Friday, April 26, 2024
BREAKING
पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-26 मार्च, 2022 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर)

March 26, 2022 04:43 AM

मेष                                         

जीवनसाथी को दिया हुआ वचन पूरा कर सकेंगे। पुराना लोन आज चुकाने की कोशिश करेंगे। आपका दृष्टिकोण सकारात्मक रहेगा। आपको सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी। बिना मांगे किसी को राय न दें। अधिकारी वर्ग के लोग आपके विचारों और भावों को काफी महत्व देंगे।

वृष

अपनी दिनचर्या के प्रति लापरवाही न रखें। ज्यादा भागदौड़ के कारण पैरों में दर्द हो सकता है। घर में अकेलापन और बोरियत महसूस होगी। गर्मी से बचकर रहें और पानी भरपूर पियें। दूसरों पर ज्यादा दबाव डालने से आपको बचना चाहिये। शाम को कहीं घूमने जा सकते हैं।

मिथुन

कारोबार में अपेक्षा से अधिक लाभ होगा। आपके सभी काम समय पर पूर्ण होंगे। किसी बड़े प्रोजेक्ट में आप धन निवेश कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आनन्द का अनुभव करेंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। रियल एस्टेट से आपको धन लाभ होगा।

कर्क

परिजनों के प्रति अच्छा व्यवहार रखें। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। ससुराल में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। योजनाओं को उचित तरीके से क्रियान्वित कर पायेंगे। दोस्तों की मदद करने से पीछे नहीं हटेंगे। अपनी कार्यशैली में बदलाव करने का प्रयास करेंगे।

सिंह

अपनी सेहत का ध्यान रखें क्योंकि सर्दी और कफ की समस्या हो सकती है। सोशल मीडिया में आप काफी सक्रिय रहेंगे। विद्यार्थियों की नये विषयों के अध्ययन में रुचि होगी। परिवार के साथ सुखद समय बितायेंगे। आप अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर पायेंगे।

कन्या

नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। व्यावसायिक तनाव को घर पर न आने दें। भरोसेमन्द लोग ही आपको धोखा दे सकते हैं। इसीलिये किसी पर ज्यादा विश्वास न करें। प्रेमी जन के साथ कहीं घूमने जाने का विचार बनायेंगे। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।

तुला

युवाओं को करियर के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। राजनीतिक लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। पति-पत्नी के बीच आपसी सम्बन्ध मधुर रहने वाले हैं। बुद्धिमान लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। अपने मन की करें दूसरों से ज्यादा सलाह न लें। नये मित्र बन सकते हैं।

वृश्चिक

विद्यार्थी अपने करियर को लेकर चिन्तित रहेंगे। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहने वाली है। पड़ोसियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। सन्तान की उन्नति से आपको प्रसन्नता होगी।

धनु

व्यवसाय में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। पैतृक सम्पत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। कमीशन से सम्बन्धित कार्यों से आपको लाभ प्राप्त होगा। रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। इंटरव्यू आदि में सफलता मिलने की सम्भावना बन रही है।

मकर

अति आत्मविश्वास के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। गलत खानपान के कारण सेहत खराब हो सकती है। किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। विदेश में रह रहे लोगों को वीजा आदि को लेकर कुछ समस्या होगी। नशे वाले पदार्थों का सेवन बिल्कुल न करें। योग और प्राणायाम से आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कुंभ

कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। जरूरतमन्द लोगों की सेवा में मन लगायेंगे। अटके हुये कार्यों को पूरा करने का तनाव रहेगा। मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। रियल एस्टेट के माध्यम से आपको लाभ होगा।

मीन

बहुप्रतीक्षित कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। आज वेबसीरीज़ और सिनेमा को लेकर काफी क्रेज़ी रहेंगे। आपको पहले किये गये कठिन परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। माता-पिता आपका मनोबल बढ़ायेंगे और किसी महत्वपूर्ण विषय पर राय भी लेंगे। सन्तान को करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है।

Have something to say? Post your comment