Friday, April 26, 2024
BREAKING
पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत

चंडीगढ़

अमेरिका को खतरा: उत्तर कोरिया ने दागी प्रतिबंधित अंतर महाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल, एक घंटे बाद जापान के समुद्र में गिरी

March 25, 2022 12:53 PM

सिटी दर्पण ब्युरो, नई दिल्ली, 24 मार्चः रूस-यूक्रेन जंग में परमाणु खतरे व तीसरे विश्व युद्ध की आशंका के बीच दुनिया के सामने नया खतरा आया है। उत्तर कोरिया ने गुरुवार को प्रतिबंधित अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल (ICBM) दाग दी। 2017 के बाद पहली बार उसने यह कदम उठाया है। 

 
दक्षिण कोरिया ने गुरुवार को पड़ोसी देश द्वारा आईसीबीएम मिसाइल दागे जाने का दावा किया। जापान के अधिकारियों का अनुमान है कि यह करीब 1100 किलोमीटर चली। एक घंटे से ज्यादा समय बाद यह मिसाइल जापान के समुद्र में गिरी।  आईसीएम मिसाइल निश्चित पथ पर हजारों किलोमीटर तक का सफर कर सकती है। इस तरह अमेरिका भी उत्तर कोरिया की मिसाइल की जद में आ सकता है। 
  
पता नहीं क्यों उत्तर कोरिया ने हाल के दिनों में अपनी मिसाइलों का परीक्षण अचानक तेज कर दिया है। अमेरिका व  दक्षिण कोरिया का कहना है कि उत्तर कोरिया के हाल के कुछ परीक्षण आईसीबीएम प्रणाली के परीक्षण थे,  जबकि इनके बारे में  उत्तर कोरिया ने दावा किया था कि ये उपग्रह से किए गए थे। 

जापानी अधिकारियों के अनुसार गुरुवार को दागी गई मिसाइल 6,000 किमी से अधिक की ऊंचाई पर पहुंच गई। उत्तर कोरिया की इस हरकत से सबसे लंबी दूरी की अंतर महाद्वीपीय मिसाइलों के परीक्षण का नया दौर शुरू हो सकता है। इस पर 2017 में पाबंदी लगाई गई थी, लेकिन उत्तर कोरिया बार-बार मिसाइल परीक्षण कर ऐसी पाबंदियों को धता बताता रहा है। 

संयुक्त राष्ट्र ने लगा रखा है प्रतिबंध
संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया पर बैलिस्टिक और परमाणु हथियारों के परीक्षण पर रोक लगा रखी है। इसके उल्लंघन के बाद यूएन ने और भी सख्त प्रतिबंध लगाए हैं। 
 

किम जोंग उन ने ट्रंप से किया समझौता पर बाद में पलट गए
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ बातचीत के बाद लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों और परमाणु परीक्षणों के परीक्षण पर रोक लगा दी थी, लेकिन 2020 में किम पलट गए थे। उन्होंने एलान कर दिया था कि वह इससे बंधे नहीं हैं।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे

यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे

वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया

वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया

MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल

MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल

जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत

जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनता के मुददे के बारे में बेबाकी से जवाब दिया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनता के मुददे के बारे में बेबाकी से जवाब दिया

ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार

ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार

प्रधानमंत्री मोदी ने की मुसलमानों पर की टिप्पणी तो कांग्रेस ने दिया तीखा जवाब

प्रधानमंत्री मोदी ने की मुसलमानों पर की टिप्पणी तो कांग्रेस ने दिया तीखा जवाब

लोकसभा चुनाव-2024:कांग्रेस की 17वीं लिस्ट, आंध्र प्रदेश और झारखंड के 11 कैंडिडेट का ऐलान, गोड्डा से उम्मीदवार बदला

लोकसभा चुनाव-2024:कांग्रेस की 17वीं लिस्ट, आंध्र प्रदेश और झारखंड के 11 कैंडिडेट का ऐलान, गोड्डा से उम्मीदवार बदला

दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं

दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं

US: फलस्तीन को संयुक्त राष्ट्र का स्थायी सदस्य बनाने के प्रस्ताव पर अमेरिका ने लगाई रोक

US: फलस्तीन को संयुक्त राष्ट्र का स्थायी सदस्य बनाने के प्रस्ताव पर अमेरिका ने लगाई रोक