Wednesday, May 08, 2024
BREAKING
रूस पहली बार परमाणु बम के साथ करेगा सैन्‍य अभ्‍यास, जानें क्‍या है टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन, दहशत में नाटो आरोप: कर्नाटक में अश्लील वीडियो वाले 25000 से अधिक पेन ड्राइव बांटे गए, पूर्व CM ने जताया साजिश का संदेह Haryana Politics: अल्पमत में होने पर भी नहीं गिरेगी हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार मायावती ने आकाश आनंद को BSP नेशनल कोओर्डिनेटर पद से भी हटाया, उत्तराधिकारी बनाने का फैसला भी वापस दैनिक राशिफल 09 मई, 2024 Israel: हमास द्वारा शांति समझौता स्वीकार करने पर इस्राइल ने दी प्रतिक्रिया, कहा- राफा में अभियान जारी रहेगा अरविंद केजरीवाल के खिलाफ NIA जांच! प्रतिबंधित SFJ से फंडिंग के कथित मामले में LG वीके सक्सेना की सिफारिश सुनीता विलियम्स के तीसरे अंतरिक्ष मिशन की लॉन्चिंग तकनीकी समस्या की वजह से टली Lok Sabha Phase 3 Election Live: 93 सीटों पर मतदान शुरू, PM मोदी ने अहमदाबाद में किया मताधिकार का प्रयोग 18वीं सदी के महान सेनापति, सिख राज्य के संस्थापक महाराजा जस्सा सिंह रामगढि़या का 301वां जन्मदिन श्रद्धापूर्वक मनाया गया

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-29 मार्च, 2022 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर)

March 29, 2022 06:32 AM

मेष                                         

आप बौद्धिक चर्चाओं में भाग ले सकते हैं। व्यवसाय में अपेक्षा से अधिक लाभ हो सकता है। वकीलों को आज किसी महत्वपूर्ण अभियोग में जीत मिल सकती है। प्रेमी जन के साथ एकान्त में समय बिताना पसन्द करेंगे। अपने खानपान की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। बीमार लोगों को स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष

प्रतिद्वन्द्वियों पर आप भारी पड़ेंगे। किसी महत्वपूर्ण परियोजना को लेकर दुविधा की स्थिति में फँस सकते हैं। जीवनसाथी के लिये आज कुछ कीमती वस्तुओं को खरीद सकते हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। प्रतियोगी परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलने की सम्भावना बन रही है।

मिथुन

आज व्यापार को लेकर कोई बड़ा सौदा हो सकता है। कारोबारी यात्राओं के दौरान आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिये। उच्चाधिकारियों के बीच आपकी काफी चर्चा होगी। विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। जॉब में आपको ओवरटाइम करना पड़ सकता है।

कर्क

अनावश्यक खर्च अचानक से बढ़ सकते हैं। इसके कारण आपके निजी जीवन में कुछ उथल-पुथल हो सकती है। दिखावे के कारण आपका नुकसान हो सकता है। व्यवसाय को लेकर कोई भी अदूरदर्शी निर्णय लेने से बचें। इसीलिये थोड़ा सोच-विचारकर ही काम करें।

सिंह

शेयर मार्केट से आपको बड़ा धन लाभ प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध काफी मधुर होंगे। जॉब में आप अपने काम में सुधार लाने का प्रयास करेंगे। राजनीतिक लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। सीनियर्स से आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा।

कन्या

मैनेजमेन्ट सम्बन्धी कार्यों में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपके कष्टों का निवारण होगा। आपके ऊपर काम का दबाव काफी रहेगा। सामाजिक ज़िम्मेदारी को लेकर थोड़े तनाव में हो सकते हैं। किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं।

तुला

बच्चों के व्यवहार से आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। हाथ आये अवसरों को चुके नहीं। भौतिक सुख-साधनों पर आप धन खर्च कर सकते हैं। अपने प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।

वृश्चिक

अचानक बढ़ी गर्मी के कारण सिरदर्द हो सकता है। जल्दबाज़ी के कारण आपके काम उलझ सकते हैं। अपनी जीवनशैली को अनुशासित रखें। कुछ लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे।

धनु

जॉब के लिये इंटरव्यू दे रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। कड़ी मेहनत के द्वारा आपके कार्य सफल होंगे। अपने सम्पर्क क्षेत्र का व्यावसायिक उपयोग करेंगे। लोगों से आपको काफी प्रेम व सम्मान मिलेगा। धार्मिक पूजा-पाठ में आप रुचि लेंगे।

मकर

राजनीति से जुड़े लोगों को कठिन निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। नये विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।

कुंभ

मित्रों से आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। अड़ियल रवैये के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। दोपहर के बाद रुके हुये काम बनते हुये प्रतीत होंगे। कारोबार में विस्तार करने के लिये दिन अनुकूल है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर योजना पर चर्चा कर सकते हैं।

मीन

कड़ी धूप के कारण चक्कर आने जैसी समस्या हो सकती है। शरीर में जल की कमी न होने दें। विद्यार्थियों की शिक्षा में थोड़ी बाधा हो सकती है। अनावश्यक खर्चों पर नियन्त्रण रखें। आपको कुछ काम दोबारा करने पड़ेंगे जो आपके पहले किये हुये हों।

 

Have something to say? Post your comment