Wednesday, April 24, 2024
BREAKING
लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत दैनिक राशिफल 24अप्रैल, 2024 ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार प्रधानमंत्री मोदी ने की मुसलमानों पर की टिप्पणी तो कांग्रेस ने दिया तीखा जवाब लोकसभा चुनाव-2024:कांग्रेस की 17वीं लिस्ट, आंध्र प्रदेश और झारखंड के 11 कैंडिडेट का ऐलान, गोड्डा से उम्मीदवार बदला

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-21मार्च, 2022 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर)

March 21, 2022 05:33 AM

मेष                                         

अपनी कार्यशैली में सुधार करने का प्रयत्न करें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। रियल स्टेट से जुड़े बड़े सौदे हो सकते हैं। सभी कार्य सुचारू रूप से पूरे होते जायेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें। सामाजिक कार्यों में आप काफी सक्रिय रहेंगे।

वृष

लोगों की चिकनी-चुपड़ी बातों पर ज्यादा भरोसा न करें। शत्रु पक्ष से आपको सावधान रहना चाहिये। ऑफिस में आपको कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आपको कोई बड़ा फैसला अचानक लेना पड़ सकता है। धन प्राप्ति के नये स्रोत निर्मित हो सकते हैं।

मिथुन

लेन-देन में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिये। रिलेशनशिप को लेकर थोड़ी टेंशन में रहेंगे। कुछ अधूरे काम आपको परेशान कर सकते हैं। ज्यादा चिन्ता करने से आपको नींद की समस्या हो सकती है। आज कवि, मीडिया और साहित्य से जुड़े लोगों को विचारों में अस्पष्टता के कारण परेशानी महसूस होगी।

कर्क

धार्मिक कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं। सहकर्मियों की गतिविधियों पर आपको ध्यान देना चाहिये। व्यापार में वरिष्ठ लोगों की सलाह की अवज्ञा न करें। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर प्रदर्शन का दबाव रहेगा। अपने अधिकारों का दुरुपयोग न करें।

सिंह

जीवनसाथी को खुश करने के लिये उपहार दे सकते हैं। धन-सम्पत्ति के मामलों में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। व्यापार में अपने संसाधनों का बेहतरीन उपयोग करेंगे। अच्छे लोगों की संगत आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। अटके हुये कार्यों को आप पूरा करने का प्रयास कर सकते हैं।

कन्या

स्वभाव में मधुरता का भाव रखें। मन में परोपकार की भावना रहेगी। दोस्तों के बीच आपकी साख मजबूत होगी। भौतिक भोग-विलासों का भरपूर आनन्द लेंगे। अपने कार्यों के लिये दूसरों पर निर्भर न रहें। विदेश यात्रा को लेकर आपको सावधानी रखनी चाहिये।

तुला

व्यापारी वर्ग को पुराने माल को बेंचने से काफी लाभ होगा। रिश्तों को लेकर काफी परेशान हो सकते हैं। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। जल का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें, नहीं तो डिहाइड्रेशन की भी समस्या हो सकती है।

वृश्चिक

गलत लोगों की संगत से आपको दूर रहना चाहिये। कामुक विचारों के कारण आपका मन विचलित हो सकता है। अनावश्यक बहसबाजी न करें। जीवनसाथी के ऊपर गुस्सा करने से नुकसान होगा। अपने लक्ष्यों से थोड़े भ्रमित हो सकते हैं।

धनु

नया व्यापार शुरू करने के लिये आप लोन की प्लानिंग कर सकते हैं। ऑफिस में लोग आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। रीसर्च सम्बन्धी कार्यों में आप रुचि लेंगे। जॉब में बदलाव करने का विचार बनायेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी आय बढ़ सकती है।

मकर

बेरोजगार विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट हो सकता है। स्पोर्ट्स क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ होने की सम्भावना बन रही है। आज आप किसी रिश्तेदार के यहाँ जा सकते हैं। जॉब में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहने वाला है। छोटी-छोटी बातों को आप काफी गम्भीरता से लेंगे।

कुंभ

किसी परिजन से अनबन हो सकती है। किन्तु दोस्तों के साथ चर्चा करने से आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। नया मकान खरीदने को लेकर उत्साहित रहेंगे। लम्बी दूरी की यात्रा का आनन्द ले सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारी आपसे कुछ सवाल-जवाब कर सकते हैं।

मीन

बात-बात में चिड़चिड़ापन आपके लिये खतरनाक हो सकता है। निम्न रक्तचाप के रोगियों की समस्या बढ़ सकती है। कमजोरी की वजह से पैर में दर्द की शिकायत होगी। दूसरों की भावनाओं का अनादर न करें। व्यापार में शॉर्टकट के चक्कर में नुकसान हो सकता है।

Have something to say? Post your comment