Friday, April 19, 2024
BREAKING
ईरान ने फिर दी इजरायल पर हमले की धमकी, इस बार एयरफोर्स से बम बरसाने की वॉर्निंग Elon Musk भारत में लगाएंगे Tesla का प्लांट, 2-3 बिलियन डॉलर का करेंगे निवेश लोकसभा चुनाव: 21 राज्यों की 102 सीटों पर थमा प्रचार, मतदान कल; जनता तय करेगी 1625 उम्मीदवारों का सियासी भाग्य UPSC Result Topper: यूपीएससी टॉप 10 में DU का दबदबा, IIT, NIT को छोड़ा पीछे! , विल सेवा परीक्षा: ज्यादातर टॉपर्स ने कोचिंग नहीं ऑनलाइन की तैयारी दैनिक राशिफल 19 अप्रैल, 2024 दुबई में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, एयरपोर्ट-मेट्रो स्‍टेशनों समेत घरों में घुसा पानी; सब कुछ तैरता दिखा आम आदमी पार्टी ने पंजाब में 4 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया, जालंधर से पवन कुमार टीनू को मिला टिकट दैनिक राशिफल 18 अप्रैल, 2024 मायावती I.N.D.I.A.से ज्यादा NDA को पहुंचा रहीं नुकसान! UP की13 सीटों पर हो सकता है 'खेला' चुनाव आयोग ने 44 दिन में ₹4658.13 करोड़ जब्त किए

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-24 मार्च, 2022 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर)

March 24, 2022 05:00 AM

मेष                                         

व्यस्तता के बावजूद आपको परिवार को समय अवश्य देना चाहिये। अजनबियों पर ज्यादा भरोसा न करें। जॉब में स्थान परिवर्तन का विचार बना सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिये समय बहुत ही अच्छा है। आपके मान-सम्मान में कुछ कमी आ सकती है।

वृष

व्यवसाय में आपको काफी बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। यदि आपके ऊपर काम का दबाव है तो उसे दूसरों में बाँट दें। आज आप काफी तनावमुक्त महसूस करेंगे। लवमेट्स के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को धोखा मिलने की सम्भावना है।

मिथुन

महिलाओं के लिये दिन काफी कमजोर रहेगा। जॉब सम्बन्धित इंटरव्यू में आपसे अटपटे सवाल पूछे जा सकते हैं। साझेदारी वाले कारोबार में पारदर्शिता अवश्य रखें। सन्तान की तरक्की से आप उत्साहित रहेंगे। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहने वाला है।

कर्क

पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में सुखद अनुभव प्राप्त होंगे। किसी प्रिय व्यक्ति से शानदार मुलाक़ात होगी। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर बनाये रखें। आपकी मनोस्थिति थोड़ी विचलित हो सकती है। दूसरों से ज्यादा सलाह न लें।

सिंह

दिन की शुरुआत आपके लिये शुभ नहीं है। लेखन से जुड़े लोग कुछ नया सीखने का प्रयास कर सकते हैं। जीवनसाथी आपका मनोबल बढ़ायेगा। दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न करें। पेट में जलन की समस्या हो सकती है। मन अशान्त रहने वाला है।

कन्या

कार्यक्षेत्र में मनोवांछित परिणाम मिलने से उत्साहित रहेंगे। विवाह योग्य जातकों को उत्तम रिश्ते मिल सकते हैं। साहित्य और संगीत में आप रुचि लेंगे। लम्बी यात्रा पर जाने का विचार बनायेंगे। आपकी आय में वृद्धि होगी।

तुला

शेयर मार्केट और बैंकिंग से जुड़े लोगों को उत्तम लाभ प्राप्त होगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। राजनीतिक सम्पर्कों का आप लाभ उठायेंगे। सन्तान के व्यवहार से बहुत खुश होंगे। लोग आपसे मार्गदर्शन की अपेक्षा रखेंगे।

वृश्चिक

दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। व्यापार में आप काफी व्यस्त रहेंगे। बिना कहे लोगों की सहायता करेंगे जिससे आपका यश बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। सभी कार्यों को सलीके से करें।

धनु

दाम्पत्य जीवन में अनबन हो सकती है। घर में अचानक अतिथियों के आगमन से परेशान हो सकते हैं। सरकारी कार्यों में थोड़ी बाधा आ सकती है। विरोधी आपका मज़ाक उड़ा सकते हैं। धन उधार देने से आपका धन फँस सकता है।

मकर

आज धन की स्थिति काफी मजबूत होगी। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। मन में कुछ नया और प्रयोगात्मक करने की इच्छा होगी। आपकी दिनचर्या अनुशासित रहेगी। नयी स्थितियों के साथ तालमेल बैठाने में आसानी होगी।

कुंभ

प्रतियोगी परीक्षा में शानदार परिणाम मिलेंगे। दोस्तों के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं। अधिकारी वर्ग के लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होने की सम्भावना है। कारोबार में आ रही अड़चनें पूरी तरह से दूर होंगी। घर का माहौल काफी शान्त रहेगा। धार्मिक स्थल पर एकांत में समय बिताने से मन प्रसन्न होगा।

मीन

आज आपको कर्ज लेना पड़ सकता है, जिसके कारण थोड़ा तनाव रहेगा। अपने सिद्धान्तों के साथ समझौता न करें। अति आत्मविश्वास में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें। अपने मन की आवाज को सुनें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में काफी ध्यान रखना पड़ेगा।

Have something to say? Post your comment