Friday, April 19, 2024
BREAKING
अनूठी पहल: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू हरियाणा के मंत्रियों को विभाग बांटे:गृह विभाग CM देखेंगे, दलाल नए वित्तमंत्री, गुप्ता स्वास्थ्य देखेंगे; इस्तीफा दे चुके चौटाला को भी विभाग दिया इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा, सुनामी का अलर्ट:24 घंटे में 5 विस्फोट हुए; 11 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया, एयरपोर्ट बंद Loksabha Chunav 2024: पहले चरण का मतदान आज, कैसे वोट देने जाएं, क्या ले जाएं क्या नहीं... Supreme Court: 'सुप्रीम' सुनवाई में VVPAT मामले में कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट, भीषण गर्मी से परेशान लोगों को मिलेगी बड़ी राहत दैनिक राशिफल 20 अप्रैल, 2024 ईरान ने फिर दी इजरायल पर हमले की धमकी, इस बार एयरफोर्स से बम बरसाने की वॉर्निंग Elon Musk भारत में लगाएंगे Tesla का प्लांट, 2-3 बिलियन डॉलर का करेंगे निवेश

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-28 मार्च, 2022 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर)

March 28, 2022 08:19 AM

मेष                                         

रुके हुये काम आज बन सकते हैं। महत्वपूर्ण सौदों के लिये समय बहुत ही शुभ है। आपको पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अपनी उपलब्धियों से सन्तुष्ट रहेंगे। लवमेट के साथ सम्बन्ध मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी।

वृष

इच्छित लक्ष्यों को आज प्राप्त कर लेंगे। व्यवसाय में लाभ की स्थितियाँ बन सकती हैं। व्यापारिक साझेदारों के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे। धार्मिक कार्यों और विचारों के कारण लोग आपका सम्मान करेंगे। शोधकार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। कारोबार को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे। परिवार के साथ घूमने-फिरने की योजना बनायेंगे।

मिथुन

करियर को लेकर थोड़ी चिन्ता और व्यग्रता रहेगी। लेन-देन को लेकर सावधानी रखें। उड़ती खबरों पर तुरन्त विश्वास न करें। आय और व्यय में सन्तुलन रखें। कानूनी मामलों को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है।

कर्क

जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बितायेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से आपको लाभ होगा। नये वस्त्र और गैजेट्स पर आप धन खर्च करेंगे। बेरोजगार लोगों को जॉब मिल सकती है।

सिंह

बुद्धिमान लोगों की संगत से आपको लाभ मिलेगा। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहें। लव लाइफ में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। अपने विचारों को दूसरों पर न थोपें। प्रतियोगी परीक्षा में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। अपनी कमियों में सुधार लायें।

कन्या

प्रेम सम्बन्धों में भी निजता का ध्यान रखें। बोलने से पहले आपको सोचना चाहिये। मौसम में बदलाव आ रहा है तो अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। ऑनलाइन नयी सूचना मिल सकती है। कमीशन सम्बन्धी कारोबार से बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है।

तुला

व्यापार में आपको सावधानी रखनी चाहिये। पुराने विवाद पुनः उभर सकते हैं। परिवार के लोगों की भावनाओं का ध्यान रखें। मनोनुकूल काम मिलने में परेशानी होगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। अपनी मनपसन्द गतिविधियों के लिये समय अवश्य निकालें।

वृश्चिक

आपको धैर्यवान होकर काम करना चाहिये। नया कारोबार शुरू करने के लिये धन उधार ले सकते हैं। जॉब में परिवर्तन करने का विचार बना सकते हैं। प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ बातचीत होने से लाभ होगा। आय के नये स्रोत विकसित होंगे।

धनु

कुसंगति से आपको बचना चाहिये। धैर्य और आत्मविश्वास बनाये रखे। अधिकारियों के साथ टकराव हो सकता है। मित्रों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। विदेश जाने के अवसर प्राप्त होंगे। भाइयों के प्रति अपना व्यवहार खराब न करें।

मकर

निजी रिश्तों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। धन की समस्या का निवारण होगा। बिजनेस पार्टनर्स के साथ सम्बन्ध मजबूत होंगे। किसी बड़ी कम्पनी से जॉब ऑफर हो सकती है। व्यवसाय में आप अपनी मार्केटिंग रणनीति में बदलाव ला सकते हैं। घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।

कुंभ

शराब और नशे के सेवन से दूर रहें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिये। पीठ और कन्धे में दर्द की शिकायत हो सकती है। किसी पर आँख मूंदकर भरोसा न करें। दोस्तों पर ज्यादा भरोसा न करें।

मीन

जिस कार्य को आप कठिन मान रहे थे उसे अपनी इच्छाशक्ति और संकल्पशक्ति के बलबूते करने में सफल होंगे। मित्रों की सहायता करने से पीछे न हटें। रिलेशनशिप को लेकर मन की दुविधा दूर होगी। अपने भविष्य को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे। बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे।

Have something to say? Post your comment