Friday, April 26, 2024
BREAKING
अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट दैनिक राशिफल 27अप्रैल, 2024 पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

चंडीगढ़

Russia Ukraine War Live Updates: रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए 12 पत्रकार

March 27, 2022 04:55 AM

सिटी दर्पण ब्युरो, नई दिल्ली, 26 मार्चः रूस और यूक्रेन के बीच लगातार जंग जारी है। दोनों देश एक दूसरे से समझौता करने के लिए तैयार नहीं हो रहे। रूसी सेना आए दिन और अधिक आक्रामक होती जा रही है। इस बीच रूस ने दावा किया है कि उसके सैन्य अभियान का पहला चरण लगभग पूरा हो गया है और इसके बाद उसके सैनिक पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र को पूरी तरह से मुक्त करने पर केंद्रित करेंगे। कीव इंडिपेंडेंट ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि खार्किव में परमाणु अनुसंधान रिएक्टर रूसी गोलाबारी से प्रभावित हुआ है। यूक्रेन की संसद ने खार्किव में परमाणु अनुसंधान रिएक्टर पर हमले की पुष्टि की है।

लाइव अपडेट

04:46 AM, 27-Mar-2022

रूस ने पत्रकारों और मीडिया के खिलाफ किए अपराधों के दस्तावेज जारी

यूक्रेन में मास मीडिया संस्थान ने रूसी आक्रमण की शुरुआत के बाद से पत्रकारों और मीडिया के खिलाफ 148 अपराधों का दस्तावेजीकरण किया है। इसमें मारे गए पत्रकारों, अपहरण, घायल के साथ टेलीविजन प्रसारण टावरों को नष्ट करना और मीडिया तक इंटरनेट की पहुंच को अवरोधित करना आदि का विवरण दिया गया है।
04:13 AM, 27-Mar-2022

रूस के यूक्रेन से पीछे हटने पर हटा लेगा प्रतिबंध

ब्रिटेन के विदेश मंत्री लिज ट्रस ने कहा कि अगर रूस यूक्रेन से पीछे हट जाता है और आगे कोई आक्रामकता नहीं दिखाता है तो यूनाइटेड किंगडम रूसी व्यक्तियों और कंपनियों पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटा सकता है।
03:48 AM, 27-Mar-2022

रूसी सेना ने 4500 आवासीय भवनों को किया नष्ट

यूक्रेन में अब तक हुए विनाश के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक रूसी सैनिकों ने अनुमानित 4,500 आवासीय भवनों, 100 व्यवसायों, 400 शैक्षणिक संस्थानों और 150 स्वास्थ्य सुविधाओं को नष्ट कर दिया है।
02:38 AM, 27-Mar-2022

युद्ध की शुरुआत के बाद से 12 पत्रकार मारे गए 

यूक्रेन के खिलाफ रूस के पूर्ण पैमाने पर युद्ध की शुरुआत के बाद से, 12 पत्रकार मारे गए हैं और 10 घायल हो गए हैं। यूक्रेनी अभियोजक जनरल इरीना वेनेडिक्तोवा के पास उन पत्रकारों की संख्या है जो रूसी आक्रमण की शुरुआत के बाद से मारे गए या घायल हुए या उनका अपहरण कर लिया गया।
02:23 AM, 27-Mar-2022

रूस के कब्जे में यूक्रेनी शहर निवासियों ने किया विरोध

स्लावुतिक के मेयर ने पुष्टि की कि शहर रूसी कब्जे में है लेकिन यहां के निवासियों ने बड़े पैमाने पर रूसी कब्जे का विरोध किया है। वहीं निवासियों ने कहा कि यह शहर यूक्रेनी रहेगा।
01:55 AM, 27-Mar-2022

खार्किव में परमाणु अनुसंधान रिएक्टर रूसी गोलाबारी से प्रभावित

कीव इंडिपेंडेंट ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि खार्किव में परमाणु अनुसंधान रिएक्टर रूसी गोलाबारी से प्रभावित हुआ है। यूक्रेन की संसद ने खार्किव में परमाणु अनुसंधान रिएक्टर पर हमले की पुष्टि की है।
01:20 AM, 27-Mar-2022

अमेरिका यूक्रेन को अतिरिक्त 100 मिलियन डॉलर प्रदान करेगा

अमेरिका ने यूक्रेन को नागरिक सुरक्षा सहायता में अतिरिक्त 100 मिलियन डॉलर प्रदान करने की बात कही है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा कि सीमा सुरक्षा, नागरिक कानून प्रवर्तन कार्यों को बनाए रखने और महत्वपूर्ण सरकारी बुनियादी ढांचे की रक्षा करने के लिए यूक्रेन को धन दिया जाएगा।
01:05 AM, 27-Mar-2022

शनिवार को लवीव पर मिसाइल हमले में कोई नहीं मारा

लवीव के मेयर एंड्री सदोवी के बताया कि शनिवार को लवीव में मिसाइल हमलों में कोई भी नहीं मारा गया। मीडिया रिपोर्ट्स क्रीमिया के सेवस्तोपोल से मिसाइलें दागी गईं। लवीव क्षेत्र के गवर्नर मैक्सिम कोजित्स्की ने कहा कि हमलों ने एक ईंधन डिपो और एक रक्षा सुविधा को प्रभावित किया।
12:33 AM, 27-Mar-2022

बाइडन ने कहा- रूसी लोग हमारे दुश्मन नहीं हैं

राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि रूस नाटो के एक इंच क्षेत्र में जाने के बारे में भी न सोचें। यह युद्ध रूस के लिए पहले से ही रणनीतिक विफलता रही है। आगे बाइडन ने कहा रूसी लोग हमारे दुश्मन नहीं हैं। भगवान की खातिर, यह आदमी सत्ता में नहीं रह सकता।
11:14 PM, 26-Mar-2022

तेल खरीदकर युद्ध मशीन की मदद न करें 

बाइडन ने कहा- नाटो देशों की सीमा में घुसने की कोशिश भी न करे रूस। रूस से तेल खरीदकर युद्ध मशीन की मदद न करें।  तेल के लिए रूस पर निर्भरता खत्म करे यूरोप।  
11:08 PM, 26-Mar-2022

पोलैंड को दिया सुरक्षा का भरोसा

बाइडन ने पोलैंड को सुरक्षा का भरोसा देते हुए कहा कि अमेरिकी फौज हर मदद के लिए पोलैंड में मौजूद है। नाटो देशों की रक्षा के लिए अमेरिकी सेना मौजूद है। हमें लोकतंत्र की मजबूती के लिए लड़ना है। हमें लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहना होगा।
 
11:04 PM, 26-Mar-2022

बाइडन का रूस पर निशाना

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने आज यूक्रेन को आर्थिक मदद का एलान किया। पोलैंड के वारसॉ में एक संबोधन में बाइडन ने रूस को निशाने पर लेते हुए कहा कि यूक्रेन पर हमले का रूस के पास कोई तर्क नहीं है। इस बर्बर हमले के लिए रूस जिम्मेदार है। हम यूक्रेन के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधों की वजह से रूस की आर्थिक स्थिति खराब है। इस युद्ध में रूस की रणनीतिक हार हुई है। मैंने यहां यूक्रेन के शरणार्थियों की तकलीफ देखी है। यूक्रेन के लोग अपनी आजादी की लड़ाई लड़ रहे हैं। यूक्रेन की रक्षा के लिए अमेरिका खड़ा रहेगा। 

 
10:53 PM, 26-Mar-2022

लविव के मेयर बोले- आवासीय भवनों को नुकसान नहीं

एक ऑनलाइन पोस्ट में लविव के मेयर आंद्रिय सदोवी ने कहा कि शहर में हमलों से किसी आवासीय भवन को नुकसान नहीं हुआ है, जिसके बारे में उन्होंने कहा था कि ईंधन भंडारण करने वाले एक स्टोर में आग लगी है। सेंट्रल लविव में रॉयटर्स ने शहर के उत्तर-पूर्व की ओर से भारी काला धुआं उठते देखा और हवा में जलने की तेज गंध आ रही थी। एक अपार्टमेंट ब्लॉक के पीछे उठ रहे काले धुएं का गुबार देखने के लिए पुरुष सड़क पर एकत्र हो गए।  
 
10:25 PM, 26-Mar-2022

एंटनी ब्लिंकन जाएंगे इस्राइल

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन शनिवार को इजरायल की यात्रा पर जाएंगे और इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट से मुलाकात करेंगे। इस यात्रा के दौरान मुख्य रूप से यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की चर्चा हो सकती है। बेनेट यूक्रेन के एक महीने पुराने रूसी आक्रमण को समाप्त करने की कोशिशों में लगे हैं। 
 
10:13 PM, 26-Mar-2022

बाइडन की टिप्पणी से क्रेमलिन नाराज

तास समाचार एजेंसी ने क्रेमलिन के प्रवक्ता का हवाला देते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के बारे में टिप्पणी दोनों देशों के बीच संबंधों को सुधारने की संभावनाओं को कम करती है। राष्ट्रपति बाइडन ने नाटो सहयोगी पोलैंड की यात्रा के दौरान पुतिन को कसाई कहा था। बाइडन ने कहा था कि कुछ क्षेत्रों में रूस के फंसने के बावजूद उन्हें यकीन नहीं है कि रूस यूक्रेन में अपनी रणनीति बदल रहा है। 
 

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन

अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन

हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट

हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट

Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं

Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं

Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट

Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट

यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे

यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे

वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया

वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया

MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल

MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल

जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत

जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनता के मुददे के बारे में बेबाकी से जवाब दिया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनता के मुददे के बारे में बेबाकी से जवाब दिया

ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार

ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार