Wednesday, April 24, 2024
BREAKING
लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत दैनिक राशिफल 24अप्रैल, 2024 ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार प्रधानमंत्री मोदी ने की मुसलमानों पर की टिप्पणी तो कांग्रेस ने दिया तीखा जवाब लोकसभा चुनाव-2024:कांग्रेस की 17वीं लिस्ट, आंध्र प्रदेश और झारखंड के 11 कैंडिडेट का ऐलान, गोड्डा से उम्मीदवार बदला

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-01 अप्रैल, 2022 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर)

April 01, 2022 04:38 AM

मेष                                         

कठिन परिस्थितियों के बीच भी आपको मेहनत से पीछे नहीं हटना चाहिये। हालांकि शाम तक स्थितियाँ आपके अनुकूल हो जायेंगी। यदि आवश्यक न हो तो आप यात्रा न करें। बुजुर्ग लोगों के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। ज्यादा सोच-विचार करने के कारण कार्यों में अवरोध आने की आशंका है।

वृष

अपनी रचनात्मक क्षमता का उपयोग करें। नये अवसरों और परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों का आपको सहयोग मिलेगा। शाम से पहले तक अपने जरूरी कार्य कर लें। किसी मांगलिक उत्सव की तैयारी कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही अपने दिन की शुरुआत करें।

मिथुन

नये मित्रों से अपने मन की बातें कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिये समय बहुत ही अच्छा है। आपको कोई बड़ी प्रसिद्धि मिल सकती है। दैनिक दिनचर्या बहुत ही अच्छी रहेगी। जीवनसाथी आपका उत्साहवर्धन करेगा। आपका मूड काफी अच्छा रहेगा।

कर्क

दूसरों से आपको ज्यादा अपेक्षा नहीं रखनी चाहिये। समाज में आपकी साख मजबूत होगी। मार्केटिंग से जुड़े कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। नये कारोबार में आप धन निवेश कर सकते हैं। बौद्धिक चर्चाओं में आप भाग लेंगे।

सिंह

सिरदर्द और जुकाम की समस्या हो तो तुरन्त डॉक्टर से सम्पर्क करें। महिलायें अपने घर के काम में काफी व्यस्त रहेंगी। व्यवसाय में आपको बड़ा आर्थिक जोखिम लेने से बचना चाहिये। आप काफी संवेदनशील हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ समय बितायें।

कन्या

दिन का प्रथम भाग आपके लिये काफी शुभ रहेगा। प्रेम विवाह में आ रही अड़चनें दूर होंगी। उलझे हुये मामलों को बातचीत और शान्ति से सुलझाने का प्रयास करें। पारिवारिक कलह का निपटारा हो सकता है। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभायेंगे। शाम को आपके अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं।

तुला

आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। मैनेजमेन्ट सम्बन्धी कार्य काफी अच्छी तरह से आप करेंगे। साहस के साथ परिस्थितियों का सामना करेंगे। नयी सम्पत्ति की ख़रीदारी से लाभ होगा। घर के लिये आप नया सामान खरीदने के लिये बाजार जा सकते हैं।

वृश्चिक

बॉस आपके प्रदर्शन से बहुत ही प्रसन्न रहेंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आप नयी परियोजनाओं को शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी को लेकर आप थोड़े भावुक होंगे। आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। गेम्स और दूसरी गतिविधियों में आप भाग लेंगे।

धनु

घरवालों से राय लेकर काम करना हितकारी होगा। पुरानी बातों के कारण आपको नुकसान हो सकता है। आपको अपने दृष्टिकोण में बदलाव करने की आवश्यकता है। परिवार के लोग आपसे बेहद प्रसन्न रहने वाले हैं। मित्रों और परिजनों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें।

मकर

जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा। कारोबारियों को व्यापार के उत्तम लाभ मिलेंगे। बेरोजगार लोगों को नया रोजगार प्राप्त हो सकता है। आज आपकी सेहत काफी अच्छी रहेगी। ऑनलाइन व्यवसाय में आपको लाभ होगा।

कुंभ

ऐसे लोगों से दूर रहें जो आपको हतोत्साहित करते हों। जीवन के पुराने अनुभवों से आप सबक लें। आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। आपको अपने बजट की काफी चिन्ता रहेगी। अनजान लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें।

मीन

नयी नौकरी और व्यवसाय की योजना बना सकते हैं। नये वस्त्र और आभूषणों पर धन खर्च कर सकते हैं। बच्चे घर के कार्यों में काफी रुचि लेंगे। आज आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। पारिवारिक जीवन काफी सुखद रहने वाला है।

Have something to say? Post your comment