प्रेम सम्बन्धों में साथी की भावनाओं का ध्यान रखें। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को कैम्पस प्लेसमेंट में सफलता मिल सकती है। जॉब में अधिकारी आपसे असन्तुष्ट रहेंगे।

कुंभ

आज आपके काम बिगड़ सकते हैं। घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। इस कारण आपका मन विचलित रहेगा। बिजली के उपकरणों का सावधानी पूर्वक प्रयोग करें। अपनी गलत आदतों पर शीघ्रता से नियन्त्रण करें।

मीन

व्यवसाय में बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। आय के नये स्रोत विकसित होंगे। बच्चों के भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। अपनी कार्यशैली में सुधार करने का प्रयास करेंगे। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में धन लाभ होगा। विद्यार्थी आज पढ़ाई पर काफी ध्यान देंगे।

Have something to say? Post your comment