Thursday, April 25, 2024
BREAKING
दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत दैनिक राशिफल 24अप्रैल, 2024 ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-14 मार्च, 2022 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर)

March 14, 2022 05:02 AM

मेष                                         

नजदीकी लोगों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। गुप्त शत्रु खुलकर आपको नुकसान पहुँचाने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापार में नया प्रयोग करने से आपको बचना चाहिये। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ समस्या होगी। वैवाहिक जीवन में थोड़ी अशान्ति हो सकती है। आज परिजनों के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं।

वृष

आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। अधिकारी वर्ग से अपने सम्बन्ध अच्छे बनाये रखें। जॉब में स्थानान्तरण मिलने की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। इंटरव्यू आदि में आपको सफलता मिलेगी।

मिथुन

यात्रा कर रहे हैं तो सामान और धन की स्थिति का ध्यान रखें। पुराने कर्ज को उतारने के लिये दिन बहुत अच्छा है। पारिवारिक जीवन में थोड़ी परेशानी होगी। आज का दिन आपके लिये काफी खर्चीला रहेगा। दोस्तों से अपने मन की बातें शेयर करने से अच्छा लगेगा।

कर्क

विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत अच्छा है। जीवनसाथी के प्रति मन में सम्मान भाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव कम होगा। दोस्ती प्रेम सम्बन्धों में बदल सकती है। आपको कुछ शुभ समाचार मिल सकते हैं। धन के लेन-देन में सावधानी रखें। आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहने वाली है।

सिंह

गैरकानूनी कार्यों से आपको बचना चाहिये। पुराने उधार के कारण समस्या हो सकती है। आपका स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। युवाओं को वैवाहिक जीवन में मनमुटाव से बचना चाहिये। स्वार्थी प्रवृत्ति के लोगों से आपको नुकसान हो सकता है।

कन्या

व्यवसाय को लेकर कड़े निर्णय ले सकते हैं। प्रेमी जन के साथ डेट पर जायेंगे। आज आपके सभी कार्य तय समय पर पूर्ण हो जायेंगे। सन्तान के करियर को लेकर चिन्ता दूर होगी। तकनीकी शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को जॉब के अवसर मिलने की सम्भावना बन रही है।

तुला

पुराने सामान को बेचकर धन कमा सकते हैं। छोटे व्यापारियों की आय में अचानक वृद्धि हो सकती है। सरकारी कार्यों की रुकावटें दूर होंगी। आज मन काफी चंचल रहेगा। लेकिन फिर भी आपके विचारों को लोग काफी महत्व देंगे।

वृश्चिक

अपने स्वभाव में लचीलापन बनाये रखें। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ने की आशंका है। करियर को लेकर काफी आशावादी और प्रयत्नशील रहेंगे। लेखन आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवन के प्रति आपका दृष्टिकोण किसी कारणवश बदल सकता है।

धनु

जॉब में आपको बदलाव करने से बचना चाहिये। घुटनों और पेटदर्द की शिकायत हो सकती है। व्यवसाय में टीमवर्क की भावना का ध्यान रखें। दूसरों की कही-सुनी बातों को ज्यादा महत्व न दें। इससे आपके काम बिगड़ सकते हैं। आज शान्त होकर परिस्थितियों का आकलन करें। नया काम शुरू न करें।

मकर

आज आप काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। टीमवर्क में काम करने से काम शीघ्र सफल होंगे। काफी समय से रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। व्यापारिक सम्बन्ध और सुदृढ़ होंगे। कार्यक्षेत्र में बेहतरीन धन लाभ होगा।

कुंभ

आपके मन में कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी ज़िम्मेदारी मिलने की सम्भावना है। आज आपके चलते हुये कार्यों में किसी कारण बाधा आ सकती है। सर्द-गर्म के कारण बुखार की समस्या होगी। अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखें।

मीन

आपको अपने मान-सम्मान की चिन्ता रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक तनाव दूर होगा। प्रेमी जन से झगड़ा हो सकता है। सन्तान के जिद्दी व्यवहार के कारण परेशानी होगी। बाहर का तला भुना व गरिष्ठ भोजन न करें। पेट में जलन की शिकायत हो सकती है।

Have something to say? Post your comment