Friday, April 26, 2024
BREAKING
पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-27 मार्च, 2022 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर)

March 27, 2022 04:39 AM

मेष                                         

भविष्य को लेकर नयी योजना बनायेंगे। आपके सम्मान को कुछ लोग ठेस पहुँचाने का प्रयास कर सकते हैं। कोई बड़ा सौदा लाभ दे सकता है। योजना बनाकर काम करना बेहतर होगा। नयी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में मजबूती आयेगी।

वृष

युवाओं को करियर में शानदार परिणाम मिलेंगे। समाज में आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। घर के बड़े-बुजुर्गों की बात अवश्य मानें। आपको सभी कार्य शान्तिपूर्ण तरीके से करना चाहिये। बच्चों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे।

मिथुन

बेवजह की यात्राओं के कारण परेशानी हो सकती है। रुके हुये कार्यों को पूरा करने का दबाव रहेगा। उच्च शिक्षा में अवरोध आने की आशंका है। दाम्पत्य जीवन में आपसी समझ में कमी आ सकती है। अपने सहयोगियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

कर्क

जीवनसाथी के सहयोग से आपका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। पारिवारिक खुशियों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। शत्रुओं पर आप हावी रहेंगे। मानसिक रूप से काफी सुकून महसूस करेंगे।

सिंह

विदेश से सम्बन्धित कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। पुराने अनुभवों का आपको भरपूर लाभ मिलेगा। आपके खर्चे कम होने की सम्भावना बन रही है। बढ़ते हुये कर्जों को चुकाने के लिये तत्पर रहेंगे। आज आप अपने पसन्दीदा कार्यों में रुचि लेंगे। आज परिवार के साथ डिनर के लिये जा सकते हैं।

कन्या

आध्यात्म में आप विशेष रुचि लेंगे। सम्पत्ति से सम्बन्धित व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा। प्रतियोगी परीक्षा में आपको उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। आपका स्वास्थ्य कुछ नरम सा हो सकता है। समाज से आपको उपयुक्त सहयोग मिलेगा।

तुला

विवाह योग्य जातकों का विवाह तय होने में बाधा आ सकती है। विद्यार्थियों की अध्ययन के प्रति रुचि कम हो सकती है। ऐसी जगह प्रतिक्रिया देने से बचें जहां लोग आपको ज्यादा महत्व न देते हों। विवादित मुद्दों से दूर रहना ही उचित है। दोपहर के समय सिरदर्द की शिकायत हो सकती है।

वृश्चिक

अपनी कार्यप्रणाली में विशेष सुधार लाने का प्रयास करेंगे। भाइयों और मित्रों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। बच्चों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। व्यवसाय में बिक्री बढ़ने से आय में वृद्धि होगी। आज आपको कई शुभ समाचार एक साथ मिल सकते हैं।

धनु

घरेलू काम के दबाव के कारण आज थोड़ी थकावट महसूस करेंगे। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। हृदय रोगियों को तनाव लेने से बचना चाहिये। परिवार के बड़े लोगों की बात व सलाह आपको पसन्द नहीं आयेगी। निजी रिश्तों में प्रेम भाव कुछ कम रहेगा। स्वार्थी रवैये के कारण सम्बन्ध प्रभावित हो सकते हैं।

मकर

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। परिवार को आप पर्याप्त समय देंगे। जीवनसाथी को आप कोई गिफ्ट दे सकते हैं। किसी पार्टी में सम्मिलित होने का निमन्त्रण मिल सकता है। नया वाहन खरीदने का विचार बनायेंगे। ऑनलाइन कारोबार में बिक्री में वृद्धि होगी।

कुंभ

नींद में कमी के कारण चिड़चिड़ेपन और अवसाद जैसा महसूस करेंगे। किन्तु अपनी वाणी और क्रोध पर नियन्त्रण रखें। आज यात्रा के दौरान परेशानी आ सकती है। किसी को धन उधार न दें। वरना आपका धन वापस मिलने में कठिनाई होगी।

मीन

लोग आपके ऊपर भरोसा करेंगे। जिसके कारण आपके बहुत से काम बिना रुकावट के हो जायेंगे। बेरोजगार लोगों को नया रोजगार मिल सकता है। कारोबारी यात्रा से आपको लाभ प्राप्त होगा। इससे आप अपने खोये हुये आत्मविश्वास को दोबारा प्राप्त करने में सफल होंगे। समाज में आपका यश बढ़ेगा।

Have something to say? Post your comment