Thursday, April 25, 2024
BREAKING
दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत दैनिक राशिफल 24अप्रैल, 2024 ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-22 मार्च, 2022 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर)

March 22, 2022 04:16 AM

मेष                                         

कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। रुके हुये सभी कार्य आसानी से हो जायेंगे। भाई-बहनों के साथ आनन्दपूर्ण समय व्यतीत करेंगे। घरेलू कारोबार में आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है।

वृष

आपकी वाक्पटुता और हाजिरजवाबी से लोग प्रभावित रहेंगे। आपकी आय बढ़ने से आप काफी उत्साहित रहेंगे। अधिकारों के साथ आपको अपने उत्तरदायित्व की चिन्ता रहेगी। कुसंगति से आपको बचना चाहिये। अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखें।

मिथुन

प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिल सकती है। दूसरों की भलाई और सेवा में लगे रहेंगे। बुद्धि और तर्क का प्रयोग करने से आपको लाभ मिलेगा। सन्तान की उन्नति से उत्साहित रहेंगे। आज आप आपकी प्रसन्न रहने वाले हैं।

कर्क

भविष्य को लेकर बड़ा व महत्वपूर्ण निर्णय न लें। दिखावे और आडंबर युक्त व्यवहार से आपको बचना चाहिये। घर के लोगों के व्यवहार से आपको परेशानी होगी। आपको अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखना होगा। बीमार लोगों को स्वास्थ्य लाभ होगा। बहुमूल्य सम्पत्ति को खरीदने का विचार बनायेंगे।

सिंह

विवाहादि मंगल कार्यों को लेकर घर में चर्चा हो सकती है। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। बिजनेस में बढ़ियाँ डील प्राप्त हो सकती हैं। जीवनसाथी के प्रति विश्वास बनाये रखें। कार्यक्षेत्र में बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं।

कन्या

भारी और अत्यधिक गरम भोजन का सेवन तुरन्त न करें। इससे आपको पाचन व एसिडिटी की समस्या हो सकती है। गृहस्थ जीवन थोड़ा उथल-पुथल भरा हो सकता है। अपनी जीवनशैली को सन्तुलित रखें। घर के नवीनीकरण पर धन खर्च कर सकते हैं।

तुला

सही दिशा में किये गये कार्यों से आपको लाभ मिलेगा। मौजमस्ती और खेलकूद में विशेष रुचि ले सकते हैं। शाम को जीवनसाथी के साथ एकान्त में पल बितायेंगे। जीवनसाथी के व्यवहार से काफी सन्तुष्ट रहेंगे। आप अपनी स्किल्स में काफी सुधार करेंगे। नजदीकी मित्रों के साथ पार्टी कर सकते हैं।

वृश्चिक

व्यापार में अचानक गिरावट आने की आशंका है। संवेदनशील विषयों को लेकर मन व्यथित होगा। सेहत को लेकर अपने चिकित्सक से परामर्श कर सकते हैं। किसी व्यक्ति के उकसावे में न आये। काम करने के दौरान अपने मन को शान्त रखें।

धनु

बच्चों को अपने माता-पिता से संवाद रखना चाहिये। बचत के धन का व्यवसाय में अच्छा उपयोग कर पायेंगे। आप दूसरों पर अपने व्यक्तित्व की छाप डाल पायेंगे। मार्केटिंग सम्बन्धी कार्यों में काफी लाभ होगा। सरकारी कार्य आसानी से पूर्ण हो जायेंगे।

मकर

दोस्तों के साथ मिलकर नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन बहुत ही आनन्दमय रहने वाला है। बैंकिंग से जुड़ी कोई समस्या दूर होगी। करियर को लेकर लक्ष्यों को आज पूर्ण कर सकते हैं। घर के सदस्यों के साथ आप शॉपिंग करने का प्लान बनायेंगे।

कुंभ

पूरा दिन आनन्द और मनोरञ्जन में ही बीतने वाला है। धार्मिक पूजन व पाठ में काफी सक्रिय रहेंगे। नये कार्यों में कुछ बाधा आ सकती है। अनुशासन हीनता के कारण आप अपने अवसरों का लाभ नहीं उठा पायेंगे। पुराने अनुभवों से लाभ उठाने का प्रयास करेंगे।

मीन

यदि आप व्यापार से जुड़े हुये हैं और आपकी शॉप या शोरूम है तो जरा सम्भल कर रहें। आप जो भी बोलें सोच-समझकर ही बोलें। असामाजिक तत्वों से आपका सामना हो सकता है। बेहतर है की आज सबसे विनम्र भाव ही रखें। उल्टी-दस्त की समस्या हो सकती है। जल का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें।

 

Have something to say? Post your comment